देश की खबरें
उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम, देश से जुड़ी हर जरुरी खबर।
अयोध्या के राम मंदिर से 23 कर्मचारियों ने सामूहिक इस्तीफा दिया, सामने आया ये कारण
अयोध्या के राम मंदिर में चंदा चोरी मामले की जांच के बीच करीब ठेके पर काम करने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ इस्तीफा दे दिया है।
कर्नाटक के कलबुर्गी और बेंगलुरु में स्कूली छात्रावास में खाना खाने के बाद छात्र बीमार पड़े
कर्नाटक के कलबुर्गी और बेंगलुरु के अलग-अलग स्कूली छात्रावासों में खाना खाने के बाद छात्रों के बीमार होने की खबर सामने आई है।
शेखर सुमन के सहयोगी कारोबारी धर्मेश संगानी के ठिकानों पर ED का छापा
प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार को शेखर सुमन के सहयोगी फिल्म निर्माता और कारोबारी धर्मेश नरेंद्र संगानी और उनकी कंपनी कलानी इम्पेक्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
बेंगलुरु के सरकारी स्कूल में उत्पीड़न से तंग आकर कक्षा 8 की छात्रा ने जान दी
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के एक सरकारी स्कूल में कक्षा 8 की छात्रा ने अपनी जान दे दी। वह स्कूल में किए जा रहे उत्पीड़न से परेशान थी।
#NewsBytesExplainer: क्या लॉरेंस बिश्नोई को अमेरिका को सौंपेगा भारत?
अमेरिका के न्याय विभाग ने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और कई अन्य लोगों पर आपराधिक गैंग चलाने, हत्या और जबरन वसूली जैसे आरोप लगाए हैं। लॉरेंस को कनाडा में हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भी आरोपी बनाया गया है।
मानसून: उत्तर प्रदेश में 10 की मौत, उत्तराखंड में 1,000 लोग फंसे; उफान पर नदियां
मानसून अब पूरे देश में छा गया है। इसी के साथ कई राज्यों में भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। गुरुवार को बारिश से जुड़ी घटनाओं में अकेले उत्तर प्रदेश में 10 लोगों की मौत हो गई है।
गुरूग्राम में SGT विश्वविद्यालय संस्थापक के बेटे को बंधक बनाने वाले 4 शूटर मुठभेड़ में ढेर
दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरूग्राम में गुरुवार देर रात को पुलिस और दीपक नंदाल गिरोह से जुड़े 5 शूटरों का आमना-सामना हो गया, जिसमें चार शूटर ढेर हो गए और एक घायल है।
#NewsBytesExplainer: भारत और ऑस्ट्रेलिया में हुआ यूरेनियम समझौता कितना अहम है?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ बैठक की। इस दौरान दोनों देशों में कई समझौते हुए, जिनमें यूरेनियम और महत्वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति के लिए हुआ एक अहम समझौता भी शामिल है।
राजस्थान में नाबालिग की संपादित तस्वीर अपलोड करने पर सोशल मीडिया से प्रतिबंध की सजा
राजस्थान हाई कोर्ट ने एक नाबालिग लड़की की डिजिटल तरीके से बदली गई तस्वीरों को सोशल मीडिया पर अपलोड करने पर अनोखी सजा सुनाई है।
आगजनी और अतिक्रमण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नगर निकायों को दी कार्रवाई की चेतावनी
दिल्ली से लेकर लखनऊ तक की हालिया आगजनी की घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने अवैध निर्माणों को लेकर नगर निकायों को फटकार लगाई और चेतावनी दी कि वह अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार ठहराएगा और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़े आदेश पारित करेगा।
महाराष्ट्र के रायगढ़ में पाताल गंगा नदी में आई बाढ़, 3,000 गैस सिलेंडर पानी में बहे
महाराष्ट्र के रायगढ़ में भारी बारिश के बीच एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां के पातालगंगा नदी में बाढ़ आ गई, जिससे 3,000 रसोई गैस सिलेंडर पानी में बह गए।
दिल्ली-NCR में भारी बारिश से सड़कें बनीं तालाब, हजारों वाहन फंसे; 3 लोगों की मौत
दिल्ली-NCR में इस मानसून की पहली तेज बारिश ने ही जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगभग पूरे दिल्ली-NCR में सड़कों पर पानी भरने से वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई हैं।
शिवसेना पार्षद के हमले के बाद ठाणे के डॉक्टर ने इस्तीफा दिया, कहा- वापस नहीं लौटूंगा
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में निगम अस्पताल के अंदर डॉक्टर और स्टाफ पर शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) पार्षद रमेश म्हात्रे और अन्य के हमले के बाद डर का माहौल है।
प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री अल्बनीज से मुलाकात की, कहा- दोनों देशों का साथ चलना जरूरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हैं। उन्होंने मेलबर्न में भारत-ऑस्ट्रेलिया CEO फोरम और इकोनॉमिक रोडमैप बिजनेस रिसेप्शन में हिस्सा लिया। वे ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज से भी मिले और दोनों नेताओं ने सेल्फी ली।
मुंबई: 7 दिन में हो गई महीनेभर की बारिश, अल नीनो के बावजूद क्यों बरस रहे बदरा?
