Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
आम आदमी पार्टी समाचार
शिवसेना समाचार
राहुल गांधी
अमित शाह
भाजपा समाचार
बसवराज बोम्मई
असदुद्दीन ओवैसी
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / राजनीति की खबरें / पंजाब: निकाय चुनावों में कांग्रेस का दबदबा, सभी सात नगर निगमों में मिली जीत
राजनीति

पंजाब: निकाय चुनावों में कांग्रेस का दबदबा, सभी सात नगर निगमों में मिली जीत

पंजाब: निकाय चुनावों में कांग्रेस का दबदबा, सभी सात नगर निगमों में मिली जीत
लेखन भारत शर्मा
Feb 17, 2021, 02:58 pm 5 मिनट में पढ़ें
पंजाब: निकाय चुनावों में कांग्रेस का दबदबा, सभी सात नगर निगमों में मिली जीत

कृषि कानूनों को लेकर चल रहे किसानों के आंदोलन के बीच पंजाब में हुए निकाय चुनावों में कांग्रेस को बड़ा फायदा हुआ है। पंजाब की 109 नगर निकाय, नगर पंचायत और सात नगर निगम के लिए हुए मतदान की बुधवार को मतगणना हो रही है। अब तक आए परिणामों के आधार पर कांग्रेस ने सभी सात नगर निगमों में बड़े अंतर से जीत हासिल कर ली है। ऐसे में इसे भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

चुनाव
2,215 वार्ड में 9,222 उम्मीदवारों ने लड़ा चुनाव

बता दें कि पंजाब के 109 नगर निकाय, नगर पंचायत और सात नगर निगमों के कुल 2,215 वार्डों में हुए चुनावों में कुल 9,222 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। इसमें सबसे ज्यादा 2,831 निर्दलीय उम्मीदवार हैं। इसी तरह पार्टियों में कांग्रेस ने सबसे ज्यादा 2,037, भाजपा ने 1,003 और शिरोमणी अकाली दल (SAD) ने 1,599 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। कांग्रेस के मुक्तसर के उम्मीदवार को किसी भी विरोधी के नहीं होने के कारण निर्विरोध चुना गया है।

जीत
कांग्रेस को इन नगर निगमों में मिली है जीत

NDTV के अनुसार कांग्रेस को अब तक मोगा, होशियारपुर, कपूरथला, अबोहर, पठानकोट, भटिंडा और बटाला नगर निगमों में जीत मिल चुकी है। सबसे खास बात यह है कि कांग्रेस को 53 साल बाद भटिंडा में जीत मिली है। यह कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी जीत मानी जा रही है। कांग्रेस की जीत के साथ पंजाब के निकाय चुनावों में भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया है। इसके पीछे किसानों की भाजपा से नाराजगी को भी बड़ा कारण माना गया है।

कारण
SAD के भाजपा से अलग होने से कांग्रेस को मिला फायदा

बठिंडा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व SAD की हरसिमरत कौर बादल ने किया है, जो केंद्र की भाजपा सरकार की सहयोगी थी। कृषि कानूनों के विरोध के बीच उन्होंने मंत्री पत्र छोड़ दिया था और बाद में SAD ने खुद को NDA से अलग कर लिया था। कांग्रेस विधायक और राज्य के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल बठिंडा शहरी विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे में भाजपा और SAD की खींचतान का कांग्रेस को फायदा मिला है।

सीट
कांग्रेस को इस तरह से मिली जीत

चुनाव परिणाम के अनुसार बाटला नगर निगम में कांग्रेस 35, SAD छह, भाजपा चार, AAP तीन और एक निर्दलीय उम्मीदवार को जीत मिली है। इसी प्रकार मोगा नगर निगम में कांग्रेस 20, SAD 15, भाजपा एक, AAP चार, निर्दलीय 10, कपूरथला नगर निगम में कांग्रेस 43, SAD तीन, निर्दलीय दो, पठानकोट नगर निगम में कांग्रेस 37, SAD एक, भाजपा 11, निर्दलीय एक और अबोहर नगर निगम में कांग्रेस को 49 और SAD को महज एक सीट पर जीत मिली है।

जानकारी
कांग्रेस को होशियारपुर में मिली 41 सीटों पर जीत

पटियाला नगर निगम की कुल 23 सीटों में से कांग्रेस को 14, SAD को चार और तीन निर्दलीय को जीत मिली है। इसी तरह होशियारपुर में कांग्रेस 41, भाजपा चार, AAP दो और आजाद पार्टी को तीन सीटों पर जीत मिली है।

ट्विटर पोस्ट
मोहाली में जीत के बार कांग्रेश प्रत्याशी के जुलूस का वीडियो

Update from Mohali municipal corporation Ward no. 12: Congress candidate Udayeveer Singh Dhillon wins#PunjabMunicipalElection2021Results pic.twitter.com/VpqI3p8WK0

— TOIChandigarh (@TOIChandigarh) February 17, 2021
SAD
मजीठा नगर निकाय में SAD को मिली जीत

