NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / पुडुचेरी: चार विधायकों के इस्तीफे के बाद कांग्रेस सरकार ने खोया बहुमत
    अगली खबर
    पुडुचेरी: चार विधायकों के इस्तीफे के बाद कांग्रेस सरकार ने खोया बहुमत

    पुडुचेरी: चार विधायकों के इस्तीफे के बाद कांग्रेस सरकार ने खोया बहुमत

    लेखन प्रमोद कुमार
    Feb 16, 2021
    02:42 pm

    क्या है खबर?

    पुडुचेरी में वी नारायणसामी के नेतृत्व में चल रही कांग्रेस सरकार पर संकट के बादल घिर आए हैं। आज सुबह हुए कांग्रेस विधायक के इस्तीफे के बाद नारायणसामी सरकार खतरे में आ गई है।

    मंगलवार सुबह कांग्रेस विधायक जॉन कुमार ने 'कांग्रेस सरकार से असंतोष' जताते हुए इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने विधानसभा स्पीकर वीपी सिवाकोलुंथु को अपना इस्तीफा सौंपा।

    कामराज नगर से विधायक जॉन पिछले कुछ दिनों में इस्तीफा देने वाले चौथे विधायक है।

    पुडुचेरी

    इन विधायकों ने दिया इस्तीफा

    इस इस्तीफे के साथ 30 सदस्यों वाली विधानसभा में कांग्रेस विधायकों की संख्या घटकर 10 रह गई है।

    इससे पहले सोमवार को पुडुचेरी के स्वास्थ्य मंत्री एम कृष्णा राव ने विधायक पद से इस्तीफा दिया था। वो मंत्रीमंडल से पहले ही इस्तीफा दे चुके थे।

    उनसे पहले पिछले महीने PWD मंत्री ए नमासिवयम ने पार्टी से निलंबित किए जाने के बाद मंत्रीमंडल और विधानसभा से इस्तीफा दिया था। उनसे पहले एक और विधायक ई थीपेंथन पद छोड़ चुके थे।

    कयास

    भाजपा में जा सकते हैं कुमार

    जॉन कुमार का इस्तीफा कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

    कुमार ने 2016 में नल्लिथोपे विधानसभा सीट से चुनाव जीता था। बाद में उन्होंने मुख्यमंत्री वी नारायणसामी को चुनाव लड़ाने के लिए इस सीट से इस्तीफा दे दिया था।

    माना जा रहा है कि कुमार भाजपा में शामिल होंगे। इसे लेकर वो भाजपा के पुडुचेरी इंचार्ज निर्मल कुमार सुराना और दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं।

    दौरा

    कल पुडुचेरी जाएंगे राहुल गांधी

    बता दें कि ये सारे इस्तीफे 25 जनवरी के बाद हुए हैं।

    राहुल गांधी की पुडुचेरी यात्रा से पहले कांग्रेस सरकार को ये झटका लगा है। राहुल बुधवार को आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति बनाने के लिए पुडुचेरी जाएंगे।

    राहुल गांधी 17 फरवरी से पुडुचेरी में चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। अपनी यात्रा के दौरान राहुल गांधी मुठियालपेट विधानसभा में पड़ने वाले सोलाई नगर में मछुआरों को संबोधित करेंगे। इसके बाद वो महिला कॉलेज में छात्राओं से रूबरू होंगे।

    पुडुचेरी विधानसभा

    विधानसभा में मौजूदा स्थिति क्या?

    न्यू इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, फिलहाल 28 सदस्यों वाली विधानसभा में कांग्रेस के पास अपने 10, DMK के तीन और एक निर्दलीय विधायक समेत कुल 14 विधायकों का समर्थन है। वहीं दूसरी तरफ विपक्ष को NR कांग्रेस के सात, AIADMK के चार और भाजपा के तीन नामांकित विधायकों समेत 14 विधायकों का समर्थन है।

    बता दें कि केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में तमिलनाडु के साथ ही अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    राहुल गांधी
    पुदुचेरी
    कांग्रेस समाचार
    विधानसभा

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: GT बनाम LSG मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने GT को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने रोचक मुकाबले में GT को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    हर महीने बचत के लिए इन नियमों का रखें ध्यान, फायदे में रहेंगे पर्सनल फाइनेंस

    राहुल गांधी

    हाथरस गैंगरेप मामला: हिरासत में लिए गए पीड़िता के परिजनों से मिलने जा रहे राहुल-प्रियंका कांग्रेस समाचार
    नए कृषि कानूनों के विरोध में पंजाब में ट्रैक्टर रैलियों की अगुवाई करेंगे राहुल गांधी पंजाब
    पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी बोले- हाथरस पीड़िता ने एक हफ्ते बाद कही थी रेप की बात उत्तर प्रदेश
    आज फिर हाथरस जाने की कोशिश करेंगे राहुल और प्रियंका, सांसदों का प्रतिनिधिमंडल भी होगा साथ उत्तर प्रदेश

    पुदुचेरी

    क्रिसमस पर घूमने की योजना बना रहे हैं? तो इन मशहूर जगहों पर ज़रूर जाएं भारत की खबरें

    कांग्रेस समाचार

    प्रणब मुखर्जी की किताब के प्रकाशन को लेकर उनके बेटा-बेटी में हुई तकरार भारत की खबरें
    राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं ने रक्षा मामलों पर संसदीय समिति बैठक से किया वॉकआउट भारत की खबरें
    भाजपा के वरिष्ठ नेता का सनसनीखेज दावा- कमलनाथ सरकार गिराने में प्रधानमंत्री ने निभाई अहम भूमिका नरेंद्र मोदी
    किसानों के समर्थन में जंतर-मंतर पर सड़क किनारे सो रहे पंजाब कांग्रेस के चार नेता दिल्ली

    विधानसभा

    उन्नाव गैंगरेप केस: फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई, धरने पर बैठे अखिलेश यादव योगी आदित्यनाथ
    कर्नाटक: येदियुरप्पा सरकार के लिए अहम दिन, आज घोषित होंगे उपचुनावों के नतीजे कर्नाटक
    भाजपा के सबसे ज्यादा सांसद, विधायकों पर दर्ज हैं महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले बिहार
    आंध्र प्रदेश विधानसभा में दिशा बिल पास, 21 दिनों में बलात्कारियों को फांसी देने का प्रावधान आंध्र प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025