मुंबई में देरी से आए मानसून ने भारी तबाही मचा दी है। जून के आखिर से 8 जुलाई तक मुंबई में हुई भारी बारिश ने बीते 26 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
दिल्ली के रोहिणी में बारिश के बीच इमारत ढही, 8 लोगों के दबने की आशंका
दिल्ली में तेज बारिश के बीच रोहिणी के सेक्टर-16 में एक बहुमंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। मलबे में कम से कम 8 लोगों के दबे होने की आशंका है।
महादेव सट्टेबाजी ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, भारत लाने की तैयारी
महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप का संचालक सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके ऊपर फर्जी इंडोनेशियाई पासपोर्ट से ओमान में प्रवेश करने का आरोप है।
कौन है वह भारतीय पुलिस अधिकारी, जिसे प्रत्यर्पित करके मुकदमा चलाना चाहता है अमेरिका?
अमेरिका की संघीय जांच ब्यूरो (FBI) की ओर से संगठित अपराध गिरोह के खिलाफ चलाए गए अंतरराष्ट्रीय अभियान 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' से एक बड़ा खुलासा हुआ है।
महाराष्ट्र: पुणे के पिंपरी-चिंचवड में भारी बारिश के कारण इमारत गिरी, 15 से अधिक लोग फंसे
महाराष्ट्र में भारी बारिश का कहर जारी है। बुधवार को पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड इलाके में एक इमारत भरभराकर गिर पड़ी, जिसमें 15 से अधिक लोग दब गए।
राम मंदिर दान विवाद: ठगी का नया तरीका सामने आया, पुलिस ने बरामद कीं फर्जी रसीदें
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे वैसे नए खुलासे हो रहे हैं। अब राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।
मुंबई हवाई अड्डे पर बड़ा हादसा टला, रनवे पर आमने-सामने आए एयर इंडिया के 2 विमान
महाराष्ट्र के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार रात को एक बड़ा हादसा टल गया। यहां एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान रनवे पर आमने-सामने आ गए थे।
पश्चिम बंगाल: बरुईपुर में 12 साल की बच्ची के बलात्कार-हत्या का आरोपी मुठभेड़ में ढेर
पश्चिम बंगाल के बरुईपुर में 12 साल की बच्ची से बलात्कार और हत्या करने वाले मुख्य आरोपी प्रभाष मंडल को पुलिस ने बुधवार तड़के मुठभेड़ में ढेर कर दिया।
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में प्रमुख लश्कर कमांडर जाकिर गनी ढेर, पहलगाम हमले से जुड़ा थे तार
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। पिछले 3 दिन से इलाके के घने जंगलों में छिपे लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के 2 आतंकियों में से एक को ढेर कर दिया गया है।
राम मंदिर चंदा चोरी पर चंपत राय ने चुप्पी तोड़ी, कहा- मैंने मौन धारण किया
अयोध्या के राम मंदिर चंदा चोरी मामले में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय ने आखिरकार मंगलवार को अपनी चुप्पी तोड़ी।
'भारत के ब्रिज मैन' गिरीश भारद्वाज का निधन, जानिए क्यों मिली थी यह पहचान
पद्मश्री से सम्मानित और 'ब्रिज मैन ऑफ इंडिया' के नाम से मशहूर गिरीश भारद्वाज का मंगलवार को 76 वर्ष की उम्र में कर्नाटक के सुलिया स्थित एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।
केरलम के वायनाड में सुरंग परियोजना स्थल पर भीषण भूस्खलन; 5 की मौत, कई लोग फंसे
केरलम के वायनाड जिले में मंगलवार को भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ है, जिसमें अब तक 5 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। अभी कई लोग मलबे में फंसे हुए हैं।
उज्जैन में सड़क पर बैठी गायों को कुचलने पर ग्रामीण बौखलाए, विधायक की बस फूंकी
मध्य प्रदेश के उज्जैन में सड़क पर बैठी गायों को कुचलने पर ग्रामीणों ने एक निजी बस को घेर लिया और उसको आग के हवाले कर दिया।
