LOADING...
न्यूयॉर्क के ला-गार्डिया हवाई अड्डे पर एयर कनाडा विमान दमकल से टकराया, 2 पायलट की मौत
न्यूयॉर्क के ला-गार्डिया हवाई अड्डे पर एयर कनाडा का विमान दमकल वाहन से टकराया

न्यूयॉर्क के ला-गार्डिया हवाई अड्डे पर एयर कनाडा विमान दमकल से टकराया, 2 पायलट की मौत

लेखन गजेंद्र
Mar 23, 2026
01:24 pm

क्या है खबर?

अमेरिका के न्यूयॉर्क में एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान के साथ सोमवार को बड़ा हादसा हुआ। यहां के ला-गार्डिया हवाई अड्डे पर उतरते समय विमान एक दमकल वाहन से टकरा गया। घटना में 5 दमकलकर्मियों सहित कई यात्री घायल हो गए, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। विमान के पायलट और सह-पायलट की मौत हो गई है। दुर्घटनाग्रस्त विमान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसमें विमान की क्षतिग्रस्त हालत दिख रही है।

हादसा

कैसे हुआ हादसा?

खराब मौसम के बीच सोमवार को CRJ-900 विमान कनाडा के मॉन्ट्रियल शहर से न्यूयॉर्क आ रहा था। तभी हवाई पट्टी 4 पर उतरने के दौरान वह एक दमकल ट्रक से टकरा गया। घटना के समय विमान गेट की ओर टैक्सी करते समय जमीनी वाहन से टकराया है। घटना के बाद अमेरिकी संघीय विमानन प्रशासन (FAA) ने एक नोटिस जारी कर हवाई अड्डे पर सभी विमानों के लिए ग्राउंड स्टॉप जारी किया है। हवाई अड्डा भी बंद कर दिया गया है।

ट्विटर पोस्ट

हादसे के बाद की स्थिति

Advertisement

जांच

विमान में सवार थे 100 यात्री

न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, घटना के समय विमान में लगभग 100 यात्री सवार थे और उनकी स्थिति का मूल्यांकन किया जा रहा था। हवाई यातायात नियंत्रण केंद्र से प्राप्त ऑडियो में संदेश में कहा गया, "ट्रक 1 और उसके साथी डेल्टा से पार कर रहे हैं।" इसके बाद टावर ने दूसरे विमान को निर्देश दिया, "फ्रंटियर 4195, कृपया यहीं रुक जाओ।" फिर बार-बार चेतावनी जारी की, "ट्रक 1 रुको रुको रुको। ट्रक 1 रुको, रुको।" घटना की जांच जारी है।

Advertisement