डीके शिवकुमार: खबरें
कर्नाटक में गुटखा-तंबाकू और निकोटीन युक्त पान मसाला पर एक साल का प्रतिबंध
कर्नाटक में अब एक साल तक गुटखा और तंबाकू युक्त पान मसाला नहीं मिलेगा। कांग्रेस सरकार ने जन स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए इसे पूरे प्रदेश में प्रतिबंधित कर दिया है।
कर्नाटक में हुआ मंत्रिमंडल का विस्तार, 19 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
कर्नाटक में मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की टीम में 19 नए चेहरों को जगह मिली है।
कर्नाटक कांग्रेस में बड़ी बगावत, मंत्रिमंडल में जगह न मिलने पर 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक में मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के नेतृत्व वाली सरकार के पहले बड़े मंत्रिमंडल विस्तार से ठीक पहले सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है।
कावेरी जल विवाद पर कर्नाटक में सर्वदलीय बैठक, मुख्यमंत्री बोले- जनता के हित सर्वोच्च प्राथमिकता
कर्नाटक और तमिलनाडु में कावेरी जल विवाद के बीच आज कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई। इसमें सभी पूर्व मुख्यमंत्री, कावेरी बेसिन क्षेत्र के सांसद, सभी राजनीतिक पार्टियों के नेता और विधानसभा के फ्लोर लीडर शामिल हुए।
कावेरी जल विवाद गहराया; 13 अगस्त को कर्नाटक बंद, थलापति विजय-शिवकुमार की बैठक स्थगित; क्या-क्या हुआ?
तमिलनाडु और कर्नाटक में कावेरी नदी के पानी को लेकर विवाद फिर बढ़ता जा रहा है। हाल ही में कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण (CWMA) ने कर्नाटक को रोजाना 3,500 क्यूसेक पानी तमिलनाडु के लिए छोड़ने का आदेश दिया था।
प्रधानमंत्री आवास के सामने सांसदों का धरना, पुलिस ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को हिरासत में लिया
दिल्ली में सोमवार को छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के मुद्दे पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को बड़ा कदम उठाया है।
कर्नाटक: डीके शिवकुमार की कैबिनेट में विभाग बंटवारे से रामलिंगा रेड्डी नाराज, मंत्री पद से इस्तीफा
कर्नाटक में नए मुख्यमंत्री के तौर पर अपना कामकाज संभालते ही डीके शिवकुमार को भारी झटका लगा है।
डीके शिवकुमार की पहली कैबिनेट बैठक: छात्रों को मुफ्त बस पास, शहर-गांवों में 'भारत जोड़ो संघ'
कर्नाटक के नवनियुक्त मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने गुरुवार को अपनी पहली कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले लिए हैं, जिसमें छात्र और युवा पहले स्थान पर रहे।
डीके शिवकुमार बने कर्नाटक के मुख्यमंत्री, जी परमेश्वर ने ली उपमुख्यमंत्री पद की शपथ
डीके शिवकुमार कर्नाटक के 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। राजधानी बेंगलुरु के लोकभवन में उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ जी परमेश्वर ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। 12 अन्य विधायक भी मंत्री बनाए गए हैं।
कर्नाटक में डीके शिवकुमार सर्वसम्मति से चुने गए विधायक दल के नेता, शपथ ग्रहण की तैयारी
कर्नाटक को सिद्धारमैया के 3 साल के कार्यकाल के बाद अब नया मुख्यमंत्री मिलेगा। इस पद को ग्रहण करने के लिए उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार पूरी तरह तैयार हैं।
कर्नाटक में 4 उपमुख्यमंत्री और 10 मंत्री के साथ 3 जून को डीके शिवकुमार का शपथ-ग्रहण
कर्नाटक में सिद्धारमैया के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद नई सरकार के गठन की तैयारी तेज हो गई है।
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने सिद्धारमैया के लिए संदेश लिखा, कहा- मार्गदर्शन प्रेरित करेगा
कर्नाटक में सिद्धारमैया के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद उपमुख्यमंत्री और संभावित मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने उनके लिए भावुक संदेश लिखा है।
कर्नाटक के राज्यपाल ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का इस्तीफा स्वीकारा, डीके शिवकुमार के लिए रास्ता साफ
कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने शुक्रवार को सिद्धारमैया का मुख्यमंत्री पद से दिया गया इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इस संबंध में उन्होंने शुक्रवार को एक अधिसूचना जारी की।
सिद्धारमैया ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया, राज्यसभा के प्रस्ताव को ठुकराया
कर्नाटक की राजनीति में बड़ा बदलाव हुआ है। तमाम कयासों के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार को अपना इस्तीफा दे दिया। इसकी घोषणा उन्होंने खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस में की।
