देश की खबरें
उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम, देश से जुड़ी हर जरुरी खबर।
CJP का आरोप- दिल्ली में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ डंडे लेकर पुलिस का समर्थन करने उतरे "गुंडे"
दिल्ली में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के खिलाफ कुछ युवक डंडे लेकर उतर गए हैं। वे खुद को दिल्ली पुलिस का समर्थक बता रहे हैं।
NEET प्रदर्शन: मुंबई पुलिस ने घर-घर जाकर दी FIR की चेतावनी, प्रदर्शनकारियों से लाइव लोकेशन मांगी
दिल्ली में चल रहे विरोध प्रदर्शनों की आंच मुंबई तक पहुंच चुकी है। यहां बीते दिन युवाओं ने सड़क पर उतरकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और पेपर लीक पर लगाम लगाने की मांग की।
सुप्रीम कोर्ट ने मेट्रो स्टेशन बंद करने पर नाराजगी जताई, CJI ने कहा- दोपहर तक खोलो
सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारी छात्रों की वजह से दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद करने पर नाराजगी जताई है।
राजा रघुवंशी की हत्यारोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द, 3 हफ्ते में आत्मसमर्पण करना होगा
मेघालय में हनीमून के दौरान अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है।
तेलंगाना: सरकारी इंजीनियर निकला धनकुबेर; 52 लाख नगद, 4 करोड़ का सोना और कई फ्लैट मिले
तेलंगाना में एक सरकारी इंजीनियर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो (ACB) ने छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान इंजीनियर के पास अकूत संपत्ति होने का खुलासा हुआ है।
दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान महिला को थप्पड़ मारने वाले पुलिस अधिकारी को जंतर-मंतर से हटाया
दिल्ली में सोमवार को जंतर-मंतर से संसद तक मार्च के दौरान एक महिला प्रदर्शनकारी को थप्पड़ मारने वाले दिल्ली पुलिस के अधिकारी को जंतर-मंतर से हटा दिया गया है।
प्रधानमंत्री के बयान को CJP प्रदर्शनकारियों ने खारिज किया, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना होगा
दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान को खारिज कर दिया।
दिल्ली मेट्रो ने संसद और जंतर-मंतर के आसपास के सभी 16 स्टेशन फिर बंद किए
दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर चल रहे छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने एक बार फिर 16 स्टेशन बंद कर दिए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक पर दिया बयान, कहा- दोषियों को कठोर दंड मिलेगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों के बढ़ते विरोध-प्रदर्शन के बीच गुरुवार सुबह NEET पेपर लीक को लेकर बयान दिया।
दिल्ली में छात्रों और पुलिस के बीच हुई दोबारा झड़प में ACP घायल, पत्थरबाजी का आरोप
दिल्ली में जंतर-मंतर और कनॉट प्लेस के पास बुधवार देर शाम को दोबारा छात्रों और पुलिस के बीच शुरू हुई हिंसक झड़प में एक सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) घायल हो गए हैं।
जंतर-मंतर पर छात्रों और पुलिस के बीच फिर झड़प, आंसू गैस के गोले छोड़े गए
आज दिनभर की शांति के बाद दिल्ली के जंतर-मंतर पर फिर हिंसा भड़क गई है। प्रदर्शनकारी छात्रों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हुई है।
#NewsBytesExplainer: क्या पहचान छिपा सकती है पुलिस, सादे कपड़ों में तैनाती को लेकर क्या हैं नियम?
