दिल्ली में संसद मार्च के लिए उमड़ी भीड़ पर पुलिस का लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे
क्या है खबर?
दिल्ली में जंतर-मंतर से संसद तक मार्च के लिए उमड़ी प्रदर्शनकारियों की भीड़ पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए बल का इस्तेमाल किया। इस दौरान, कुछ प्रदर्शकारी और पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अपने समर्थकों से शांत रहने और शांति बनाए रखने की बात कही है। पार्टी ने कहा कि हम शांति और प्रेम से ही जीत हासिल कर सकते हैं।
लाठीचार्ज
संसद में उठा लाठीचार्ज का मुद्दा
प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज का मुद्दा संसद में भी उठाया गया है। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सरकार युवाओं की आवाज को दबाना और कुचलना चाहती है।
इस मुद्दे पर विपक्षी सांसदों का हंगामा देखते हुए राज्यसभा को दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया है। लोकसभा भी दोपहर 2 बजे तक स्थगित है।
दिल्ली पुलिस का कहना है कि उसने किसी को भी संसद तक मार्च की अनुमति नहीं दी है।
सुरक्षा
सुरक्षा व्यवस्था सख्त, इंटरनेट बंद
संसद तक मार्च और युवाओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस बल ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। सशस्त्र बलों को भी तैनात किया गया है।
जनपथ और राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के साथ पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन भी बंद कर दिया गया है। यहां युवाओं का जबरदस्त हंगामा देखने को मिला।
केंद्र सरकार ने केंद्रीय दिल्ली में इंटरनेट बंद कर दिया है।
ट्विटर पोस्ट
लाठी चार्ज और आंसू गैस के गोले दागने का दृश्य
लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए 🙏
— sarfarazz World | Crypto News (@sarfarazz_world) July 20, 2026
देश की युवा पीढ़ी पर फोर्स का लाठीचार्ज दुखदाई है।#CJPProtest #संसद_मार्च pic.twitter.com/qvkAO45ZJy
ट्विटर पोस्ट
लाठीचार्ज का दृश्य
जंतर–मंतर Update –
— Sachin Gupta (@Sachingupta) July 20, 2026
सुरक्षा बलों ने लाठीचार्ज कर छात्रों की भीड़ को तितर–बितर कर दिया। संसद की तरफ बढ़ रही भीड़ को पुलिस ने फिलहाल केरल हाउस के पास रोका हुआ है। https://t.co/jhfXM55nKT pic.twitter.com/xXwwuYTHXR
मुलाकात
धर्मेंद्र प्रधान की अमित शाह से मुलाकात, नड्डा प्रदर्शनकारियों से मिलेंगे
युवाओं के प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने संसद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। अभी मुलाकात का कारण सामने नहीं आया है।
इस बीच, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरभ दास का कहना है कि उनकी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के साथ मुलाकात तय की गई है।
नड्डा से प्रधान के इस्तीफे और पेपर लीक से जुड़े अन्य मुद्दों पर बात की जाएगी।
ट्विटर पोस्ट
घायल एक प्रदर्शनकारी
दिल्ली में युवाओं का ये बहता खून, उन पर हुआ ये बर्बर भाजपाई लाठीचार्ज भाजपा सरकार के ताबूत में आखिरी कील साबित होगा pic.twitter.com/D0zm33uecB
— Samajwadi Party: Prahari (@SP_Prahari) July 20, 2026
सुरक्षा
संसद परिसर के बाहर सुरक्षा कड़ी
विरोध मार्च के मद्देनजर संसद परिसर के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। यहां बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस के अलावा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) और अन्य बलों को तैनात किया गया है।
उधर, भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच, संसद से कुछ ही मिनटों की दूरी पर स्थित रेल भवन के पास प्रदर्शनकारी जमा हो गए हैं।
पुलिस ने पानी की बौछार करने के लिए दमकल की गाड़ियां भी तैनात की है।