राजनीति की खबरें
हर पल रंग बदलती राजनीति की नब्ज पर पकड़।
केजरीवाल का दावा- इंस्टाग्राम अकाउंट प्रतिबंधित किया गया; बोले- प्रधानमंत्री के सामने इतना न झुकें
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया है। उन्होंने 'एक्स' पर स्क्रीनशॉट साझा करते हुए बताया कि भारत में उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर रोक लगा दी गई है।
राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारी छात्राओं से मुलाकात की, कहा- किसी से माफी मांगने की जरूरत नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को दिल्ली में अलग-अलग प्रदेशों की उन छात्राओं से मुलाकात की, जिन्होंने 20 जुलाई को दिल्ली समेत अन्य प्रदेशों में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था।
मोदी-शाह के कार्यक्रम में लगी थी 554 उत्तराखंड सरकारी बसें, 2.82 करोड़ रुपये का भुगतान अटका
उत्तराखंड परिवहन निगम ने इस साल मार्च और अप्रैल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में 554 बसें लगाई थीं, लेकिन उनका भुगतान अभी तक अटका है।
परिसीमन विधेयक पर रिजिजू ने की राहुल से मुलाकात, नेता विपक्ष ने सहयोग से किया इनकार- रिपोर्ट
खबर है कि केंद्र सरकार संसद के इसी मानसून सत्र में परिसीमन से जुड़ा विधेयक दोबारा लाने की तैयारी कर रही है। इसे लेकर सरकार ने कांग्रेस से बातचीत शुरू कर दी है।
केंद्र सरकार परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयकों पर चर्चा के लिए बुला सकती है विशेष सत्र
संसद का मानसून सत्र दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और पैलेट गन की वजह से लगातार प्रभावित है। इस बीच, केंद्र सरकार अपने 2 सबसे जरूरी विधेयकों को पारित करवाने की तैयारी कर रही है।
अभिनेत्री तृषा पर विवादित बयान को लेकर उदयनिधि स्टालिन बोले- 100 बार गिरफ्तार होने को तैयार
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के नेता उदयनिधि स्टालिन ने तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) पर अपना हमला जारी रखा।
बेटे उदयनिधि के बचाव में उतरे एमके स्टालिन, मुख्यमंत्री विजय को 'नाकाबिल' मंत्रिमंडल को 'जोकर' बताया
तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के प्रमुख एमके स्टालिन अपने बेटे उदयनिधि स्टालिन के बचाव में उतर आए हैं।
अरविंद केजरीवाल ने E20 के खिलाफ प्रधानमंत्री आवास तक मार्च किया, रोके गए तो धरना दिया
इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के खिलाफ दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सड़क पर उतर गए हैं। उन्होंने मंगलवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं के साथ प्रधानमंत्री आवास तक मार्च किया।
मुख्यमंत्री विजय और तृषा को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद उदयनिधि स्टालिन पुलिस हिरासत में
तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे और नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन को मंगलवार को चेन्नई स्थित उनके घर से पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
कर्नाटक में हुआ मंत्रिमंडल का विस्तार, 19 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
कर्नाटक में मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की टीम में 19 नए चेहरों को जगह मिली है।
कर्नाटक कांग्रेस में बड़ी बगावत, मंत्रिमंडल में जगह न मिलने पर 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक में मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के नेतृत्व वाली सरकार के पहले बड़े मंत्रिमंडल विस्तार से ठीक पहले सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है।
विधानसभा उपचुनाव: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के गढ़ में जीते प्रशांत किशोर, दतिया में कांग्रेस का कब्जा
देश के 3 राज्यों की 3 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ चुके हैं।
अमित शाह से जवाबदेही की मांग पर संसद में विपक्ष का हंगामा, दोनों सदन स्थगित
संसद के मानसून सत्र में सोमवार (3 अगस्त) को संसद परिसर में भारी हंगामा देखने को मिला।
कांग्रेस नेता नाना पटोले के पैर धोने का वीडियो वायरल, भाजपा ने कसा 'संस्कृति' पर तंज
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष नाना पटोले के पैर धोने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राज्य में नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है।
विधानसभा उपचुनाव 2026: तीन राज्यों की 3 सीटों पर मतगणना जारी, बांकीपुर में त्रिकोणीय मुकाबला
