LOADING...
विदेशी निवेशकों ने मार्च में अभी तक निकाले 52,703 करोड़ रुपये, जानिए क्या रही वजह
विदेशी निवेशकों ने पिछले सप्ताह शेयर बाजार में भारी बिकवाली की है

विदेशी निवेशकों ने मार्च में अभी तक निकाले 52,703 करोड़ रुपये, जानिए क्या रही वजह

Mar 21, 2026
04:33 pm

क्या है खबर?

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने मार्च के पहले पखवाड़े में भारतीय शेयर बाजार से 52,703 करोड़ रुपये की निकासी की है। फाइनेंशियल क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ, जहां इस अवधि के दौरान 31,831 करोड़ रुपये की निकासी हुई। सभी क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर हुई यह बिकवाली कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और पश्चिम एशिया में जारी सैन्य संघर्ष के बीच हुई है, जिनका सभी बाजारों पर भारी दबाव रहा है।

बिकवाली 

पिछले सप्ताह कितनी हुई निकासी?

नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड के आंकड़ों के अनुसार, पिछले सप्ताह FPIs ने शेयर बाजार से शुद्ध 35,475 करोड़ रुपये की निकासी की है। आंकड़ों से पता चला कि सप्ताह के दौरान सबसे अधिक बिकवाली सोमवार को दर्ज की गई, जिसमें 10,827 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी हुई। इसके बाद मंगलवार को 9,406 करोड़ और बुधवार को 4,376 करोड़ की बिकवाली हुई। गुड़ी पड़वा त्योहार के कारण गुरुवार को कारोबार बंद रहा, जबकि शुक्रवार को 10,965.74 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

क्षेत्र 

इन क्षेत्रों में हुई बिकवाली 

ऊर्जा और धातु की कीमतों से सीधे तौर पर जुड़े ब्याज दर-संवेदनशील ऑटोमोटिव क्षेत्र में भी 1 से 15 मार्च के बीच 4,807 करोड़ रुपये की भारी निकासी देखी गई। दूरसंचार, निर्माण और तेल एवं गैस जैसे अन्य क्षेत्र भी इससे अछूते नहीं रहे, जिनमें क्रमशः 3,856 करोड़, 2,975 करोड़ और 2,932 करोड़ रुपये की निकासी हुई। स्वास्थ्य सेवा और FMCG जैसे उपभोग-उन्मुख क्षेत्रों में भी इस अवधि के दौरान क्रमशः 2,436 करोड़ और 2,403 करोड़ रुपये की बिकवाली हुई।

Advertisement