NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / गुजरात निकाय चुनाव: जिला पंचायत की सभी 31 सीटों पर भाजपा का कब्जा
    अगली खबर
    गुजरात निकाय चुनाव: जिला पंचायत की सभी 31 सीटों पर भाजपा का कब्जा

    गुजरात निकाय चुनाव: जिला पंचायत की सभी 31 सीटों पर भाजपा का कब्जा

    लेखन भारत शर्मा
    Mar 02, 2021
    09:33 pm

    क्या है खबर?

    गुजरात निकाय चुनाव में राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की है। कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है।

    गुजरात की 343 जिला पंचायत, नगर पंचायत और तालुका पंचायत के लिए हुए मतदान की मंगलवार को मतगणना हो रही है।

    अब तक आए परिणामों के आधार पर भाजपा ने सभी 31 जिला पंचायतों में बड़े अंतर से जीत हासिल कर ली है। ऐसे में इसे भाजपा के गढ़ में कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

    चुनाव

    गुजरात में कुल 8,474 सीटों पर हुए हैं चुनाव

    बता दें कि गुजरात में 343 जिला पंचायत, नगर पंचायत और तालुका पंचायत की कुल 8,474 सीटों पर हुए चुनाव के लिए मतगणना चल रही है।

    इनमें 31 जिला पंचायतों की 980 सीट, 81 नगर पंचायतों की 2,720 सीट और 231 तालुक पंचायतों की 4,774 सीटें शामिल हैं। अब तक 8,154 सीटों के परिणाम सामने आ चुके हैं।

    इस चुनाव में भाजपा के अलावा कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (AAP) और अन्य पार्टियों के उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

    परिणाम

    शाम 7 बजे जारी हुए परिणामों के आधार पर यह है स्थिति

    शाम 7 बजे जिला पंचायत की 980 में से 962 के परिणाम जारी किए जा चुके हैं। इनमें भाजपा को 785, कांग्रेस को 167, AAP को दो, बसपा को एक और अन्य को सात सीटों पर जीत मिली है।

    इसी तरह नगर पंचायत की कुल 2,720 सीटों में से 2,659 के परिणाम जारी हुए हैं।

    इनमें भाजपा को 2,063, कांग्रेस को 385, AAP को नौ, बसपा को छह और निर्दलीय (AIMIM सहित) को कुल 196 सीटों पर जीत मिली है।

    जानकारी

    तालुका पंचायत में यह रही है स्थिति

    गुजरात में 231 तालुका पंचायत की कुल 4,774 सीटों में से अब तक 4,731 के परिणाम जारी किए गए हैं। इनमें भाजपा को 3,322, कांग्रेस 1,243, AAP 31, बसपा चार और निर्दलीय (AIMIM सहित) को कुल 131 सीटों पर जीत मिली है।

    बयान

    भाजपा के विकास और सुशासन के एजेंडे के साथ है गुजरात- मोदी

    निकाय चुनाव में प्रचंड जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता का आभार जताया है।

    उन्होंने ट्वीट किया, 'गुजरात में नगर पालिका, तालुका पंचायत और जिला पंचायत चुनावों के परिणाम स्पष्ट संदेश देते हैं कि गुजरात भाजपा के विकास और सुशासन के एजेंडे के साथ है। मैं भाजपा के प्रति अटूट विश्वास और स्नेह के लिए गुजरात के लोगों को नमन करता हूं।'

    उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य की प्रगति और विकास के लिए काम करती रहेगी।

    इस्तीफा

    करारी हार के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

    गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष अमित चावड़ा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने हार के लिए चुनाव में काम ली गई EVM को दोषी ठहराया है। इसके साथ ही उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज दिया है।

    इसी तरह कांग्रेस विधायक दल के नेता परेश धनानी ने भी पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राज्य में मिली हार भी स्वीकार कर ली है।