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कैबिनेट को अपने इस्तीफे की सूचना दी, डीके शिवकुमार ने पैर छुए
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार को अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ नाश्ते के दौरान अपने इस्तीफे की पुष्टि की।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया कल देंगे इस्तीफा, 30 मई को नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण- रिपोर्ट
कर्नाटक की राजनीति में मची उथल-पुथल के बीच बुधवार को कई मीडिया रिपोर्ट्स में बड़ा दावा किया गया है।
कांग्रेस आलाकमान ने कहा- सिद्धारमैया बने रहेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री; लेकिन रिपोर्टों में अलग-अलग दावे
कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया है। सिद्धारमैया ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे। कांग्रेस आलाकमान ने आज सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को दिल्ली तलब किया था।
कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें; सिद्धारमैया दिल्ली तलब, 2-3 दिन में फैसला संभव
कर्नाटक में एक बार फिर नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। ऐसा इसलिए क्योंकि कांग्रेस आलाकमान ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को कल यानी 26 मई को दिल्ली तलब किया है।
IPL 2026: BCCI ने घोषित किया प्लेऑफ का कार्यक्रम, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा फाइनल
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इंडियन प्रीमियर लीग
कर्नाटक हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा का मानहानि मुकदमा खारिज किया
कर्नाटक हाई कोर्ट से मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को मानहानि मुकदमे में राहत मिली है।
अजित पवार के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख, ममता ने जांच की मांग उठाई
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की बुधवार को विमान हादसे में मौत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने दुख जताया है।
क्या प्रियंका बनाम राहुल गांधी संकट की ओर बढ़ रही है कांग्रेस? शिवकुमार का अहम बयान
महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में लगातार चुनावी हार के बाद कांग्रेस में फिर प्रियंका गांधी के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व की भूमिका की चर्चा उठ पड़ी है।
बेंगलुरु से स्थानांतरिक नहीं किए जाएंगे IPL के मैच, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने की पुष्टि
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच बेंगलुरु से बाहर स्थानांतरित नहीं किए जाएंगे।
कर्नाटक: अब शिवकुमार के आवास पर नाश्ता करने जाएंगे सिद्धारमैया, मंगलवार को होगी मुलाकात
कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही खींचतान के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया मंगलवार सुबह बेंगलुरु के सदाशिवनगर में उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के आवास पर नाश्ते की बैठक में हिस्सा लेने जाएंगे।
कर्नाटक: सिद्धारमैया और शिवकुमार के बीच हुई बैठक, मुख्यमंत्री बोले- हमारे बीच कोई मतभेद नहीं
कर्नाटक में कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही खींचतान के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मुलाकात की है। शिवकुमार नाश्ते के लिए मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। उन्होंने कहा कि जो आलाकमान कहेगा, वही करूंगा।
#NewsBytesExplainer: कांग्रेस के लिए डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया में से एक को चुनना कठिन क्यों है?
कर्नाटक सरकार में मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान तेज हो गई है। डीके शिवकुमार के कई समर्थकों ने दिल्ली में डेरा डाल रखा है, तो सिद्धारमैया भी आसानी से कुर्सी छोड़ने के मूड में नहीं दिख रहे हैं।
सिद्धारमैया के करीबी मंत्री परमेश्वर ने कहा- अगर पार्टी बदलाव चाहती है तो डीके शिवकुमार स्वीकार
कर्नाटक में मुख्यमंत्री के पद को लेकर कांग्रेस के अंदर चल रही खींचतान पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के सहयोगी और राज्य के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने बड़ा बयान दिया है।
कर्नाटक में सियासी हलचल तेज, सिद्धारमैया के करीबी से शिवकुमार की 'गुप्त मुलाकात' ने बढ़ाई अटकलें
कर्नाटक की कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों के बीच गुप्त बैठकों और बयानों ने हलचल बढ़ा दी है।
कर्नाटक कांग्रेस में घमासान: शिवकुमार खेमे के विधायक दिल्ली आए, खड़गे बेंगलुरु पहुंचे; क्या-क्या हुआ?
