सिद्धारमैया ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया, राज्यसभा के प्रस्ताव को ठुकराया
क्या है खबर?
कर्नाटक की राजनीति में बड़ा बदलाव हुआ है। तमाम कयासों के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार को अपना इस्तीफा दे दिया। इसकी घोषणा उन्होंने खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। उन्होंने कहा कि पार्टी आलाकमान के आदेश पर उन्होंने यह फैसला लिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा लोक भवन जाकर राज्यपाल थावरचंद गहलोत के सचिव को सौंपा है। इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और अन्य मंत्री थे। सिद्धारमैया ने पत्रकारों से कहा कि राज्यपाल बेंगलुरु आकर आगे की कार्यवाही करेंगे।
इस्तीफा
सिद्धारमैया बोले- आलाकमान ने जो कहा, मैंने वो किया
सिद्धारमैया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कन्नड़ भाषा में कहा कि कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें जो आदेश दिया, उसका उन्होंने पालन करते हुए इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा कि लोक भवन में राज्यपाल के सचिव को इस्तीफा सौंप दिया है, राज्यपाल अभी बेंगलुरु में नहीं हैं, वे शाम तक आकर आगे की कार्यवाही करेंगे। उन्होंने कहा, "मैं एक राजनीतिज्ञ हूं। मेरा मानना है कि संविधान हमारा धर्म है और मतदाता भगवान के समान हैं।"
घोषणा
सिद्धारमैया ने कहा- राज्यसभा नहीं जाऊंगा
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सिद्धारमैया ने कहा कि वह राज्यसभा नहीं जाएंगे और राज्य में ही काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा, "मुझे राज्यसभा जाने के लिए कहा गया था, लेकिन मैंने विनम्रतापूर्वक मना कर दिया है। मुझे राज्य की राजनीति में रुचि है। जनता ने मुझे 5 साल के लिए चुना है, अभी 2 साल बाकी हैं। मैं यहीं रहूंगा।" सिद्धारमैया के बयान से उनके राज्यसभा जाने के कयास पर विराम लग गया है।
शपथ
डीके शिवकुमार बनेंगे मुख्यमंत्री, 30 या 31 मई को शपथ ग्रहण
इससे पहले, सिद्धारमैया ने कैबिनेट के साथ नाश्ते पर कहा था कि कांग्रेस अलाकमान ने अगले मुख्यमंत्री के लिए डीके शिवकुमार का नाम सुझाया है, जिसे उन्होंने सहमति दे दी है। हालांकि, प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका जिक्र नहीं किया। कांग्रेस विधायक दल की बैठक शुक्रवार को होने की उम्मीद है, जबकि नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण 30 या 31 मई को होगा। सिद्धारमैया दिल्ली रवाना हो गए हैं, जहां वे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से मिलेंगे।
शपथ
सिद्धारमैया के घर हुए नाश्ते पर कयासों का अंत
सिद्धारमैया ने इस्तीफा देने से पहले उन्होंने गुरुवार सुबह बेंगलुरु स्थित मुख्यमंत्री आवास पर कैबिनेट के सभी सदस्यों को नाश्ते पर बुलाया था, जिसमें डीके शिवकुमार भी शामिल थे। इस दौरान सिद्धारमैया और शिवकुमार एक-दूसरे से गर्मजोशी से गले मिले। शिवकुमार ने सिद्धारमैया के पैर भी छुए। नाश्ते पर कांग्रेस कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला को भी आमंत्रित किया गया। इसके बाद सिद्धारमैया ने अपना इस्तीफा दिया था। इससे एक दिन पहले, दिल्ली में कांग्रेस नेतृत्व की बड़ी बैठक हुई थी।
ट्विटर पोस्ट
बैठक के दौरान डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया गले मिले
VIDEO | Bengaluru: Karnataka Chief Minister Siddaramaiah, who is widely expected to step down, hosted a breakfast for his cabinet colleagues at his official residence. His current deputy and possible successor, D K Shivakumar and other cabinet colleagues attended the breakfast… pic.twitter.com/JJa3e6Q7IU
— Press Trust of India (@PTI_News) May 28, 2026
ट्विटर पोस्ट
राज्यपाल के सचिव को सौंपा इस्तीफा
When Siddaramaiah resigned as CM: pic.twitter.com/zvsDQZFH8H
— Shiv Aroor (@ShivAroor) May 28, 2026
ट्विटर पोस्ट
सिद्धारमैया की प्रेस कॉन्फ्रेंस
#WATCH | Karnataka CM Siddaramaiah, Deputy DK Shivakumar, Home Minister G Parameshwara and other Congress MLAs display a show of strength.
— ANI (@ANI) May 28, 2026
Karnataka CM Siddaramaiah submitted his resignation to Prabhu Shankar, Special Secretary to Karnataka Governor. Governor Thaawarchand… pic.twitter.com/LtsmnhmHl6