IPL 2026: BCCI ने घोषित किया प्लेऑफ का कार्यक्रम, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा फाइनल
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इंडियन प्रीमियर लीग इसके तहत क्वालीफायर-1 धर्मशाला स्थित हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। इसी तरह एलिमिनेटर और क्वालीफायर-2 मुकाबले महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम मुल्लांपुरा में खेले जाएंगे। सबसे बड़ी बात इस संस्करण का खिताबी मुकाबला फिर से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। आइए पूरे कार्यक्रम पर नजर डालते हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें कार्यक्रम की पोस्ट
Owing to certain operational and logistical considerations, the TATA IPL 2026 Playoffs will be conducted across three venues this season as a special case.
— IndianPremierLeague (@IPL) May 6, 2026
Bengaluru was originally designated to host the Final. However, owing to certain requirements from the local association…
कार्यक्रम
कब खेले जाएंगे दोनों क्वालीफायर और एलिमिनेटर मुकाबले?
BCCI के कार्यक्रम के अनुसार, अंक तालिका में शीर्ष पर रहने वाली 2 टीमों के बीच क्वालीफायर-1 मुकाबला 26 मई को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद 27 मई को अंक तालिका में तीसरे और चौथे स्थान की टीमों के बीच एलिमिनेटर मुकाबला महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। इसी मैदान पर 29 मई को क्वालीफायर-1 में हारने वाली और एलिमिनेटर की विजेता टीम के बीच क्वालीफायर-2 खेला जाएगा।
फाइनल
कब खेला जाएगा फाइनल मुकाबला?
कार्यक्रम के अनुसार, IPL 2026 का फाइनल मुकाबला क्वालीफायर-1 और क्वालीफायर-2 की विजेता टीमों के बीच 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। कुछ परिचालन और लॉजिस्टिकल कारणों से इस संस्करण में प्लेऑफ के मुकाबले एक विशेष मामले के रूप में 3 स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे। बता दें कि IPL 2025 का खिताबी मुकाबला भी नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने जीत दर्ज की थी।
सवाल
बेंगलुरु में क्यों नहीं खेला जा रहा है फाइनल मुकाबला?
मूल रूप से IPL की मौजूदा चैंपियन टीम के घरेलू मैदान को फाइनल की मेजबानी दी जाती है, लेकिन कुछ कारणों से इस बाद ऐसा नहीं हो पाया है। BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि IPL 2026 के फाइनल की मेजबानी के लिए बेंगलुरु को चुना गया था, लेकिन स्थानीय संघ और अधिकारियों की कुछ आवश्यकताएं BCCI के स्थापित दिशानिर्देशों और प्रोटोकॉल के बाहर थीं। ऐसे में आयोजन स्थल को स्थानांतरित कर दिया गया।
कारण
क्या रहा बेंगलुरु को फाइनल की मेजबानी न मिलने का कारण?
रिपोर्ट के अनुसार, विधायकों के टिकटों को लेकर चल रहे राजनीतिक मुद्दों के कारण बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम से फाइनल की मेजबानी का अधिकार का छीना गया है। दरअसल, IPL 2026 के उद्घाटन मैच से पहले कांग्रेस विधायक विजयानंद काशप्पानवर ने प्रत्येक विधायक के लिए 5 टिकटों की मांग की थी। उसके बाद उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने 3-3 टिकट की हामी भरी थी, लेकिन यह BCCI के नियमों का खिलाफ था।