NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / बंगाल: कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की सूची में G-23 समूह के बड़े नाम शामिल नहीं
    अगली खबर
    बंगाल: कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की सूची में G-23 समूह के बड़े नाम शामिल नहीं

    बंगाल: कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की सूची में G-23 समूह के बड़े नाम शामिल नहीं

    लेखन मुकुल तोमर
    Mar 13, 2021
    11:36 am

    क्या है खबर?

    कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है और इस सूची से पार्टी में सुधार की मांग करने वाले G-23 समूह के बड़े नाम गायब हैं।

    पार्टी ने गुलाम नबी आजाद, कपिल सिब्बल और आनंद शर्मा जैसे G-23 में शामिल वरिष्ठ नेताओं को इस सूची में जगह नहीं दी है और पूरे G-23 में से मात्र दो नेताओं का नाम स्टार प्रचारकों में शामिल है।

    पृष्ठभूमि

    क्या है G-23 समूह?

    G-23 कांग्रेस के उन 23 बड़े नेताओं के समूह को कहा जाता है जिन्होंने अगस्त में अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पार्टी में बड़े सुधारों की मांग की थी।

    इस पत्र में मांग की गई थी कि पार्टी में स्थानीय समितियों से लेकर अध्यक्ष तक के लिए चुनाव कराए जाएं और प्रदेश इकाइयों को अधिक ताकत और स्वतंत्रता दी जाए।

    इसमें ऐसे नेतृत्व की मांग भी की गई थी जो सक्रिय हो और जमीन पर कार्य करता दिखे।

    अलग-थलग

    G-23 में से मात्र जितिन प्रसाद और अखिलेश प्रसाद सिंह स्टार प्रचारकों में शामिल

    इस पत्र के लीक होने के बाद से ही इन अंसतुष्ट नेताओं को कांग्रेस में किनारे किया जा रहा है और अब उन्हें बंगाल विधानसभा चुनाव के स्टार प्रचारकों की सूची में भी जगह नहीं दी गई है।

    G-23 समूह में से मात्र जितिन प्रसाद और अखिलेश प्रसाद सिंह को स्टार प्रचारकों की सूची में जगह दी गई है। प्रसाद कांग्रेस के पश्चिम बंगाल प्रभारी हैं, वहीं सिंह पार्टी के राज्यसभा सासंद हैं।

    सफाई

    कांग्रेस ने कहा- अन्य सूचियों में आएंगे बाकी नाम

    स्टार प्रचारकों में G-23 नेताओं के नाम न होने के सवाल पर कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि चुनाव कई चरणों में होगा और अन्य सूचियों में बाकी नाम आएंगे।

    गौरतलब है कि ये सूची ऐसे समय पर आई है जब गुलाम नबी ने हाल ही में कहा था कि वह आगामी विधानसभा चुनावों में अपने साथियों के साथ पार्टी के चुनाव करेंगे। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस की जीत और भाजपा की हार उनकी शीर्ष प्राथमिकता है।

    स्टार प्रचारक सूची

    कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की सूची में 40 नाम शामिल

    कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों की जो सूची चुनाव आयोग को सौंपी है, उसमें सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जैसे नेताओं का नाम शामिल है।

    इसके अलावा राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हैं।

    मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, बंगाल कांग्रेस प्रमुख अधीर रंजन चौधरी, सलमान खुर्शीद, सचिन पायलट और नवजोत सिंह सिद्धू भी सूची में शामिल हैं।

    चुनाव कार्यक्रम

    बंगाल में आठ चरणों में होने हैं चुनाव

    बता दें कि पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों पर 27 मार्च से 29 अप्रैल तक आठ चरणों में चुनाव होने हैं। नतीजे 2 मई को आएंगे।

