हर्षवर्द्धन राणे को 'सनम तेरी कसम' के निर्माता से तौहफे में मिली 3.5 करोड़ की कार
क्या है खबर?
अभिनेता हर्षवर्धन राणे को 'सनम तेरी कसम' के निर्माता दीपक मुकुट ने एक शानदार तोहफा दिया है। दीपक ने उन्हें नई 'लैंड रोवर डिफेंडर ऑक्टा' गिफ्ट की है, जिसकी भारत में कीमत 3.5 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। हर्षवर्धन ने इस खास पल की तस्वीरें साझा करते हुए निर्माता का शुक्रिया अदा किया। दरअसल, फिल्म की 2025 में दोबारा सफलता के बाद दीपक ने उन्हें यह तोहफा देने का वादा किया था।
धन्यवाद
दीपक ने हर्षवर्धन को कहा धन्यवाद
दीपक ने तस्वीर साझा की, जिसमें वह कार की चाबियां हर्षवर्धन को सौंप रहे हैं।
इसे साझा करते हुए उन्होंने लिखा, 'हर्ष, पिछले साल 'सनम तेरी कसम' की री-रिलीज के समय हमारी फिल्म का साथ देने के लिए धन्यवाद। जिस तरह आपने पिछले साल फिल्म का साथ दिया था, आज मैं भी अपनी बात पर कायम हूं। वादा तो वादा होता है और यह मेरी तरफ से आभार जताने का एक छोटा सा प्रयास है।'
ट्विटर पोस्ट
पोस्ट यहां देखें
🔥SUPER EXCLUSIVE❤️🔥#SanamTeriKasam2 IS LOADING… Announcement on #HarshvardhanRane’s Birthday! THIS MUSIC IS GOING TO HIT DIFFERENT… YOUR BODY IS NOT READY!! 🧢💀🔥🎤
— Himesh Reshammiya World (@Himesh_World) November 16, 2026
Music: #HimeshReshammiya
Label: @HimeshMelodies#SanamTeriKasam @SohamRockstrEnt @DeepakMukut @Himesh_World pic.twitter.com/jq5ApBv49R
तारीफ
हर्षवर्धन ने की दीपक की तारीफ
हर्षवर्धन ने इस पोस्ट को फिर से साझा किया और अपना वादा निभाने के लिए दीपक का धन्यवाद किया।
साथ ही, उन्होंने निर्माता से 'सनम तेरी कसम 2' को मंजूरी देने की गुजारिश भी की।
हर्षवर्धन ने कैप्शन में लिखा, 'दीपक सर, मैंने कई वादे देखे हैं, लेकिन आप सबसे अलग हैं। आप सच में अपनी बात के पक्के इंसान हैं।'
हर्षवर्धन के इस पोस्ट पर उनके फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
मांग
हर्षवर्धन ने दीपक से की यह मांग
हर्षवर्धन ने आगे लिखा, 'सर, जिस तरह पिछले साल मैं आपके ऑफिस के बाहर फैंस के साथ खड़ा था और 'सनम तेरी कसम' को फिर से रिलीज करने की मांग कर रहा था, उसी तरह अगले महीने अपने जन्मदिन पर मैं फिर से उनके साथ आपके दरवाजे पर आऊंगा। इस बार एक ही गुजारिश है, 'सनम तेरी कसम 2' के लिए मंजूरी। पटकथा और निर्दशक आपकी पसंद के होंगे, क्या आप मुझे और फैंस को जन्मदिन का यह तोहफा देंगे?'
रिलीज
'सनम तेरी कसम' कब हुई थी रिलीज?
'सनम तेरी कसम' पहली बार 5 फरवरी, 2016 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में हर्षवर्धन और पाकिस्तानी अभिनेत्री मावरा होकेन मुख्य भूमिका में थीं।
जब यह फिल्म पहली बार रिलीज हुई थी, तो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। हालांकि, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर आने के बाद यह धीरे-धीरे लोकप्रिय हो गई।
फिर 9 साल बाद यह 7 फरवरी, 2025 को रिलीज हुई थी। इस बार इसे लोगों ने खूब पसंद किया था।