Loading...
दिल्ली के जंतर-मंतर के आसपास इंटरनेट बंद किया गया
दिल्ली के जंतर-मंतर के आसपास इंटरनेट बंद किया गया

दिल्ली के जंतर-मंतर के आसपास इंटरनेट बंद किया गया

लेखन गजेंद्र
Jul 20, 2026
11:25 am

क्या है खबर?

दिल्ली में युवा प्रदर्शनकारियों के संसद तक मार्च को देखते हुए केंद्र सरकार ने इंटरनेट बंद कर दिया है। यह दावा जंतर-मंतर पर मौजूद लोगों ने किया है। प्रदर्शनकारियों के पास मोबाइल में एक संदेश आया है, जिसमें उनके क्षेत्र में इंटरनेट होने की सूचना दी गई है। हालांकि, न्यूजबाइट्स इसकी पुष्टि नहीं करता है। बता दें कि जंतर-मंतर से प्रदर्शनकारी संसद तक कूच कर रहे हैं। पुलिस ने उनको रोकने के लिए लाठीचार्ज किया है।

इंटरनेट

सुबह 9:54 पर आया संदेश

आम आदमी पार्टी से जुड़ीं डॉ एसपी ने एक्स पर मोबाइल का स्क्रीनशॉट साझा कर लिखा, 'दिल्ली के जंतर-मंतर इलाके में कुछ मोबाइल यूजर्स को इंटरनेट बंद होने का मैसेज मिला है!! यह एक ऐसी डरी हुई सरकार का आखिरी दांव है। आप इंटरनेट बंद कर सकते हैं। आप लोगों के गुस्से को नहीं दबा सकते।'

सुबह 9:54 बजे आए मोबाइल संदेश में लिखा है, 'सरकार के निर्देशानुसार, आपके क्षेत्र में इंटरनेट सेवा अगली सूचना तक बंद की गई है।'

ट्विटर पोस्ट

मोबाइल पर संदेश

ADVERTISEMENT

लाठीचार्ज

प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज

संसद तक शांति मार्च कर रहे युवा प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया है। युवाओं को रोकने के लिए पुलिस ने हल्का बल भी प्रयोग किया।

कई जगह पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई है। जंतर-मंतर पहुंचने वाले युवाओं की भीड़ भी बढ़ती जा रही है।

भीड़ को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय समेत आसपास के मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए हैं।

ADVERTISEMENT