NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / सेक्स सीडी कांड: कर्नाटक के आरोपी मंत्री ने दिया इस्तीफा, जानिए पूरा मामला
    अगली खबर
    सेक्स सीडी कांड: कर्नाटक के आरोपी मंत्री ने दिया इस्तीफा, जानिए पूरा मामला

    सेक्स सीडी कांड: कर्नाटक के आरोपी मंत्री ने दिया इस्तीफा, जानिए पूरा मामला

    लेखन भारत शर्मा
    Mar 03, 2021
    04:47 pm

    क्या है खबर?

    कर्नाटक की राजनीति में सामने आए सेक्स सीडी कांड ने बवाल मचा दिया है। इस सीडी में कथित तौर पर कर्नाटक के जल संसाधन मंत्री रमेश जारकीहोली एक महिला के साथ नजर आ रहे हैं।

    सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश कल्लाहल्ली ने सीडी जारी करते हुए आरोप लगाया कि मंत्री जारकीहोली ने महिला का नौकरी दिलाने के नाम पर यौन शोषण किया।

    मामले में हंगामा बढ़ते देख मंत्री रमेश जारकीहोली बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

    प्रकरण

    मंत्री पर लगाया महिला को नौकरी दिलाने के नाम पर यौन उत्पीड़न करने का आरोप

    इंडिया टुडे के अनुसार महिला के परिजनों ने न्याय की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक हक्कू होरता समिति के अध्यक्ष दिनेश कल्लाहल्ली से संपर्क किया था।

    परिजनों का आरोप है कि मंत्री जारकीहोली ने कर्नाटक पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (KPTCL) में नौकरी दिलाने के नाम पर महिला का यौन उत्पीड़न किया। इसके बाद वह मुकर गए।

    इसको लेकर उन्होंने एक सीडी भी जारी की है। इसे पुलिस आयुक्त को सौंपा जाएगा।

    शिकायत

    कल्लाहल्ली ने पुलिस आयुक्त से की शिकायत

    मामले में कल्लाहल्ली ने मंगलवार को पुलिस आयुक्त कमल पंत से मुलाकात की थी। उन्होंने कब्बन पार्क पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करने के लिए कहा गया है।

    उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में वकील से भी मिले हैं। वकील ने पुलिस आयुक्त के बताए अनुसार आगे की कार्रवाई की सलाह दी है। ऐसे में इस इस सीडी को जल्द ही पुलिस आयुक्त को सौंपा जाएगा।

    उन्होंने कहा कि महिला के परिजन मामले में सख्त कार्रवाई कराना चाहते हैं।

    विरोध

    विपक्ष ने की थी इस्तीफे की मांग

    इस सेक्स सीडी के सामने आने के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को तुरंत रमेश जारकीहोली का इस्तीफा लेना चाहिए और इस मामले में FIR दर्ज करानी चाहिए। यह सरकार सबसे भ्रष्ट है।

    कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि वीडियो में मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भ्रष्ट हैं। उन्हें इसका जवाब देना होगा। गेंद अब उनके पाले में है।

    बयान

    जारकीहोली के खिलाफ होनी चाहिए आपराधिक कार्रवाई- रिजवान

    मामले में कांग्रेस विधायक रिजवान अरशद ने कहा कि मंत्री जारकीहोली को तुरंत मंत्री पद से हटाना चाहिए। उनके खिलाफ आपराधिक कार्यवाही शुरू की जानी चाहिए। मंत्री ने अपने ताकत का गलत उपयोग करते हुए एक महिला का यौन उत्पीड़न किया है।

    इस्तीफा

    मंत्री जारकीहोली ने इस्तीफा देते हुए किया आरोपों को खारिज

    मामले के तूल पकड़ने के बाद मंत्री जारकीहोली ने बुधवार को मंत्री पद से इस्तीफा देते हुए अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज किया है।

    उन्होंने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा, "मुझ पर लगे आरोपों का सच्चाई से कोई वास्ता नहीं है। मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। मैं नैतिक आधार पर इस्तीफा दे रहा हूं। मैं निर्दोष होकर सामने आऊंगा।"

    इससे पहले मंगलवार को उन्होंने इसे राजनीतिक साजिश करार देते हुए सीडी को फर्जी बताया था।

