NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / पुडुचेरी: भाजपा और सहयोगी नहीं बनाएंगे सरकार, उप राज्यपाल ने की राष्ट्रपति शासन की सिफारिश
    अगली खबर
    पुडुचेरी: भाजपा और सहयोगी नहीं बनाएंगे सरकार, उप राज्यपाल ने की राष्ट्रपति शासन की सिफारिश

    पुडुचेरी: भाजपा और सहयोगी नहीं बनाएंगे सरकार, उप राज्यपाल ने की राष्ट्रपति शासन की सिफारिश

    लेखन प्रमोद कुमार
    Feb 24, 2021
    10:48 am

    क्या है खबर?

    केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में कांग्रेस सरकार गिरने के बाद भाजपा और उसके सहयोगी दल सरकार गठन का दावा नहीं करेंगे।

    सूत्रों के अनुसार, उप राज्यपाल ने पुडुचेरी में राष्ट्रपति शासन लागू करने की सिफारिश का पत्र केंद्र सरकार को भेज दिया है।

    बताया जा रहा है कि आज शाम तक पुडुचेरी में राष्ट्रपति शासन की घोषणा हो सकती है।

    हालांकि, पहले से ही ऐसे संकेत मिल रहे थे कि यहां राष्ट्रपति शासन लागू किया जाएगा।

    पृष्ठभूमि

    विधायकों के इस्तीफे के बाद अल्पमत में आ गई थी कांग्रेस सरकार

    अपने कई विधायकों के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री वी नारायणसामी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार संकट में आ गई थी।

    नारायणसामी को सोमवार को विधानसभा में अपना बहुमत साबित करना था, लेकिन बहुमत परीक्षण से पहले ही मुख्यमंत्री और सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायकों के वॉकआउट के बाद स्पीकर ने सरकार गिरने की घोषणा कर दी थी।

    इसके बाद मुख्यमंत्री ने उप राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। बाद में उनकी कैबिनेट ने भी इस्तीफा दे दिया था।

    बयान

    चुनाव जीतकर सरकार बनाएगी भाजपा- समीनाथन

    सोमवार को भाजपा के पुडुचेरी प्रमुख वी समीनाथन ने कहा था कि भाजपा मई में अपने सहयोगियों के साथ मिलकर सरकार का गठन करेगी।

    पुडुचेरी में ऑल इंडिया NR कांग्रेस और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कझगम (AIADMK) भाजपा के सहयोगी दल हैं।

    उन्होंने कहा था कि लोगों के आशीर्वाद और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर भाजपा और उसके सहयोगियों की सरकार बनेगी।

    बता दें कि मार्च-अप्रैल में पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।

    आरोप

    नारायणसामी ने केंद्र पर लगाया था सरकार गिराने का आरोप

    सरकार गिरने से पहले विधानसभा में बहुमत परीक्षण का प्रस्ताव रखते हुए मुख्यमंत्री नारायणसामी ने केंद्र सरकार पर उनकी सरकार को गिराने की साजिश रचने का आरोप लगाया था।

    उन्होंने कहा, "पूर्व उप राज्यपाल किरण बेदी और केंद्र ने विपक्ष के साथ मिलकर सरकार को गिराने की कोशिश की। चूंकि हमारे विधायक साथ रहे, इसलिए हम पांच साल सरकार चलाने में कामयाब रहे। हमने सभी उपचुनाव जीते हैं। यह साफ है कि पुडुचेरी के लोग हम पर भरोसा करते हैं।"

    जानकारी

    राष्ट्रपति शासन क्या होता है?

    संविधान के अनुच्छेद 356 में राष्ट्रपति शासन का जिक्र किया गया है।

    विधानसभा में किसी दल का बहुमत साबित न होने, विधानसभा द्वारा अपना नेता न चुने जाने, किसी आपदा के कारण चुनाव टलने, सरकार गिरने, किसी दूसरे दल द्वारा सरकार गठन का दावा न करने आदि स्थिति में राष्ट्रपति शासन लगाया जाता है।

    राष्ट्रपति के आदेश द्वारा यह शासन लागू होता है और इसके लागू होते ही सारी व्यवस्था राज्यपाल या उप राज्यपाल के हाथ में आ जाती है।

    जानकारी

    कल पुडुचेरी दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री मोदी

    दूसरी तरफ प्रधानमंत्री मोदी कल तमिलनाडु और पुडुचेरी दौरे पर जाएंगे। विभिन्न विकास परियोजनाओं की शुरुआत के साथ-साथ प्रधानमंत्री मोदी पुडुचेरी में भाजपा की रैली को भी संबोधित करेंगे। इसे पुडुचेरी में भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत माना जा रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पुदुचेरी
    कांग्रेस समाचार
    राष्ट्रपति शासन
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    ब्रेक लगाते समय क्यों हिलती है गाड़ी? जानिए कारण और समाधान  कार
    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025

    पुदुचेरी

    क्रिसमस पर घूमने की योजना बना रहे हैं? तो इन मशहूर जगहों पर ज़रूर जाएं भारत की खबरें
    पुडुचेरी: चार विधायकों के इस्तीफे के बाद कांग्रेस सरकार ने खोया बहुमत राहुल गांधी
    पुडुचेरी: कांग्रेस सरकार पर संकट के बीच उपराज्यपाल के पद से हटाई गईं किरण बेदी भाजपा समाचार
    पुडुचेरी: भाजपा ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले किरण बेदी को उपराज्यपाल पद से क्यों हटाया? भाजपा समाचार

    कांग्रेस समाचार

    कृषि कानूनों पर कांग्रेस का मार्च; प्रियंका हिरासत में, राहुल राष्ट्रपति से मिले राहुल गांधी
    शिवराज सिंह की माफियाओं को चेतावनी- मध्य प्रदेश छोड़ दो वरना जमीन में गाड़ दूंगा मध्य प्रदेश
    कृषि कानून: अकाली दल के बाद राजस्थान के सहयोगी ने भी छोड़ा भाजपा का साथ राजस्थान
    कांग्रेस के स्थापना दिवस पर फिर विदेश गए राहुल गांधी, भाजपा ने कसा तंज राहुल गांधी

    राष्ट्रपति शासन

    जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल शासन खत्म, आज से लागू हुआ राष्ट्रपति शासन जम्मू-कश्मीर
    जम्मू-कश्मीर में 6 महीने के लिए बढ़ाया गया राष्ट्रपति शासन, केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी नरेंद्र मोदी
    गृह मंत्री अमित शाह का संसद में पहला बिल, जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन बढ़ाने की मांग जम्मू-कश्मीर
    कश्मीर: राज्यपाल और राष्ट्रपति शासन में आई पत्थरबाजी के मामलों में कमी कश्मीर

    भाजपा समाचार

    हरियाणा: किसान आंदोलन के बीच हुए निकाय चुनावों में भाजपा को लगा बड़ा झटका हरियाणा
    हरियाणा निकाय चुनाव: हार पर भाजपा नेता बोले- हमारे वोटर्स घूमने गए हुए थे हरियाणा
    किस घोटाले में आया संजय राउत की पत्नी का नाम और उन पर क्या आरोप हैं? शिवसेना समाचार
    हिंदू देवी-देवताओं को लेकर अभद्र टिप्पणी करने वाले कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी गिरफ्तार मध्य प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025