मजीठा नगर निकाय की 13 में से 10 सीटों पर SAD को जीत मिली है। इसके लिए मतदान 14 फरवरी को हुआ था। केंद्र के तीन कृषि कानूनों को लेकर राज्य में किसानों के प्रदर्शन के बीच हुए चुनाव में 71.39 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। मंगलवार को कई बूथों पर दोबारा चुनाव करवाया गया, इनके नतीजे भी आज ही जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही मोहाली नगर निगम के बूथ नंबर 32 और 33 पर आज दुबारा मतदान होगा।

अन्य
अन्य जिलों में यह रही है अब तक की स्थिति

संगरूर जिले के अमरगढ़ निकाय में SAD को पांच, AAP को एक, लोंगवाल में कांग्रेस नौ, निर्दलीय छह, सुनाम में कांग्रेस 19, निर्दलीय चार, अहमगढ़ में कांग्रेस पांच, SAD, AAP और निर्दलीय एक-एक, धुरी में कांग्रेस 11, AAP दो और आठ निर्दलीयों को जीत मिली है। इसी तरह कपूरथला में कांग्रेस को 43, SAD को तीन और अमृतसर में कांग्रेस को 48, SAD 25 और तीन निर्दलीयों को जीत मिल चुकी है।

प्रतिक्रिया
मनप्रीत सिंह ने भटिंडा की जनता को दिया धन्यवाद

सातों नगर निगम में जीत मिलने के बाद वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने कहा, "पंजाब में आज नया इतिहास बनाया गया है। भटिंडा में 53 साल बाद कांग्रेस का मेयर होगा। इसके लिए भटिंडा की जनता का आभार और उन्हें बधाई है।" कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रकोष्ठ अध्यक्ष रोहन गुप्ता ने कहा पंजाब में भाजपा साफ। जल्द देश भी पंजाब की राह पर चल कर 'स्वच्छ भारत अभियान' के तहत भाजपा का सूपड़ा साफ करेगा।

