LOADING...
सुपरस्टार माेहनलाल की 'दृश्यम 3' की रिलीज पर लगेगा ब्रेक? सामने आई ये वजह
'दृश्यम 3' की रिलीज टल सकती है

सुपरस्टार माेहनलाल की 'दृश्यम 3' की रिलीज पर लगेगा ब्रेक? सामने आई ये वजह

Mar 20, 2026
03:05 pm

क्या है खबर?

साउथ के दिग्गज सुपरस्टार मोहनलाल अपनी आगामी फ्रैंचाइजी 'दृश्यम 3' को लेकर खबरों में हैं। निर्माताओं ने आधिकारिक ऐलान करते हुए बताया था कि फिल्म 2 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। दरअसल, अजय देवगन अभिनीत 'दृश्यम 3' भी पाइपलाइन में है। इसे अक्टूबर, 2026 को रिलीज किया जाएगा। साउथ निर्माता चाहते थे कि मलयालम वर्जन वाली यह फिल्म पहले सिनेमाघरों में आए, लेकिन अब इसकी रिलीज में बदलाव के बादल घिरते नजर आ रहे हैं।

रिलीज

'दृश्यम 3' की रिलीज तारीख को टालने की संभावना

ट्रेड ट्रैकर श्रीधर पिल्लई ने सूत्रों के हवाले से अपनी पोस्ट में बताया है कि 2 अप्रैल को रिलीज होने वाली मलयालम फिल्म 'दृश्यम 3' की रिलीज तारीख को आगे बढ़ाया जा सकता है। खाड़ी देशों में उत्पन्न हुई स्थिति के कारण ऐसा फैसला लिया जा सकता है। यही नहीं, फिल्म की प्रचार-प्रसार सामग्री पर भी रोक लगा दी गई है। हालांकि रिलीज टलने की संभावनाओं पर निर्माताओं की ओर से आधिकारिक ऐलान अभी नहीं किया गया है।

कारण

इस कारण जोखित नहीं लेना चाहते निर्माता

वन इंडिया के मुताबिक, अमेरिका-ईरान, इजरायल युद्ध के कारण मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव ने फिल्म की रिलीज को टालने पर मजबूर कर दिया है। दरअसल, खाड़ी देशों में मलयालम सिनेमा का बड़ा बाजार है और निर्माता कोई जोखिम नहीं लेना चाहते। उन्होंने सावधानी के साथ फिल्म की रिलीज को स्थगित करने का फैसला लिया है। बता दें, मोहनलाल अभिनीत 'दृश्यम' 2013 में रिलीज हुई बेहद सफल फिल्म थी। इसकी दूसरी किस्त 2022 में रिलीज की गई थी।

Advertisement