LOADING...
ईरान से युद्धविराम को लेकर चर्चा की योजना बना रहा अमेरिका- रिपोर्ट
अमेरिका ईरान के साथ युद्धविराम की वार्ता को लेकर तैयारी कर रहा है

ईरान से युद्धविराम को लेकर चर्चा की योजना बना रहा अमेरिका- रिपोर्ट

लेखन आबिद खान
Mar 22, 2026
11:14 am

क्या है खबर?

ईरान युद्ध में अब आगे क्या हो सकता है, इस पर अमेरिकी प्रशासन ने चर्चा शुरू कर दी है। अमेरिकी मीडिया एक्सियोस ने अधिकारियों और सूत्रों का हवाला देते हुए अपनी रिपोर्ट में बताया है कि संभावित विचार में ईरान के साथ शांति वार्ता को लेकर बातचीत भी शामिल है। हालांकि, अधिकारियों का मानना ​​है कि युद्ध अभी 2-3 हफ्ते और जारी रही सकता है, लेकिन ट्रंप प्रशासन संभावित राजनयिक प्रयासों पर विचार कर रहे हैं।

रिपोर्ट

युद्धविराम के लिए अमेरिका की ये हैं शर्तें

रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों का कहना है कि अमेरिका ने कई शर्तें रखी हैं जैसे 5 साल तक कोई मिसाइल कार्यक्रम न चलाना, यूरेनियम संवर्धन पर पूरी तरह रोक लगाना, नतांज, इस्फहान और फोर्डो परमाणु संयंत्रों को बंद करना, सेंट्रीफ्यूज और संबंधित मशीनरी की कड़ी बाहरी निगरानी करना, क्षेत्रीय देशों के साथ हथियार नियंत्रण समझौते करना और हिज्बुल्लाह, हूती और हमास जैसे समूहों को कोई वित्तीय सहायता न देना शामिल है।

ईरान

ईरान ने भी रखी कई शर्तें

वहीं, बातचीत और संभावित युद्धविराम के लिए ईरान की शर्तें भी सामने आई हैं। ईरान मांग कर रहा है कि उसे युद्ध दोबारा न शुरू होने की पूर्ण गारंटी मिले और साथ ही हालिया युद्ध से जो नुकसान हुआ है, उसका मुआवजा दिया जाए। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने के लिए अमेरिका और इजरायल को हमले रोकने और उन्हें दोबारा शुरू न करने की प्रतिबद्धता जतानी होगी।

Advertisement

मध्यस्थ

किसी नए मध्यस्थ की तलाश में अमेरिका- रिपोर्ट

रिपोर्ट में कहा गया है कि हालिया समय में अमेरिका और ईरान के बीच कोई बातचीत नहीं हुई है, लेकिन मिस्र, कतर और ब्रिटेन के जरिए संदेश भेजे गए हैं। अमेरिका अब यह पता लगाने की कोशिश में है कि ईरान में किसके पास बातचीत का अधिकार है और कौनसा देश मध्यस्थ के रूप में काम कर सकता है। पहले हुई वार्ता में ओमान मध्यस्थ था, लेकिन अब अमेरिका कतर को ये भूमिका सौंपने पर विचार कर रहा है।

Advertisement

ढील

इन मुद्दों पर ईरान को ढील दे सकता है अमेरिका

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फिलहाल ईरान की युद्धविराम की मांग को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने मुआवजे की मांग को भी खारिज कर दिया है। हालांकि, रिपोर्ट में एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि अमेरिका ईरान की फ्रीज की हुई परिसंपत्तियों को वापस करने के मुद्दे पर कुछ ढील दे सकता है। हालांकि, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि दोनों पक्ष इस मुद्दे पर किस तरह से चर्चा करते हैं।

Advertisement