कर्नाटक की कांग्रेस सरकार में घमासान की खबरें हैं। मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया खेमे की खींचतान फिर तेज हो गई है। मामला दिल्ली तक पहुंच गया है।
कर्नाटक में बदल जाएगा मुख्यमंत्री? डीके शिवकुमार से जुड़े 10 विधायक खड़गे से मिलने दिल्ली पहुंचे
कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच कुछ भी ठीक नहीं है।
बिहार चुनाव: डीके शिवकुमार की अपील- कंपनियां प्रवासी कर्मचारियों को 3 दिन की छुट्टी दें
बिहार में विधानसभा चुनाव को देखते हुए कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कंपनी के मालिकों से प्रवासी कर्मचारियों को मतदान के लिए अवकाश देने की मांग की है।
सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र का ऐलान, कहा- पिता का राजनीतिक जीवन अंतिम चरण में
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र ने बुधवार को अपने पिता के राजनीतिक सन्यास को लेकर बड़ा ऐलान किया है।
कर्नाटक: मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के कार्यकाल के 2.5 साल पूरे, मंत्रिमंडल में बड़े बदलाव की अटकलें
कर्नाटक में बड़ी सियासी हलचल के संकेत मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने 13 अक्टूबर को सभी कैबिनेट मंत्रियों के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया है। खबर है कि सिद्धारमैया अपने कैबिनेट में से आधे मंत्रियों की छुट्टी कर सकते हैं।
कर्नाटक में दलित-किसान कार्यकर्ताओं पर दर्ज 60 मामले वापस, डीके शिवकुमार के समर्थकों को भी राहत
कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के नेतृत्व में राज्य मंत्रिमंडल ने किसानों, दलितों, कन्नड़ समर्थकों और हिंदू समर्थकों समेत अन्य समूहों के खिलाफ दर्ज 60 आपराधिक मामले वापस ले लिए हैं।
सिद्धारमैया क्यों बने रहेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री, बिहार चुनाव समेत ये वजहें आईं सामने
कर्नाटक में उथल-पुथल के बीच ये तय हो गया है कि सिद्धारमैया ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे। इससे पहले चर्चाएं थीं कि डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री पद की मांग कर रहे हैं और उन्हें कई विधायकों का समर्थन भी है।
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार बोले- मेरे पास कोई विकल्प नहीं, सिद्धारमैया के साथ खड़ा हूं
कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों के बीच उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बुधवार को मीडिया से कहा कि उनके पास सिद्धारमैया के साथ खड़े होने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।
कर्नाटक में नहीं बदला जाएगा मुख्यमंत्री, कांग्रेस ने अटकलों पर लगाया विराम
कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदले जाने की अटकलों पर मंगलवार को विराम लग गया है। कर्नाटक प्रभारी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने इसको लेकर स्थिति साफ की है।
कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने की सुगबुगाहट तेज, कांग्रेस विधायक ने हाईकमान को दी बड़ी धमकी
कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद में बदलाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। इसको लेकर कांग्रेस के ही विधायक दो खेमों में बंटे नजर आ रहे हैं।
क्या डीके शिवकुमार बनेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री? मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिया यह जवाब
कर्नाटक में चर्चा है कि कांग्रेस आगामी अक्टूबर में सिद्धारमैया को हटाकर उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बना सकती है। इसको लेकर राजनीतिक हलचल तेज है।
बेंगलुरु भगदड़ मामला: कांग्रेस आलाकमान ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार को दिल्ली तलब किया
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत के मामले में कांग्रेस आलाकमान ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को दिल्ली तलब किया है।
बेंगलुरु भगदड़: मीडिया के सामने रो पड़े उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, बोले- बच्चों का नुकसान सहन नहीं
बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में बच्चे और किशोर समेत 11 लोगों की मौत को याद कर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार गुरुवार को मीडिया के सामने रो पड़े।