मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कैबिनेट को अपने इस्तीफे की सूचना दी, डीके शिवकुमार ने पैर छुए
क्या है खबर?
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार को अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ नाश्ते के दौरान अपने इस्तीफे की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि वह कांग्रेस हाई कमांड के निर्देशों के बाद शीर्ष पद से इस्तीफा दे रहे हैं और जल्द ही राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व उनके उत्तराधिकारी के बारे में अंतिम निर्णय लेगा। उन्होंने यह भी कहा, "अगले मुख्यमंत्री के रूप में जो भी चुना जाएगा, उसे मेरा पूरा सहयोग मिलेगा।"
सहयोग
डीके शिवकुमार ने सिद्धारमैया के पैर छुए
बेंगलुरु स्थित मुख्यमंत्री आवास 'कावेरी' में कैबिनेट सहयोगियों के साथ नाश्ते के बाद उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने सिद्धारमैया के पैर छूए और आशीर्वाद लिया। इससे पहले दोनों को गर्मजोशी से गलते मिलते देखा गया था। अटकले लगाई जा रही है कि शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने की संभावना है। इसकी घोषणा कांग्रेस नेतृत्व की ओर से की जाएगी। सिद्धारमैया गुरुवार दोपहर तक अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप सकते हैं।
इस्तीफा
बेंगलुरु में नहीं हैं राज्यपाल
सिद्धारमैया ने संकेत दिए हैं कि वे गुरुवार दोपहर तक अपना इस्तीफा राज्यपाल थावरचंद गहलोत को सौंप सकते हैं। हालांकि, राज्यपाल बेंगलुरु में नहीं है, ऐसे में वह राज्यपाल कार्यालय को अपना इस्तीफा भेजेंगे। राज्यपाल कुछ पारिवारिक कारणों से बुधवार रात को अपने गृह नगर इंदौर रवाना हो गए थे। उनके गुरुवार को भी वापस आने की संभावना नहीं है। ऐसे में इस्तीफा स्वीकार होने तक सिद्धारमैया ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे।
ट्विटर पोस्ट
सिद्धारमैया और शिवकुमार गले मिले
#Karnataka's longest serving CM Sri @siddaramaiah has now announced resignation, paving the way for his deputy, Sri @DKShivakumar as CM.
— Mahesh.BR (@Maheshbr4U) May 28, 2026
Picture Says it All ! https://t.co/uTzcoX65YD pic.twitter.com/xvuU4bU6uu