देश के तीन राज्यों की तीन बेहद महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना सोमवार सुबह 8 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई है।
पश्चिम बांगाल के भाजपा अध्यक्ष का बड़ बयान, कहा- पार्टी जबरन वसूली रोकने में रही विफल
पश्चिम बंगाल में भाजपा के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने स्वीकार किया है कि उनकी पार्टी राज्य में जबरन वसूली को खत्म करने में विफल रही है।
प्रधानमंत्री मोदी ने जारी किया वीडियो, कहा- मुझे गाली देने वाले बच्चों को माफ करना चाहता हूं
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान गालियों से भरे वीडियो पर पुलिस कार्रवाई शुरू होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सामने आए हैं।
भिलाई में भाजपा नेताओं के बीच 6,000 रुपये के नाश्ते को लेकर बहस, सामने आई रिकॉर्डिंग
छत्तीसगढ़ की कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वॉयस रिकॉर्डिंग साझा की है, जिसमें 2 लोग नाश्ते के इंतजाम को लेकर बहस करते सुनाई दे रहे हैं।
संसद परिसर बना विपक्ष का राजनीतिक रंगमंच, 'राम मंदिर चंदा चोरी' पर नुक्कड़ नाटक
अयोध्या के राम मंदिर में चंदा चोरी का मामला शांत होते नहीं दिख रहा है। शुक्रवार को विपक्षी सांसदों ने एक बार फिर संसद परिसर में इस मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किया, जो नुक्कड़ नाटक जैसा था।
शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ी, सामने आया ये कारण
भाजपा के तेज तर्रार राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पार्टी छोड़ दी है। हालांकि, अभी उनका इस्तीफा सार्वजनिक तौर पर सामने नहीं आया है।
दुबई में ईरानी अस्पताल बंद होने से 130 से अधिक भारतीय हुए बेरोजगार, केंद्र ने बताया
केंद्र सरकार ने गुरुवार को राज्यसभा में बताया कि संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई में ईरानी अस्पताल बंद होने से 130 से अधिक भारतीय प्रभावित हैं, जिनकी मदद की जा रही है।
राज्यसभा के बाद लोकसभा में भी 'वंदे मातरम' को कानूनी संरक्षण देने वाला विधेयक पास
राज्यसभा के बाद गुरुवार को लोकसभा से भी राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' को कानूनी संरक्षण देने वाला संशोधन विधेयक पास हो गया।
खड़गे बोले- पेपर लीक विधेयक से कुछ नहीं बदलेगा, छात्रों पर कार्रवाई के लिए शाह जिम्मेदार
पेपर लीक से जुड़े 'सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर आज राज्यसभा में चर्चा हो रही है। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार पर जोरदार हमला बोला है।
संसद परिसर में विपक्ष का राम मंदिर चंदा चोरी पर अनोखा प्रदर्शन, संसद में भी हंगामा
संसद के मानसून सत्र में गतिरोध जारी है। इस बीच, विपक्षी सांसदों में गुरुवार को संसद परिसर पर 'राम मंदिर चंदा चोरी' और छात्रों पर पैलेट गन के मुद्दे पर संयुक्त प्रदर्शन किया।
विधानसभा उपचुनाव: बिहार के बांकीपुर, मध्य प्रदेश के दतिया और गुजरात के मंजलपुर में आज मतदान
बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में एक-एक सीट के उपचुनाव के लिए मतदान गुरुवार को सुबह 7 बजे शुरू हो गया है, जो शाम 6 बजे तक चलेगा।
लोकसभा से पेपर लीक से जुड़ा संशोधन विधेयक पारित, हंगामे के बीच ध्वनिमत से हुआ मतदान
लोकसभा में पेपर लीक से जुड़ा 'सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 पारित हो गया है। विपक्ष के हंगामे के बीच ध्वनि मत से विधेयक को पारित कर दिया गया।
CPIM कार्यालय पर पुलिस की छापेमारी को लेकर राज्यसभा में हंगामा, जेपी नड्डा ने सामान्य बताया
दिल्ली में स्थित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी (CPIM) के कार्यालय पर मंगलवार को पुलिस की छापेमारी को लेकर बुधवार को राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ।
राहुल गांधी बोले- पेपर लीक पर युवाओं का गुस्सा जायज, RSS चला रहा शिक्षा मंत्रालय
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पेपर लीक से जुड़े 'सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं ने सड़कों पर जो किया, उससे वे काफी उत्साहित हैं।
राहुल गांधी ने शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी को 'बलात्कारियों को संरक्षण देने वाला घिनौना आदमी' कहा
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को नए कार्यवाहक केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें 'सबसे घिनौना आदमी' बताया।
प्रियंका गांधी ने संसद में किसे कहा गौ-मूत्र विशेषज्ञ, जो प्रधानमंत्री की पेपर-लीक कमेटी में हैं?