    जानकारी

    AIMIM को 28 सीटों पर मिली जीत

    गुजरात के निकाय चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी (AIMIM) को बढ़ी सफलता मिली है। AIMIM को मोडासा की 12 सीटों में से आठ, गोधरा की आठ सीटों में से सात और भरूच की आठ सीटों में से एक पर जीत मिली है।

    हालत

    कांग्रेस के दिग्गजों का रहा बुरा हाल

    निकाय चुनाव में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का हाल बहुत बुरा रहा है। अर्जुन मोढवाडिया के भाई को करारी हार झेलनी पड़ी है।

    इसी तरह गुजरात कांग्रेस के विधायक निरंजन पटेल अपने ही चुनावी क्षेत्र से हार गए। निरंजन पटेल के बेटे भी हार गए।

    खेदब्रह्मा के कांग्रेस विधायक अश्विन कोटवाल के बेटे, तारापुर के कांग्रेस विधायक पूनम परमार के बेटे विजय, कांग्रेस विधायक विक्रम माडम के बेटे करण माडम को भी हार का मुंह देखना पड़ा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नरेंद्र मोदी
    आम आदमी पार्टी समाचार
    गुजरात
    कांग्रेस समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल

    नरेंद्र मोदी

    पुडुचेरी: उपराज्यपाल किरण बेदी के खिलाफ मुख्यमंत्री का धरना, केंद्र से की वापस बुलाने की मांग कांग्रेस समाचार
    कोरोना वायरस: वैक्सीनेशन अभियान पर मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर रहे प्रधानमंत्री मोदी वैक्सीन समाचार
    कोरोना वायरस: PM केयर्स फंड उठाएगा वैक्सीनों का खर्च, नेताओं को प्राथमिकता नहीं उत्तर प्रदेश
    भारतीय वायुसेना को मिलेंगे 83 तेजस लड़ाकू विमान; 48,000 करोड़ रुपये की डील को मंजूरी भारत की खबरें

    आम आदमी पार्टी समाचार

    IB अधिकारी की हत्या मामले में ताहिर हुसैन गिरफ्तार दिल्ली पुलिस
    भाजपा का आंतरिक मूल्यांकन, इन कारणों से मिली दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार दिल्ली
    दिल्ली यूनिवर्सिटी के 12 कॉलेजों के कर्मचारियों को दो महीने से नहीं मिल रहा वेतन दिल्ली
    दिल्ली: टेस्ट कराने के बाद सिंगापुर चला गया शख्स, अब रिपोर्ट में आया कोरोना वायरस पॉजिटिव दिल्ली

    गुजरात

    वडोदरा: पुलिस हिरासत में शख्स की मौत, छह पुलिसकर्मियों ने किया आत्मसमर्पण वडोदरा
    आत्मनिर्भर भारत पैकेज: प्रवासियों के लिए आवंटित अनाज में केवल 33 प्रतिशत का हुआ वितरण दिल्ली
    अहमदाबाद: एक साथ संक्रमित मिले 277 मजदूर, निर्माण कंपनी को भेजा गया एक करोड़ का नोटिस भारत की खबरें
    अहमदाबाद: औद्योगिक क्षेत्र में बढ़ते संक्रमण के बाद ढोलका और साणंद कोरोना के हॉटस्पॉट बनकर उभरे अहमदाबाद

    कांग्रेस समाचार

    कोरोना: कम मरीजों के कारण भोपाल को छोड़ मध्य प्रदेश के सभी देखभाल केंद्र बंद भारत की खबरें
    कोवैक्सिन: कांग्रेस ने उठाए सवाल, AIIMS निदेशक बोले- बैकअप के तौर पर होगी इस्तेमाल भारत की खबरें
    उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस नेता को कहा 'बुढ़िया', मुख्यमंत्री को मांगनी पड़ी माफी उत्तराखंड
    अमेरिकी संसद पर धावे के समय ये व्यक्ति लहरा रहा था भारत का तिरंगा शशि थरूर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025