कांग्रेस समाचार: खबरें

21 Mar 2021

लोकसभा

कृषि कानून लागू करने की सिफारिश: दो कांग्रेसी सांसदों ने खुद को रिपोर्ट से अलग किया

स्थायी समिति द्वारा एक विवादित कृषि कानून को लागू करने की सिफारिश वाली रिपोर्ट सामने आने के बाद कांग्रेस के दो सांसदों ने खुद को इससे अलग कर लिया है।

संसदीय समिति की एक कृषि कानून लागू करने की सिफारिश, कई विपक्षी सांसद समिति में शामिल

केंद्र सरकार के लाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं।

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी ने जारी किया घोषणा पत्र, न्यूनतम मासिक आय का वादा किया

पश्चिम बंगाल में आगामी 27 मार्च से आठ चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव का आगाज होगा। इसको लेकर राजनीतिक दलों ने प्रचार-प्रसार और जनता को लुभाने में पूरा दम लगा रखा है।

17 Mar 2021

पंजाब

पंजाब: चुनाव से सालभर पहले तैयारियों में जुटा अकाली दल, दो उम्मीदवार भी घोषित किए

पंजाब में विधानसभा चुनावों में अभी लगभग एक साल का समय बाकी है, लेकिन शिरोमणी अकाली दल (SAD) ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं।

15 Mar 2021

गुजरात

गुजरात विधानसभा में टी-शर्ट पनकर पहुंचे कांग्रेस विधायक को अध्यक्ष ने फटकार लगाकर बाहर निकाला

गुजरात विधानसभा में सोमवार को बड़ा ही दिलचस्प और चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

बंगाल: पीरजादा अब्बास सिद्दीकी के साथ गठबंधन से कांग्रेस और वामपंथी पार्टियों को क्या फायदा होगा?

पश्चिम बंगाल में एक साथ लड़ रहीं कांग्रेस और वामपंथी पार्टियों ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए फुरफुरा शरीफ दरगाह के पीरजादा अब्बास सिद्दीकी की पार्टी इंडियन सेक्युलर फ्रंट (ISF) केे साथ गठबंधन किया है।

बंगाल: कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की सूची में G-23 समूह के बड़े नाम शामिल नहीं

कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है और इस सूची से पार्टी में सुधार की मांग करने वाले G-23 समूह के बड़े नाम गायब हैं।

11 Mar 2021

लोकसभा

बीते पांच सालों में पार्टियां बदलने वाले विधायकों में से 45 फीसदी भाजपा में गए- रिपोर्ट

पिछले कुछ सालों में पाला बदलने वाले विधायकों में से सबसे ज्यादा भाजपा में शामिल हुए हैं।

गांधी परिवार के करीबी पीसी चाको ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, बोले- पार्टी में लोकतंत्र नहीं

केरल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है और राज्य से सांसद और उसके वरिष्ठ नेता पीसी चाको ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

हरियाणा: खट्टर सरकार के खिलाफ कांग्रेस का अविश्वास प्रस्ताव गिरा

हरियाणा में भाजपा सरकार के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव गिर गया है। मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस यह प्रस्ताव लेकर आई थी, लेकिन उसे पर्याप्त समर्थन नहीं मिला और मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार अपना बहुमत साबित करने में कामयाब रही।

ज्योतिरादित्य सिंधिया पर राहुल गांधी बोले- भाजपा में बैकबेंचर बने, कांग्रेस में रहते तो मुख्यमंत्री बनते

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज अपने पुराने साथी ज्योतिरादित्य सिंधिया पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि वह भाजपा में बैकबेंचर बन कर रह गए हैं और अगर वह कांग्रेस में ही रहते तो मुख्यमंत्री बन जाते।

07 Mar 2021

DMK

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: कांग्रेस को 25 सीटें देगी DMK, दोनों पार्टियों में हुआ सीटों का बंटवारा

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के बीच सीटों का समझौता हो गया है। DMK ने कांग्रेस को 25 सीटें दी हैं। इसके अलावा कांग्रेस सांसद वसंत कुमार की मौत के कारण खाली हुई कन्याकुमारी लोकसभा सीट को भी कांग्रेस को दिया गया है।

04 Mar 2021

केरल

केरल: विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस को झटका, चार नेताओं ने छोड़ी पार्टी

आगामी विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस को केरल में बड़ा झटका लगा है। चुनावों से लगभग एक महीने पहले केरल के वायनाड जिले में पार्टी के चार नेताओं ने इस्तीफे दे दिए हैं।