लोकसभा में मंगलवार को पेपर लीक के खिलाफ लाए गए सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 पर बहस के दौरान कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी अलग अंदाज में दिखीं।
लोकसभा में प्रियंका गांधी ने पूछा- युवाओं पर पैलेट-गन और AK-47 चलवाने का आदेश किसने दिया
लोकसभा में मंगलवार को दोपहर 2 बजे से सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा शुरू हो गई।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की जगह मंत्रालय बदलने वाली खबर को भाजपा ने नकारा, क्या कहा?
भाजपा ने मंगलवार को उन खबरों को खारिज कर दिया, जिसमें दावा किया गया था कि केंद्र सरकार ने पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की जगह उनका मंत्रालय बदलने की पेशकश की थी।
पैलेट गन पर अमित शाह से जवाब देने की मांग, लोकसभा-राज्यसभा 2 बजे तक स्थगित
संसद के मानसून सत्र में लगातार गतिरोध बना हुआ है। सोमवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से बातचीत के बाद विपक्ष पेपर लीक विरोधी बिल पर चर्चा के लिए तैयार हो गया था, लेकिन मंगलवार सुबह प्रश्न काल नहीं हो सका।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से पहले मंत्रालय बदलना चाहती थी केंद्र सरकार, CJP नहीं मानी
केंद्र सरकार दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन के बीच कंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का मंत्रालय बदलना चाहती थी, लेकिन कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) इसके लिए तैयार नहीं थी।
संसद में गतिरोध समाप्त, आज हो सकती है पेपर लीक विरोधी विधेयक पर बहस
NEET पेपर लीक और छात्र आंदोलन को लेकर पिछले 6 दिनों से संसद में चल रहा हंगामा मंगलवार को थमने की उम्मीद है।
नितिन गडकरी E20 पर विवादित वीडियो के लिए X और गूगल-मेटा पर मुकदमा करेंगे
केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को बॉम्बे हाई कोर्ट ने बदनाम करने वाले आपत्तिजनक वीडियो के खिलाफ सिविल मुकदमा दायर करने की अनुमति दे दी है।
E20 को लेकर बड़े आंदोलन की तैयारी में आम आदमी पार्टी, केजरीवाल ने किया आह्वान
देशभर में इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल E20 को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ युवाओं और कार प्रेमियों में जबरदस्त विरोध देखने को मिल रहा है, जिसे आम आदमी पार्टी (AAP) सड़क पर उतारने की तैयारी कर रही है।
पंजाब के संगरूर में भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला
पंजाब के संगरूर जिले में भाजपा के जिला कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला हुआ है। हमले से इमारत की चारदिवारी का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।
संसद परिसर में प्रदर्शन के बीच धर्मेंद्र प्रधान का स्वागत; पेपर लीक विधेयक पेश, संसद स्थगित
दिल्ली में 20 जुलाई को छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और पैलेट गन हमले को लेकर विपक्षी सांसदों का संसद के अंदर और बाहर हंगामा जारी है।
आज संसद में पेश होगा पेपर लीक विरोधी विधेयक, विपक्ष पुलिस लाठीचार्ज पर घेरेगा
NEET पेपर लीक को लेकर महीने भर की भारी उथल-पुथल के बीच सोमवार को संसद में सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 को पेश किए जाने की उम्मीद है।