LOADING...
डोनाल्ड ट्रंप ने ICE एजेंटों को अमेरिका के हवाई अड्डों पर क्यों तैनात किया? जानिए मामला
अमेरिका के हवाई अड्डों पर सरकारी कर्मचारियों के गायब होने से यात्रियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं (प्रतीकात्मक तस्वीर)

डोनाल्ड ट्रंप ने ICE एजेंटों को अमेरिका के हवाई अड्डों पर क्यों तैनात किया? जानिए मामला

लेखन गजेंद्र
Mar 23, 2026
07:31 pm

क्या है खबर?

अमेरिका में सरकारी कामकाज को ठप हुए 6 हफ्ते से अधिक समय हो गया है। ऐसे में इसका असर अब हवाई अड्डों पर भी दिखने लगा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हवाई अड्डों पर परिवहन सुरक्षा प्रशासन (TSA) के कर्मचारियों की अनुपस्थिति के कारण आव्रजन और सीमा शुल्क (ICE) एजेंटों को तैनात करने के आदेश दिए हैं। आखिर क्या कारण है कि TSA कर्मचारियों की जगह हवाई अड्डों पर ICE एजेंटों को तैनात किया जा रहा है? आइए, जानते हैं।

संकट

क्या है कारण?

अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (DHS) का फंडिंग कांग्रेस में अटका हुआ है, जिससे DHS का आंशिक शटडाउन फरवरी 2026 से चालू है। डेमोक्रेट्स सांसदों का कहना है कि वे पूरे साल के फंडिंग बिल को तभी पास करेंगे, जब ICE के आक्रामक आव्रजन प्रवर्तन में सुधार होना चाहिए। उन्होंने अलग से TSA और तट रक्षक बल आदि को भी फंडिंग देने से अस्वीकार कर दिया है। इससे पूरे देश में सरकारी कामकाज का संकट पैदा हुआ है।

असर

फंडिंग बिल पास न होने से क्या दिख रहा असर?

बिल पास न होने से DHS के अंतर्गत TSA के हजारों कर्मचारी बिना तनख्वाह काम कर रहे हैं। कई ने कामकाज ठप किया है तो कई इस्तीफा दे चुके हैं। कर्मचारियों की कमी का असर हवाई अड्डों पर दिख रहा है, जहां सुरक्षा जांच के दौरान लोग घंटों लाइन में खड़े होकर इंतजार कर रहे हैं। ट्रंप ने ICE एजेंटों को स्क्रीनिंग से अतिरिक्त भीड़ प्रबंधन के लिए न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी, शिकागो, फ्लोरिडा जैसे 14 हवाई अड्डों पर लगाया है।

Advertisement

हत्या

मिनियोपोलिस में हत्या के बाद बढ़ा ICE के प्रति रोष

मिनेसोटा राज्य के मिनियापोलिस में इस साल जनवरी में एक 37 वर्षीय महिला और 3 बच्चों की मां रैनी गुड की ICE एजेंट द्वारा गोली मारे जाने से पूरे देश में गुस्सा दिखा है। इसके बाद पोर्टलैंड में भी एजेंटों ने 2 लोगों को गोली मार दी। डेमोक्रेट्स इसी रवैये से क्रोधित हैं और इसे बदलने की मांग कर रहे हैं। पोर्टलैंड के मेयर कीथ विल्सन ने यहां तक कहा कि संघीय आव्रजन प्रयास नियंत्रण से बाहर हो गए हैं।

Advertisement

आदेश

ट्रंप बोले- हवाई अड्डों पर मास्क न पहनें एजेंट

ट्रंप ने हवाई अड्डों पर तैनाती को लेकर एजेंटों को निर्देश दिया है कि वह मास्क न लगाएं। उन्होंने सोमवार को ट्रुथ पर लिखा, 'मैं इस बात का बहुत बड़ा समर्थक हूं कि ICE के अधिकारी मास्क पहनें, क्योंकि वे ऐसे खूंखार अपराधियों को ढूंढते हैं, जिनमें से कई को जो बाइडन और कमला हैरिस ने अपनी नीति से घुसने दिया। ट्रंप ने कहा कि जब एजेंट हवाई अड्डों गड़बड़ी दूर करने के लिए तैनात हो तो मास्क न पहनें।

Advertisement