03 Mar 2021

कर्नाटक

सेक्स सीडी कांड: कर्नाटक के आरोपी मंत्री ने दिया इस्तीफा, जानिए पूरा मामला

कर्नाटक की राजनीति में सामने आए सेक्स सीडी कांड ने बवाल मचा दिया है। इस सीडी में कथित तौर पर कर्नाटक के जल संसाधन मंत्री रमेश जारकीहोली एक महिला के साथ नजर आ रहे हैं।

आपातकाल लगाना भूल थी, उस दौरान जो भी हुआ वो गलत- राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा आपातकाल लगाना एक भूल थी और उस दौरान जो भी हुआ, वो गलत था।

गुजरात निकाय चुनाव: जिला पंचायत की सभी 31 सीटों पर भाजपा का कब्जा

गुजरात निकाय चुनाव में राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की है। कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है।

बंगाल: पीरजादा की पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर कांग्रेस में रार, आमने-सामने आए वरिष्ठ नेता

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए पीरजादा अब्बास सिद्दीकी की इंडियन सेक्युलर फ्रंट (ISF) के साथ गठबंधन को लेकर कांग्रेस में रार हो गई है और पार्टी के दो वरिष्ठ नेता एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए हैं।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी ने की प्रधानमंत्री की तारीफ, कहा- अपनी असलियत नहीं छिपाते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के बीच तारीफों का आदान-प्रदान जारी है और इस बार गुलाम नबी ने प्रधानमंत्री की तारीफ की है।

हिमाचल प्रदेश: कांग्रेस विधायकों ने की राज्यपाल के साथ बदसलूकी, पांच निलंबित

हिमाचल प्रदेश में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के साथ बदसलूकी और धक्का-मुक्की करने के लिए कांग्रेस के पांच विधायकों को निलंबित कर दिया गया है।

कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार गिरने के बाद पुडुचेरी में लागू हुआ राष्ट्रपति शासन

केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में गत दिनों वी नारायणसामी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के बहुमत साबित नहीं कर पाने और भाजपा की ओर से सरकार का दावा पेश नहीं करने के बाद गुरुवार को राष्ट्रपति शासन लागू हो गया।

फिर बढ़े रसोई गैस के दाम, 21 दिन में 100 रुपये महंगा हुआ सिलेंडर

देश में पेट्रोल-डीजल के साथ रसोई गैस की कीमतों में भी लगातार इजाफा हो रहा है। तेल कंपनियों ने फरवरी में ही तीन बार रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी।

मध्य प्रदेश: कांग्रेस में शामिल हुए 'गोडसे भक्त' नेता, कमलनाथ ने किया स्वागत

महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे का संदेश दुनियाभर में पहुंचाने की बात करने वाले एक नेता ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस का दामन थामा है।

पुडुचेरी: भाजपा और सहयोगी नहीं बनाएंगे सरकार, उप राज्यपाल ने की राष्ट्रपति शासन की सिफारिश

केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में कांग्रेस सरकार गिरने के बाद भाजपा और उसके सहयोगी दल सरकार गठन का दावा नहीं करेंगे।

गुजरात: सभी छह नगर निगमों में बड़ी जीत की ओर अग्रसर भाजपा

गुजरात नगर निगम चुनाव के वोटों की गिनती जारी है और सत्तारूढ़ भाजपा इनमें बड़ी जीत की ओर बढ़ती हुई दिखाई दे रही है।

मध्य प्रदेश: हत्या के मामले को सुन रहे जज ने जताया आरोपी और पुलिस से "खतरा"

कांग्रेस नेता की हत्या के मामले की सुनवाई कर रहे मध्य प्रदेश के एक जज ने पुलिस और मुख्य आरोपी के उसके खिलाफ साजिश रचने की आशंका जताई है और कहा है कि उनके साथ कोई भी अप्रिय घटना हो सकती है।

22 Feb 2021

दादर

मुंबई: होटल में मृत मिले दादर नगर हवेली सांसद मोहन डेलकर, सुसाइड नोट बरामद

दादर नगर हवेली से निर्दलीय सांसद मोहन डेलकर (58) का शव सोमवार को मुंबई के मरीन ड्राइव एरिया में स्थित एक होटल में मिलने से राजनीतिक गलियारों में सनसनी फैल गई।

पुडुचेरी में कैसे गिरी कांग्रेस के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार?

