Loading...
मेरठ: प्रेमिका बना रही थी शादी का दबाव, युवक ने जहरीला इंजेक्शन देकर की हत्या
मेरठ में प्रेम प्रसंग में हत्या का चौंकाने वाला मामला सामने आया है

मेरठ: प्रेमिका बना रही थी शादी का दबाव, युवक ने जहरीला इंजेक्शन देकर की हत्या

लेखन आबिद खान
Jul 19, 2026
06:30 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक चौंकाने वाला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी ही प्रेमिका की जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या कर दी। घटना को आत्महत्या बताने के लिए युवक ने प्रेमिका की जेब में सुसाइड नोट और सल्फास की गोलियां भी रख दीं। खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी प्रेमी और उसके एक दोस्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक और उसकी प्रेमिका दोनों एक ही अस्पताल में काम करते थे।

मामला

ऑपरेशन थिएटर में मिला था नर्स का शव

ये घटना लोहिया नगर क्षेत्र के MCC अस्पताल की है। 18 जुलाई को यहां काम करने वाली 25 वर्षीय नर्स नेहा का शव ऑपरेशन थिएटर में मिला था। मौके से सुसाइड नोट, सल्फास की गोलियां और इंजेक्शन वगैरह बरामद हुए थे।

परिजनों ने सुसाइड नोट की लिखावट पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाए कि ये नेहा की लिखावट नहीं है। इसके बाद CCTV और मोबाइल की जांच में साजिश का खुलासा हुआ।

वजह

नेहा का अस्पताल के कर्मचारी से था प्रेम प्रसंग

पुलिस ने मोबाइल की जांच की तो पता चला कि नेहा अस्पताल के ही कर्मचारी सुरेश से बात करती थी। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग का खुलासा हुआ।

पुलिस के अनुसार, नेहा सुरेश पर शादी करने का दबाव बना रही थी, जिससे छुटकारा पाने के लिए सुरेश ने हत्या की साजिश रची। इसमें उसका दोस्त फरहान भी शामिल था।

वारदात वाले दिन फरहान ने नेहा के हाथ पकड़े और सुरेश ने जहरीला इंजेक्शन लगा दिया।

ADVERTISEMENT