कॉकरोच जनता पार्टी का X अकाउंट बहाल होगा, केंद्र सरकार ने नहीं जताई आपत्ति
दिल्ली हाई कोर्ट ने मंगलवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के एक्स अकाउंट को बहाल करने का आदेश दिया है।
वाराणसी रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म की छत बना झरना, सोशल मीडिया पर मजाक
उत्तर प्रदेश का वाराणसी जिला अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र होने के कारण चर्चा में रहता है।
राम मंदिर ट्रस्ट ने 2 साल में 4 कार्यक्रमों पर खर्चे 124 करोड़, SIT की नजर
अयोध्या के राम मंदिर में चंदा चोरी के बीच एक नया खुलासा हुआ है, जिसने विशेष जांच दल (SIT) की जांच का दायरा बढ़ा दिया है।
अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट: 38 दोषियों की फांसी की सजा बरकरार, 11 को उम्रकैद
गुजरात हाई कोर्ट ने साल 2008 के अहमदाबाद सीरियल बम धमाकों के मामले में अहम फैसला सुनाया है।
देश में 17 जुलाई से शुरू होगी पहली हाइड्रोजन ट्रेन, जानिए मार्ग-किराया और अन्य जरूरी बातें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को भारत की पहली हाइड्रोजन चालित ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे, जो स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में देश का एक महत्वपूर्ण कदम है।
तेलंगाना: पति को छत से धक्का दिया, बच गया तो टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर मारा
तेलंगाना के निजामाबाद में हैरान करने वाला मामला आया है। यहां एक महिला ने अपने पति को मारने के लिए पहले उसे छत से धक्का दिया, जब वह बच गया तो उसे टॉलेटर क्लीनर का इंजेक्शन देकर मार दिया।
महाराष्ट्र समेत भारत के कई राज्यों में भारी बारिश बनी आफत, बाढ़ और भूस्खलन का खतरा
मानसून के अभी पूरे देश में सक्रिय होने में कुछ समय बाकी है, लेकिन जिन राज्यों में मानसून दस्तक दे चुका है, वहां हाहाकार मचा हुआ है।
राम मंदिर ट्रस्ट ने अब तक मिले चंदे का खुलासा किया, बताया कहां उपयोग हुई चांदी
अयोध्या के राम मंदिर में चंदा चोरी का मामला सामने आने के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं को आश्वस्त करने और पारदर्शिता मजबूत करने की कोशिश की है।
पहलगाम हमले को सही ठहराने पर केरलम निवासी गिरफ्तार, UAPA के तहत मुकदमा दर्ज
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले को सही ठहराने और हमले में जान गंवाने वाले एक मृतक पर टिप्पणी करने के मामले में एक 26 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
गुजरात के भावनगर में शेरनी ने एक पशुपालक को दबोचा, जान बचाने को सहलाता रहा
गुजरात के भावनगर जिले से सोमवार को एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। यहां के पालीताना तालुक के गरजिया गांव में एक पशुपालक पर शेरनी ने हमला कर दिया।
प्रेम-विवाह के बाद कार और पैसे की मांग; 72 दिन बाद पत्नी की मौत, पति गिरफ्तार
दिल्ली की लोधी कॉलोनी इलाके में शनिवार को 28 वर्षीय नवविवाहिता आकृति सुतार की तीसरी मंजिल से गिरकर हुई मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति अरस्तु सिक्का (32) को गिरफ्तार कर लिया है।
बेंगलुरु में ISRO मुख्यालय को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में स्थित अत्यंत संवेदनशील भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के मुख्यालय अंतरिक्ष भवन को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है।
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय का इस्तीफा स्वीकारा, अब VHP के बजरंग बागड़ा होंगे महासचिव
अयोध्या में राम मंदिर चंदा चोरी का मामला सामने आने के बाद सोमवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बैठक कर बड़ा फैसला लिया है।