    प्रतिक्रिया

    केंद्रीय मंत्री ने प्रहलाद जोशी ने घटना को बताया शर्मनाक

    इस मामले पर केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा, "हम किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकते, हमें सच्चाई जानने की जरूरत है। अगर यह सच है, तो यह शर्मनाक है। हम नेताओं को नैतिक रूप से सही होने की जरूरत है। यही भाजपा की नीति है।"

    कर्नाटक के गृह मंत्री बी बोम्मई ने कहा, "महिला की शिकायत के आधार पर कार्रवाई हो रही है। कानून के अनुसार मामले जांच की जा रही है। रमेश जारकीहोली पर हमारी पार्टी फैसला लेगी।"

    बचाव

    जांच के बाद ही सामने आएगी सच्चाई- उपमुख्यमंत्री

    मामले में कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री सीएन अश्वथ नारायण ने कहा, "हमने ऐसे वीडियो के पीछे छल-कपट, प्रतिशोध, हनीट्रैप, ब्लैकमेल जैसे मामले देखे हैं। जांच के बाद सच्चाई सामने आएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।"

    उन्होंने आगे कहा, "सच्चाई को सामने आने दीजिए। सच्चाई के सामने आए बिना मामले में किसी भी प्रकार की टिप्पणी करना सही नहीं होगा। स्पष्ट नहीं हो पाया है कि शिकायत दुर्भावना के आधार पर की गई है या नहीं।"

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कर्नाटक
    सिद्धारमैया
    कांग्रेस समाचार
    क्राइम समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025 में कैसा रहा रोहित शर्मा का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुलाई में मालदीव के दौरे पर जाएंगे, द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने पर जोर नरेंद्र मोदी
    हेनरिक क्लासेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, जानिए उनके शानदार आंकड़े  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    रॉयल एनफील्ड की बिक्री में आया 26 फीसदी का उछाल, जानिए आंकड़े  रॉयल एनफील्ड बाइक

    कर्नाटक

    कोरोना का नया स्ट्रेन: कर्नाटक में नाइट कर्फ्यू लागू, ओडिशा ने भी उठाए ऐहतियाती कदम ओडिशा
    कर्नाटक: FIR दर्ज न करने पर SHO को एक सप्ताह तक सड़क की सफाई का आदेश कर्नाटक हाई कोर्ट
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 23,067 नए मामले, 312 की हुई मौत भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 22,273 नए मरीज, 251 की मौत भारत की खबरें

    सिद्धारमैया

    कर्नाटक संकट: सिद्धारमैया की बागी विधायकों को चेतावनी, इस्तीफा वापस लें, नहीं तो रद्द होगी सदस्यता कर्नाटक
    कर्नाटक संकट: स्पीकर ने अस्वीकार किए 8 कांग्रेस-JD(S) विधायकों के इस्तीफे, 5 को मिलने बुलाया कर्नाटक
    कर्नाटक विधानसभा में 18 जुलाई को बहुमत परीक्षण, कांग्रेस-JD(S) गठबंधन को करना होगा बहुमत साबित मुंबई
    कर्नाटक: विधानसभा में विश्वास मत पर बहस, बागी विधायकों पर लागू होगा कांग्रेस का व्हिप मुंबई

    कांग्रेस समाचार

    उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस नेता को कहा 'बुढ़िया', मुख्यमंत्री को मांगनी पड़ी माफी उत्तराखंड
    अमेरिकी संसद पर धावे के समय ये व्यक्ति लहरा रहा था भारत का तिरंगा शशि थरूर
    भाजपा विधायक बोले- बिरयानी खाकर बर्ड फ्लू फैलाने की साजिश कर रहे आंदोलनकारी किसान राजस्थान
    पुडुचेरी: उपराज्यपाल किरण बेदी के खिलाफ मुख्यमंत्री का धरना, केंद्र से की वापस बुलाने की मांग नरेंद्र मोदी

    क्राइम समाचार

    बिहार: पटना में भैंस चुराने को लेकर लोगों ने पीट-पीटकर की युवक की हत्या बिहार
    इंटरव्यू के बहाने दिल्ली की महिला को मुरादाबाद बुलाकर दो युवकों ने किया गैंगरेप उत्तर प्रदेश
    राजस्थान: 11 वर्षीय मासूम की हत्या, धन के लिए मानव बलि का शक राजस्थान
    बेंगलुरू: 'एक के साथ एक फ्री' ऑफर के चक्कर में महिला से 50,000 रुपये की ठगी फेसबुक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025