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा दिल्ली में आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने युवाओं पर लाठीचार्ज किया। इसमें कई लोग घायल हो गए।
धर्मेंद्र प्रधान की बेटी ने इंस्टाग्राम अकाउंट बंद किया, विदेश में पढ़ाई को लेकर हुई थी आलोचना
पेपर लीक और परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर युवाओं के निशाने पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की बेटी नैमिषा प्रधान भी आ गई हैं। ऑनलाइन आलोचनाओं के बाद उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया है।
CJP प्रतिनिधियों और जेपी नड्डा के बीच दूसरी बार हुई मुलाकात- रिपोर्ट
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने बुधवार को जंतर-मंतर के पास एक बंगले में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इंडियन एक्सप्रेस ने सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है।
इन राज्यों को छोड़कर देशभर में छाया मानूसन, ISRO की सैटेलाइट तस्वीरों में खुलासा
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार (22 जुलाई) को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के इनसैट-3DS मौसम सैटेलाइट से ली गई तस्वीरें जारी कीं।
सोनम वांगचुक अनशन खत्म करने को तैयार, सरकार के सामने रखीं ये शर्तें
गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कुछ शर्तों के साथ अनशन खत्म करने की बात कही है।
दिल्ली हाई कोर्ट कहा- प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज अलग-थलग घटना नहीं, CCTV फुटेज सुरक्षित रखें
दिल्ली में सोमवार को प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुई लाठीचार्ज के मामले पर दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को सुनवाई की। मामले में 2 याचिकाएं दायर की गई हैं।
सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन प्रदर्शनकारी छात्रों के समर्थन में उतरी, लाठीचार्ज की स्वतंत्र जांच की मांग
दिल्ली में सोमवार को संसद मार्च के दौरान प्रदर्शकारी छात्रों पर हुई लाठीचार्ज के समर्थन में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) और सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट्स-ऑन-रिकॉर्ड एसोसिएशन (SCAORA) आ गए हैं।
CJP ने जेपी नड्डा से उनके कार्यालय-आवास में मिलने से मना किया, जंतर-मंतर पर बुलाया
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अपनी मांगों के लिए केंद्र सरकार के पास जाकर बात करने से मना कर दिया है। पार्टी ने कहा कि सरकार के प्रतिनिधियों को जंतर-मंतर पर आना होगा।
पटना में छात्रों का प्रदर्शन; पुलिस ने लाठीचार्ज किया, आंसू गैस के गोले दागे
NEET पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर बिहार की राजधानी पटना में आज छात्रों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान नारेबाजी कर रहे छात्रों और पुलिस के बीच कई जगह झड़प हुई।
थलापति विजय ने की NEET खत्म करने की मांग, क्या कोई राज्य ऐसा कर सकता है?
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय (थलापति विजय) ने कहा है कि वे NEET परीक्षा को पूरी तरह खत्म करना चाहते हैं।
जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग के लाल चौक पर गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों पर आतंकियों की गोलीबारी, कांस्टेबल शहीद
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में बुधवार सुबह अचानक गोलीबारी शुरू हो गई, जिसमें जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक कांस्टेबल के शहीद होने की खबर है।
पंजाब के पठानकोट में तेज रफ्तार बस ने 4 को कुचला, गुस्साई भीड़ ने बस फूंकी
पंजाब के पठानकोट में बुधवार को एक तेज रफ्तार बस ने सड़क पर चल रहे 4 लोगों को कुचल दिया, जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने बस में आग लगा दी।
असम: बाढ़ से एक दिन में 21 मौतें, 5.50 लाख से ज्यादा प्रभावित; 800 गांव डूबे
असम के कई जिलों में लगातार बारिश से बाढ़ के हालात और बिगड़ गए हैं। बुधवार यानी 21 जुलाई को एक ही दिन में बाढ़ संबंधी घटनाओं में 21 लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद अब तक मरने वालों का आंकड़ा 31 पर पहुंच गया है।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर फिर जमा हो रहे छात्र, दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद
