LOADING...
ईरान की गोलीबारी में अमेरिकी F-35 विमान क्षतिग्रस्त, आपातकालीन परिस्थिति में नीचे उतारा
ईरान की गोलीबारी में अमेरिकी F-35 विमान क्षतिग्रस्त (प्रतीकात्मक तस्वीर)

ईरान की गोलीबारी में अमेरिकी F-35 विमान क्षतिग्रस्त, आपातकालीन परिस्थिति में नीचे उतारा

लेखन गजेंद्र
Mar 20, 2026
10:07 am

क्या है खबर?

ईरान के खिलाफ युद्ध में गुरुवार को अमेरिका का एक उन्नत F-35 लड़ाकू विमान आपातकालीन परिस्थितियों में नीचे उतार लिया गया। अंतरराष्ट्रीय मीडिया के मुताबिक, विमान को ईरान की गोलीबारी के बाद आनन-फानन में उतारा गया है। उसके क्षतिग्रस्त होने की भी संभावना है। इस संंबंध में अमेरिकी केंद्रीय कमान (CENTCOM) के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिन्स ने बताया कि विमान गुरुवार को सुरक्षित रूप से उतर गया और पायलट की हालत स्थिर है। उन्होंने आपातकालीन लैंडिंग का कारण नहीं बताया।

बयान

ईरान ने हमले की पुष्टि की

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने एक वीडियो जारी करदावा किया कि ईरान के आसमान में एक अमेरिकी F-35A/B लाइटनिंग II को सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल से निशाना बनाया गया है। इसका वीडियो ईरान के कई अधिकारियों को एक्स हैंडल पर जारी किया गया है। इस संबंध में अमेरिकी सेना के प्रवक्ता का कहना है कि आपातकालीन लैंडिंग की जांच चल रही है। विमान को कितना नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी नहीं मिली है।

नुकसान

अमेरिका ने ईरान युद्ध में गंवाए अपने 16 विमान

ईरान के खिलाफ 28 फरवरी को शुरू हुए युद्ध में अमेरिका ने अब तक अपने 16 विमान खोए हैं। हालांकि, इसमें किसी के दुश्मन द्वारा गिराए जाने की पुष्टि नहीं हुई। करीब 12 MQ-9 रीपर ड्रोन नष्ट हुए। इसके अलावा 3 अमेरिकी F-15 लड़ाकू विमानों को कुवैती वायु सेना ने गलती से मार गिराया था, जिनमें से सभी 7 चालक दल के सदस्य सुरक्षित बच गए। इराक में एक KC-135 स्ट्रैटोटैंकर ईंधन भरने वाला विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

Advertisement

जानकारी

F-35 की 1,000 करोड़ रुपये से अधिक है कीमत

F-35 लाइटनिंग II दुनिया का सबसे उन्नत 5वीं पीढ़ी का स्टेल्थ फाइटर जेट है। इसकी कीमत 1,000 करोड़ रुपये से अधिक है। यह बहु-उद्देश्यीय लड़ाकू विमान है, जो एयर सुपीरियरिटी, ग्राउंड अटैक, इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर, खुफिया, निगरानी, ​​टोही और नेटवर्क-सेंट्रिक ऑपरेशंस में सक्षम है।

Advertisement