जानकारी
कांग्रेस पर लगाया बूथ कैप्चरिंग का आरोप

कांग्रेस की बड़ी जीत के बाद विपक्षी दलों ने सत्ताधारी कांग्रेस पर चुनाव के दौरान बूथों पर कब्जा करने और मतदान के दौरान हिंसा में लिप्त होने का आरोप लगाया है। राज्य चुनाव आयोग ने संवदेनशील वार्डों में विशेष निगरानी के आदेश दिए हैं।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
भारत शर्मा
भारत शर्मा
Twitter
BA, B.Ed हूं और पत्रकारिता क्षेत्र में 14 साल से अधिक का अनुभव है। कई सालों तक फील्ड रिपोर्टिंग करना और पत्रकारिता क्षेत्र में तीन पुरस्कार हासिल करना बड़ी उपलब्धि रही है। डिजिटल मीडिया में भी अच्छा खासा अनुभव है। एक्सक्लूसिव स्टोरी, अपराध, राजनीति, चिकित्सा, प्रौद्योगिकी, परिवहन, प्रशासन, यात्रा-वृत्तांत आदि क्षेत्रों में लेखन पर मजबूत पकड़ है।
ताज़ा खबरें
पंजाब
कांग्रेस समाचार
चुनाव परिणाम
भाजपा समाचार
ताज़ा खबरें
एजबेस्टन टेस्ट: दूसरी पारी में अर्धशतक लगाकर ऋषभ पंत ने हासिल की बड़ी उपलब्धि
एजबेस्टन टेस्ट: दूसरी पारी में अर्धशतक लगाकर ऋषभ पंत ने हासिल की बड़ी उपलब्धि खेलकूद
अपनी गाड़ियों को मजबूत हाइब्रिड तकनीक के साथ पेश करेगी मारुति सुजुकी
अपनी गाड़ियों को मजबूत हाइब्रिड तकनीक के साथ पेश करेगी मारुति सुजुकी ऑटो
आंध्र प्रदेश: प्रधानमंत्री मोदी के हेलीकॉप्टर के पास छोड़े गए काले गुब्बारे, कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप
आंध्र प्रदेश: प्रधानमंत्री मोदी के हेलीकॉप्टर के पास छोड़े गए काले गुब्बारे, कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप राजनीति
'काली' के पोस्टर पर बवाल, फिल्ममेकर के खिलाफ शिकायत दर्ज
'काली' के पोस्टर पर बवाल, फिल्ममेकर के खिलाफ शिकायत दर्ज मनोरंजन
अगले साल विंबलडन खेलना चाहते हैं फेडरर, बोले- मुझे उम्मीद है मैं वापस आऊंगा
अगले साल विंबलडन खेलना चाहते हैं फेडरर, बोले- मुझे उम्मीद है मैं वापस आऊंगा खेलकूद
पंजाब
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: गायक के पास जाकर गोली मारने वाला शूटर गिरफ्तार
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: गायक के पास जाकर गोली मारने वाला शूटर गिरफ्तार देश
पंजाब: अपनी पार्टी का भाजपा में विलय करेंगे पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह
पंजाब: अपनी पार्टी का भाजपा में विलय करेंगे पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह राजनीति
अमरिंदर सिंह हो सकते हैं NDA की तरफ से उप राष्ट्रपति पद के दावेदार
अमरिंदर सिंह हो सकते हैं NDA की तरफ से उप राष्ट्रपति पद के दावेदार राजनीति
पंजाब: मैकेनिक की बेटी ने टॉप की कक्षा 12 की परीक्षा, IAS बनना चाहती हैं अर्शदीप
पंजाब: मैकेनिक की बेटी ने टॉप की कक्षा 12 की परीक्षा, IAS बनना चाहती हैं अर्शदीप करियर
पंजाब: कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित, तीन लड़कियों ने किया टॉप
पंजाब: कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित, तीन लड़कियों ने किया टॉप करियर
और खबरें
कांग्रेस समाचार
राहुल गांधी का डॉक्टर्ड वीडियो शेयर करने के मामले में भाजपा नेताओं के खिलाफ FIR
राहुल गांधी का डॉक्टर्ड वीडियो शेयर करने के मामले में भाजपा नेताओं के खिलाफ FIR राजनीति
महाराष्ट्र: फ्लोर टेस्ट की वोटिंग में अनुपस्थित रहे कांग्रेस के 10 और NCP के आठ विधायक
महाराष्ट्र: फ्लोर टेस्ट की वोटिंग में अनुपस्थित रहे कांग्रेस के 10 और NCP के आठ विधायक राजनीति
राज्यसभा के 31 प्रतिशत सांसद दागी, 87 प्रतिशत हैं करोड़पति
राज्यसभा के 31 प्रतिशत सांसद दागी, 87 प्रतिशत हैं करोड़पति देश
महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे ने कैबिनेट बैठक में मांगी माफी, तीन जगहों के नाम भी बदले
महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे ने कैबिनेट बैठक में मांगी माफी, तीन जगहों के नाम भी बदले राजनीति
महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फ्लोर टेस्ट पर रोक लगाने से इनकार
महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फ्लोर टेस्ट पर रोक लगाने से इनकार राजनीति
और खबरें
चुनाव परिणाम
चुनाव आयोग ने किया उपराष्ट्रपति चुनाव का ऐलान, 6 अगस्त को होगा मतदान
चुनाव आयोग ने किया उपराष्ट्रपति चुनाव का ऐलान, 6 अगस्त को होगा मतदान राजनीति
उत्तराखंड: चंपावत उपचुनाव में पुष्कर सिंह धामी की जीत, मुख्यमंत्री बने रहेंगे
उत्तराखंड: चंपावत उपचुनाव में पुष्कर सिंह धामी की जीत, मुख्यमंत्री बने रहेंगे राजनीति
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव: पिछली बार किस राज्य में किस पार्टी ने मारी थी बाजी?
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव: पिछली बार किस राज्य में किस पार्टी ने मारी थी बाजी? राजनीति
छत्तीसगढ़ के नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस की बड़ी जीत, बुरी तरह हारी भाजपा
छत्तीसगढ़ के नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस की बड़ी जीत, बुरी तरह हारी भाजपा राजनीति
17 राज्यों की 55 राज्यसभा सीटों के लिए 26 मार्च को होंगे चुनाव
17 राज्यों की 55 राज्यसभा सीटों के लिए 26 मार्च को होंगे चुनाव राजनीति
और खबरें
भाजपा समाचार
महाराष्ट्र: स्पीकर चुनाव के नतीजों में फ्लोर टेस्ट के लिए क्या संकेत?
महाराष्ट्र: स्पीकर चुनाव के नतीजों में फ्लोर टेस्ट के लिए क्या संकेत? राजनीति
जम्मू: ग्रामीणों ने दबोचे लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी, एक दहशतगर्द भाजपा IT सेल का प्रमुख
जम्मू: ग्रामीणों ने दबोचे लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी, एक दहशतगर्द भाजपा IT सेल का प्रमुख देश
महाराष्ट्र: फ्लोर टेस्ट से पहले शिंदे गुट को बड़ी सफलता, स्पीकर चुनाव में मारी बाजी
महाराष्ट्र: फ्लोर टेस्ट से पहले शिंदे गुट को बड़ी सफलता, स्पीकर चुनाव में मारी बाजी राजनीति
नुपुर शर्मा की बढ़ी मुश्किलें, अब कोलकाता पुलिस ने जारी किया लुकआउट नोटिस
नुपुर शर्मा की बढ़ी मुश्किलें, अब कोलकाता पुलिस ने जारी किया लुकआउट नोटिस देश
अमित शाह ने वादा निभाया होता तो आज महाराष्ट्र में भाजपा का मुख्यमंत्री होता- उद्धव ठाकरे
अमित शाह ने वादा निभाया होता तो आज महाराष्ट्र में भाजपा का मुख्यमंत्री होता- उद्धव ठाकरे राजनीति
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

राजनीति की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Politics Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022