Loading...
केंद्र सरकार परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयकों पर चर्चा के लिए बुला सकती है विशेष सत्र
केंद्र सरकार परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयकों पर चर्चा के लिए बुला सकती है विशेष सत्र (प्रतीकात्मक तस्वीर)

केंद्र सरकार परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयकों पर चर्चा के लिए बुला सकती है विशेष सत्र

लेखन गजेंद्र
Aug 05, 2026
03:04 pm

क्या है खबर?

संसद का मानसून सत्र दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और पैलेट गन की वजह से लगातार प्रभावित है। इस बीच, केंद्र सरकार अपने 2 सबसे जरूरी विधेयकों को पारित करवाने की तैयारी कर रही है। इंडिया टुडे ने सूत्रों के हवाले से बताया कि मौजूदा मानसून सत्र 13 अगस्त को समाप्त होने के बाद केंद्र परिसीमन विधेयक और महिला आरक्षण संशोधन विधेयक के लिए विशेष सत्र बुला सकती है। इसके लिए संभावित तारीख 16 या 17 अगस्त तय है।

सत्र

3 दिन तक चल सकता है विशेष सत्र

रिपोर्ट के मुताबिक, 13 अगस्त को मौजूदा सत्र का सत्रावसान नहीं होगा, ताकि विशेष सत्र जल्द से जल्द बुलाया जा सके।

बताया जा रहा है कि 3 दिवसीय विशेष सत्र के लिए कांग्रेस समेत विपक्ष को प्रस्ताव दिया है। हालांकि, अभी न तो विपक्ष ने और न ही सरकार की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि की गई है।

केंद्र भी विधेयक पारित करवाने को दोनों सदन में आवश्यक दो-तिहाई बहुमत पाने की दिशा में काम कर रही है।

विधेयक

पिछले सत्र में पारित नहीं हुआ था विधेयक

केंद्र ने अप्रैल में परिसीमन विधेयक को महिला आरक्षण विधेयक के साथ एक विधायी पैकेज- 131वें संवैधानिक संशोधन विधेयक- के हिस्से के रूप में पेश किया था।

तब 3 दिवसीय विशेष सत्र में भाजपा नेतृत्व वाली NDA सरकार लोकसभा में आवश्यक दो-तिहाई बहुमत साबित नहीं कर पाई, जिससे विधेयक गिर गया।

हालांकि, अब बंगाल और महाराष्ट्र के कुछ सांसदों के पाला बदलने और एमके स्टालिन की INDIA गठबंधन से नाराजगी से केंद्र को गेंद अपने पाले में दिख रही है।

ADVERTISEMENT