मुख्यमंत्री वी नारायणसामी के विधानसभा में बहुमत साबित करने में नाकाम रहने के बाद आज पुडुचेरी में कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन की सरकार गिर गई।

मुख्यमंत्री के वॉकआउट के बाद पुडुचेरी में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार गिरी

केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार गिर गई है। आज मुख्यमंत्री वी नारायणसामी को विधानसभा में अपना बहुमत साबित करना था, लेकिन बहुमत परीक्षण से पहले ही मुख्यमंत्री और सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायकों के वॉक आउट के बाद स्पीकर ने सरकार गिरने की घोषणा कर दी।

सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र, पेट्रोल के बढ़े दाम वापस लेने की मांग

देश में लगातार बढ़ती पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों से आमजन बुरी तरह से त्रस्त हो रहा है। कई राज्यों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर से ऊपर पहुंच गया है।

पुडुचेरी: कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, फ्लोर टेस्ट से पहले दो और विधायक ने दिया इस्तीफा

केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में रविवार को सत्ता बचाने की जुगत में जुटी कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है।

पुडुचेरी: कांग्रेस सरकार के लिए परीक्षा की घड़ी, 22 फरवरी को साबित करना होगा बहुमत

पुडुचेरी में विधायकों के इस्तीफे के बाद संकट में आई कांग्रेस सरकार के लिए परीक्षा की घड़ी आ गई है।

17 Feb 2021

पंजाब

पंजाब: निकाय चुनावों में कांग्रेस का दबदबा, सभी सात नगर निगमों में मिली जीत

कृषि कानूनों को लेकर चल रहे किसानों के आंदोलन के बीच पंजाब में हुए निकाय चुनावों में कांग्रेस को बड़ा फायदा हुआ है।

पुडुचेरी: चार विधायकों के इस्तीफे के बाद कांग्रेस सरकार ने खोया बहुमत

पुडुचेरी में वी नारायणसामी के नेतृत्व में चल रही कांग्रेस सरकार पर संकट के बादल घिर आए हैं। आज सुबह हुए कांग्रेस विधायक के इस्तीफे के बाद नारायणसामी सरकार खतरे में आ गई है।

14 Feb 2021

हरियाणा

किसानों की मौत पर हरियाणा के मंत्री जेपी दलाल का विवादित बयान, बाद में मांगी माफी

किसान आंदोलन के दौरान हुई किसानों की मौतों पर हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने विवादित बयान दिया है। दलाल ने कहा कि अगर वे किसान घर पर रहते तब भी उनकी मौत होती।

मल्लिकार्जुन खड़गे होंगे राज्यसभा के अगले नेता विपक्ष, गुलाम नबी आजाद की जगह लेंगे

कांग्रेस ने शुक्रवार को ऐलान किया कि उसके वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे राज्यसभा के अगले नेता विपक्ष होंगे। वह गुलाम नबी आजाद की जगह लेंगे जो 15 फरवरी को रिटायर हो रहे हैं।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अब तक के उच्च स्तर पर बताना सही नहीं- धर्मेंद्र प्रधान

देश में पेट्रोल और डीजलों की कीमत में लगातार इजाफा हो रहा है। बुधवार को भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत में 30 पैसे और डीजल पर 25 पैैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। इस बढ़ोतरी को लेकर राज्यसभा में भी हंगामा हुआ।

09 Feb 2021

आईफोन

असम विधानसभा चुनाव: राज्य की समस्याओं बनाएं वीडियो, कांग्रेस देगी आईफोन

असम में विधानसभा चुनावों के नजदीक आने के साथ ही राजनीतिक दलों ने जीत हासिल करने के लिए रणनीतियां बनाना शुरू कर दिया है।

गुलाम नबी आजाद के बाद कौन बनेगा राज्यसभा का नेता विपक्ष? इन नेताओं के नाम आगे

राज्यसभा में नेता विपक्ष गुलाम नबी आजाद का कार्यकाल खत्म होने के बाद कांग्रेस के सामने एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। यह सवाल है गुलाम नबी के उत्तराधिकारी का।

महाराष्ट्र: उप मुख्यमंत्री पद मांग सकती है कांग्रेस, न मिलने पर सरकार छोड़ने का विचार- रिपोर्ट

एक बार फिर से महाराष्ट्र के सत्तारूढ़ महाविकास अघाड़ी गठबंधन में तनाव की खबरें आ रही हैं और इस बार इसका कारण बना है राज्य विधानसभा अध्यक्ष के पद से कांग्रेस नेता नाना पटोले का इस्तीफा।

02 Feb 2021

कर्नाटक

कर्नाटक: 17 लोगों पर पांच महीनों तक नाबालिग से रेप का आरोप, अब तक आठ गिरफ्तार

कर्नाटक के चिकमंगलुरू में नाबालिग के साथ रेप, यौन हमले और तस्करी के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।