LOADING...
कर्नाटक में 4 उपमुख्यमंत्री और 10 मंत्री के साथ 3 जून को डीके शिवकुमार का शपथ-ग्रहण
कर्नाटक में 4 उपमुख्यमंत्री और 10 मंत्री के साथ 3 जून को डीके शिवकुमार का शपथ-ग्रहण

कर्नाटक में 4 उपमुख्यमंत्री और 10 मंत्री के साथ 3 जून को डीके शिवकुमार का शपथ-ग्रहण

लेखन गजेंद्र
May 30, 2026
09:40 am

क्या है खबर?

कर्नाटक में सिद्धारमैया के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद नई सरकार के गठन की तैयारी तेज हो गई है। संभावना जताई जा रही है कि मौजूदा उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार 3 जून को कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। कार्यक्रम बेंगलुरु में स्थित लोक भवन ग्लास हाउस में आयोजित किया जाएगा। शिवकुमार राज्य में 2 साल तक कुर्सी संभालेंगे क्योंकि सिद्धारमैया ने 3 साल का कार्यकाल पूरा कर इस्तीफा दिया है।

शपथ

4 उपमुख्यमंत्री और 10 कैबिनेट मंत्री

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 64 वर्षीय शिवकुमार के साथ 4 उपमुख्यमंत्री और 10 कैबिनेट मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। शेष मंत्री 18 जून को राज्यसभा चुनाव के बाद शपथ ले सकते हैं। कांग्रेस राज्य में क्षेत्रीय, सामाजिक और जातिगत संतुलन बनाए रखने के लिए, शिवकुमार के साथ 4 उपमुख्यमंत्रियों की नियुक्ति पर विचार कर रही है। हालांकि, इस पर अंतिम निर्णय आना बाकी है। सिद्धारमैया अपने बेटे यतींद्र को कैबिनेट में देखना चाहते हैं, जो संभवत: पूरा हो सकता है।

बैठक

आज होगी कांग्रेस विधायक दल की बैठक

कांग्रेस विधायक दल की औपचारिक बैठक शनिवार शाम 4 बजे बेंगलुरु में होगी। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला सहित वरिष्ठ कांग्रेसी पर्यवेक्षक कार्यवाही की निगरानी करेंगे। बैठक में विधायकों द्वारा औपचारिक रूप से नए विधायक दल के नेता का चुनाव होगा, जिसके बाद शपथ ग्रहण समारोह की तारीख की पुष्टि की जाएगी। मुख्य सचेतक सलीम अहमद और पूर्व मंत्री एम वीरप्पा मोइली ने 50 प्रतिशत मंत्री नए चेहरों को बनाने का सुझाव दिया है।

Advertisement

बैठक

दिल्ली में चला था बैठकों का दौर

सिद्धारमैया और शिवकुमार शुक्रवार को नई दिल्ली में थे, जहां उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी। सोनिया गांधी के 10 जनपथ स्थित आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई थी। हालांकि, बैठक में सोनिया गांधी उपस्थित नहीं थीं। बैठक में सिद्धारमैया ने राहुल को इस्तीफे की जानकारी दी। दिल्ली में राहुल से मिलने शिवकुमार गुट के कई विधायक पहुंचे थे, जो कैबिनेट में जगह चाहते हैं।

Advertisement