    इन चुनाव के लिए कांग्रेस ने वामपंथी पार्टियों के साथ गठबंधन किया है। इस गठबंधन में इंडियन सेक्युलर फ्रंट (ISF) नामक एक पार्टी भी शामिल है जिसके नेता पूर्व में आपत्तिजनक बयान दे चुके हैं।

    इस कारण कांग्रेस पर धर्मनिरपेक्षता से समझौता कर ISF से गठबंधन करने का आरोप लग रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कांग्रेस समाचार
    पश्चिम बंगाल चुनाव
    गुलाम नबी आजाद
    पश्चिम बंगाल चुनाव 2021

    ताज़ा खबरें

    महिंद्रा XUV 9e और BE 6 की डिलीवरी 10,000 पार, जानिए कितनी दिन लगे  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    कटरा-श्रीनगर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस 6 जून को रवाना होगी, प्रधानमंत्री मोदी दिखाएंगे हरी झंडी वंदे भारत एक्सप्रेस
    शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ हुआ बंद, सेंसेक्स 636 अंक टूटा  शेयर बाजार समाचार
    कमल हासन की 'ठग लाइफ' कर्नाटक में नहीं होगी रिलीज, जानिए क्या है कारण  दक्षिण भारतीय सिनेमा

    कांग्रेस समाचार

    15 वर्षीय लड़की बच्चे पैदा कर सकती है तो शादी की उम्र 21 क्यों- कांग्रेस नेता मध्य प्रदेश
    त्रिपुरा कांग्रेस अध्यक्ष की गाड़ी पर हमला, भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप त्रिपुरा
    मध्य प्रदेश: कांग्रेस विधायक ने खुलेआम SDM को धमकाया, बोले- आप महिला हैं, नहीं तो... मध्य प्रदेश
    अर्नब-दासगुप्ता चैट लीक: सैन्य अभियानों की सूचना लीक करना देशद्रोह, दोषी को सजा मिले- कांग्रेस अर्नब गोस्वामी

    पश्चिम बंगाल चुनाव

    पश्चिम बंगाल: चुनाव आयोग इसी हफ्ते जारी कर सकता है चुनाव की तारीखें- ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल
    भाजपा ने चुनाव आयोग से की पश्चिम बंगाल चुनाव में अर्धसैनिक बलों की तैनाती की मांग पश्चिम बंगाल
    पश्चिम बंगाल में छह-सात चरणों में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, 15 फरवरी के बाद फैसला पश्चिम बंगाल
    पश्चिम बंगाल: TMC में शामिल हुए क्रिकेटर मनोज तिवारी, कहा- दीदी को अकेला नहीं छोड़ सकता तृणमूल कांग्रेस

    गुलाम नबी आजाद

    नतीजों से पहले घेराबंदी शुरू, सोनिया गांधी ने 23 मई को बुलाई विपक्षी दलों की बैठक भारतीय जनता पार्टी
    हरियाणा कांग्रेस की बैठक में हुई घमासान लड़ाई, राज्य प्रमुख ने कहा- मुझे गोली मार दो हरियाणा
    राज्यसभा में बोले मोदी, 'झारखंड मॉब लिंचिंग से आहत, लेकिन पूरे राज्य को दोष देना गलत' पश्चिम बंगाल
    राहुल के इस्तीफे के बाद नए अध्यक्ष की तलाश शुरू, अगले हफ्ते कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक सोनिया गांधी

    पश्चिम बंगाल चुनाव 2021

    बंगाल: पीरजादा की पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर कांग्रेस में रार, आमने-सामने आए वरिष्ठ नेता पश्चिम बंगाल
    बंगाल: केवल नंदीग्राम से चुनाव लड़ेंगी ममता बनर्जी, भाजपा और सुवेंदु अधिकारी को सीधी चुनौती पश्चिम बंगाल
    बंगाल: 5 अप्रैल को राकेश टिकैत के नेतृत्व में ट्रैक्टर मार्च, भाजपा के खिलाफ करेंगे प्रचार पश्चिम बंगाल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025