अभिनेत्री तृषा पर विवादित बयान को लेकर उदयनिधि स्टालिन बोले- 100 बार गिरफ्तार होने को तैयार
क्या है खबर?
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के नेता उदयनिधि स्टालिन ने तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) पर अपना हमला जारी रखा। पुलिस हिरासत से छूटने के बाद नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि ने कहा कि TVK उनके खिलाफ झूठ फैला रही है और अगर इसका मतलब किसानों के साथ खड़ा होना है, तो वह 100 बार गिरफ्तार होने को तैयार हैं। उन्होंने अपनी गिरफ्तारी मुद्दों से ध्यान भटकाने वाला बताया।
आरोप
TVK को सोफा मॉडल सरकार बताया
उदयनिधि ने कहा, "सोफा मॉडल सरकार, जो किसानों की कठिनाइयों का समाधान करने में असमर्थ है, ने वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने के प्रयास में मुझे गिरफ्तार कर लिया है।"
उन्होंने कहा, "तंजावुर में विरोध-प्रदर्शन के बाद, सत्तारूढ़ पार्टी के अपमानजनक योद्धाओं ने झूठे आरोप फैलाए कि मैंने अपने भाषण के दौरान आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था।"
उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी गिरफ्तारी को एक कॉमेडी के रूप में देखा और पुलिस से बचने की कोशिश नहीं की थी।
आरोप
मुझे गिरफ्तारी का डर नहीं- उदयनिधि
उदयनिधि ने कहा, "मुख्यमंत्री विजय को गिरफ्तारी का डर हो सकता है, मुझे नहीं है। मैं कलाइग्नार का पोता और एमके स्टालिन का बेटा हूं।"
उन्होंने कहा, "अगर किसानों के लिए आवाज़ उठाने का मतलब गिरफ़्तार होना है, तो मैं एक बार नहीं, बल्कि सौ बार गिरफ़्तार होने के लिए तैयार हूँ। अगर यह किसानों के कल्याण के लिए है, तो मैं 300 किलोमीटर नहीं, बल्कि 3,000 किलोमीटर से भी ज़्यादा दूर ले जाए जाने के लिए तैयार हूं।"
विवाद
कल हुआ था हाई वोल्टेज ड्रामा
उदयनिधि ने तंजावुर में कावेरी जल विवाद को लेकर आयोजित DMK के प्रदर्शन में अभिनेत्री तृषा और मुख्यमंत्री स्टालिन को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी थी।
इसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने मंगलवार को चेन्नई स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया और तंजावुर ले गई। हालांकि, बाद में मद्रास हाई कोर्ट के आदेश पर उनको छोड़ दिया गया।
इस दौरान तंजावुर में DMK समर्थकों ने काफी विरोध-प्रदर्शन किया।