दिल्ली में सोमवार को संसद मार्च कर रहे प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद एक बार फिर छात्र जंतर-मंतर पर जमा हो रहे हैं।
सुप्रीम कोर्ट छात्रों पर लाठीचार्ज की तुरंत सुनवाई नहीं करेगा, दिल्ली हाई कोर्ट सुनवाई पर राजी
दिल्ली में सोमवार को संसद मार्च निकाल रहे प्रदर्शकारी छात्रों पर हुई पुलिस लाठीचार्ज का मामला बुधवार को एक बार फिर दिल्ली हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है।
CJP-सरकार के बीच आज फिर वार्ता, दिल्ली में तैनात होंगे 2,000 CRPF जवान; जानें हर घटनाक्रम
विरोध प्रदर्शन के बीच आज केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रतिनिधियों के बीच एक अहम बैठक होने जा रही है। सरकार को उम्मीद है कि इस वार्ता में कुछ अहम सहमति बन सकती है।
सिक्किम में सुरंग के अंदर फंसे मृतकों की संख्या 20 पहुंची, 5 को बचाने की कोशिश
सिक्किम के नामची जिले में भूस्खलन से ढही निर्माणाधीन सुरंग के अंदर से मजदूरों को निकालने की कोशिश जारी है। इस बीच, मृतकों की संख्या बढ़कर 20 हो चुकी है।
संसद मार्च छोड़कर बर्गर खाने निकले थे कॉकरोच जनता पार्टी के विजेता दहिया, पद से हटाया
दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन से लेकर संसद मार्च के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता विजेता दहिया के गायब होने का गुस्सा सोशल मीडिया पर दिख रहा है।
प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी पर लगाए कई आरोप
देश में जारी परीक्षा संकट और छात्र आंदोलन पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर संसद से सड़क तक राजनीतिक पारा चढ़ गया है।
अरविंद केजरीवाल जंतर-मंतर पहुंचे, बोले- मोदी जी के बच्चे नहीं इसलिए बच्चों का दर्द नहीं समझते
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार शाम को जंतर-मंतर पर धरना दे रहे प्रदर्शकारी छात्रों से मिलने पहुंचे।
क्या भारत में विरोध प्रदर्शन करना कानूनी अधिकार है? जानिए क्या कहता है संविधान
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली इस समय अराजकता के माहौल में है।
दिल्ली कूच कर रहे किसानों की 2 बातें मानी, कृषि मंत्री शिवराज सिंह से होगी मुलाकात
भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते को लेकर किसान संगठन दिल्ली कूच कर रहे हैं। वे दिल्ली के किसान घाट पर 'किसान महापंचायत' में शामिल होंगे।
किसान संगठन भारत के हस्ताक्षर किए बिना ही क्यों कर रहे व्यापार समझौते का विरोध?
पंजाब, हरियाणा और कई अन्य राज्यों के किसान प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में दिल्ली स्थित किसान घाट पर महापंचायत के लिए दिल्ली जा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश की छात्राओं को स्कूटी देने का फैसला, 2 नए एक्सप्रेसवे बनाने की मंजूरी
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें कई बड़े निर्णय लिए गए हैं।
सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल में कराया जाएगा भर्ती, दिल्ली हाई कोर्ट ने दी अनुमति
दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार के खिलाफ पिछले 24 दिन से भूख हड़ताल कर रहे पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को निजी अस्पताल में भर्ती करने की अनुमति दे दी है।
CJP के समर्थन में आया विपक्ष, राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकाले की बनाई योजना
कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने मंगलवार दोपहर संसद से राष्ट्रपति भवन तक विरोध मार्च निकालने की योजना बनाई है।
दिल्ली की लोधी कॉलोनी में एक घर में लगी आग, मां और 2 बेटियों की मौत
दिल्ली की लोधी कॉलोनी में मंगलवार सुबह एक घर में भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत हुई है।
छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर दिल्ली हाई कोर्ट बोला- इस मामले में अदालत को न घसीटें
दिल्ली के जंतर-मंतर से संसद की ओर कूच करने वाले युवा प्रदर्शकारियों पर सोमवार को हुई पुलिस बर्बरता का मामला अदालत तक पहुंच गया है।
CJP के 'संसद मार्च' में लाठीचार्ज पर भड़के राहुल गांधी, कहा- माफी मांगे प्रधानमंत्री मोदी
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 'संसद मार्च' पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर तीखा हमला बोला है।