राजनीति की खबरें
हर पल रंग बदलती राजनीति की नब्ज पर पकड़।
सिद्धारमैया ने किया 2028 का विधानसभा चुनाव न लड़ने का ऐलान, जानिए क्या बताया कारण
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने भविष्य की चुनावी राजनीति से अलविदा कहने का ऐलान कर दिया है।
बिहार में छात्रों के प्रदर्शन में शामिल तेज प्रताप यादव हिरासत में, कहा- मरने-मिटने को तैयार
बिहार में भी पटना समेत कई शहरों में NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन हो रहा है, जिसने माहौल को गरम कर दिया है।
रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने इस्तीफा दिया
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह रेल और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री का पद संभाल रहे थे।
संसद मानसून सत्र: विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित
संसद के मानसून सत्र के 5वें दिन भी लोकसभा में विपक्ष की ओर से भारी हंगामा देखने को मिला।
राहुल गांधी के आवास पर विपक्षी नेताओं-सांसदों की बैठक, सभी नेता गांधी स्मृति पहुंचे
दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आवास पर विपक्षी गठबंधन INDIA के नेताओं और सांसदों की बैठक हुई। इसमें जयराम रमेश, प्रियंका गांधी, जेबी माथेर, परिणीति शिंदे, शफी परम्बिल, संजय यादव, प्रमोद तिवारी, अखिलेश प्रसाद सिंह और इमरान प्रतापगढ़ी समेत कई सांसद शामिल हुए।
किरेन रिजिजू बोले- बिना शर्त पेपर लीक पर चर्चा करे विपक्ष, स्पीकर से मिले राहुल गांधी
संसद के मानसून सत्र के दौरान आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और विपक्ष के सांसद आमने-सामने आ गए। मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव समेत विपक्षी सांसदों ने मकर द्वार पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
संसद परिसर में NDA-INDIA सांसदों का आमने-सामने प्रदर्शन, प्रधान के इस्तीफे के बाद चर्चा पर अड़े
संसद के मानसून सत्र में गतिरोध बना हुआ है। गुरुवार को संसद की कार्यवाही शुरू होने के बाद हंगामा होने लगा, जिसके बाद लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई।
राहुल गांधी का मोदी के बयान पर पलटवार, कहा- आपने युवाओं का सबसे ज्यादा नुकसान किया
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान के तुरंत बाद पलटवार किया है।
जेपी नड्डा बोले- विपक्ष पेपर लीक के मुद्दे पर संसद में चर्चा करे, हम तैयार
NEET पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है।
क्या है राज्यसभा का नियम 267, जिसके तहत NEET और लाठीचार्ज पर चर्चा चाहता है विपक्ष?
दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुए बर्बर लाठीचार्ज का मुद्दा संसद के दोनों सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) में उठाया जा रहा है।
क्या 1997 में पेपर लीक के खिलाफ शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान कर चुके हैं प्रदर्शन?
दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक को लेकर प्रदर्शनकारी छात्र कई दिनों से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे हैं।
राहुल गांधी बोले- 10 साल में 152 पेपर लीक हुए, किसी को भी सजा नहीं हुई
दिल्ली में हो रहे प्रदर्शन के बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता की है। उन्होंने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के वीडियो दिखाते हुए पूछा कि ये क्यों हो रहा है।
राजनाथ सिंह बोले- छात्रों को राजनीतिक हथियार बनाया जा रहा, संसद में चर्चा करें
देशभर में पेपर लीक को लेकर चल रहे विवाद के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग देश के छात्रों और युवाओं का इस्तेमाल अपने राजनीतिक हथियार के रूप में कर रहे हैं।
TMC सांसद कल्याण बनर्जी को निलंबित किया गया, लोकसभा और राज्यसभा कल तक के लिए स्थगित
लोकसभा में बुधवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी को मानसून सत्र की शेष अवधि में भाग लेने से मना कर दिया गया है।
लोकसभा में किरेन रिजिजू बोले- सरकार NEET पर चर्चा के लिए तैयार
दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के मुद्दे पर केंद्र सरकार घिरती नजर आ रही है। बुधवार को लोकसभा में विपक्षी सांसदों के हंगामे के बीच सरकार NEET पर चर्चा को तैयार हो गई।
संसद परिसर में काले कपड़े पहनकर विपक्ष का हंगामा, लोकसभा और राज्यसभा स्थगित
दिल्ली में सोमवार को प्रदर्शकारी छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और मंगलवार को सांसदों को हिरासत में लिए जाने के बाद बुधवार को विपक्षी सांसदों ने संसद में हंगामा शुरू कर दिया है।
प्रधानमंत्री आवास पर हिरासत के बाद राहुल गांधी ने केंद्र के सामने ये 5 मांगे रखी
दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास पर मंगलवार शाम को राहुल गांधी समेत कई सांसदों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के कई घंटे बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
राहुल गांधी के प्रदर्शन के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का आया बयान, जानिए क्या कहा
दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रदर्शन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बयान आया है।
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी, 11 राज्यों को भी सतर्क किया
पूरे देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून मजबूत हो गया है, जिससे कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना बन रही है।
आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शकारी छात्रों की कानूनी और चिकित्सा के लिए हेल्पलाइन शुरू की
आम आदमी पार्टी (AAP) दिल्ली में संसद मार्च के दौरान पुलिस की लाठीचार्ज में घायल और हिरासत में लिए गए छात्रों के लिए आगे आई है।
प्रधानमंत्री आवास के सामने सांसदों का धरना, पुलिस ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को हिरासत में लिया
दिल्ली में सोमवार को छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के मुद्दे पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को बड़ा कदम उठाया है।
छात्रों पर लाठीचार्ज का मुद्दा संसद में उठा, लोकसभा और राज्यसभा कल तक के लिए स्थगित
दिल्ली में सोमवार को संसद मार्च कर रहे युवा प्रदर्शकारियों पर पुलिस की लाठीचार्ज का मुद्दा मंगलवार को संसद के दोनों सदनों में उठाया गया।
राहुल गांधी प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज से नाराज, बोले- भारतीय इतिहास के सबसे युवा-विरोधी प्रधानमंत्री हैं मोदी
दिल्ली में सोमवार को प्रदर्शनकारी युवाओं पर हुई लाठीचार्ज के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया है।
विपक्ष के भारी हंगामे के बीच लोकसभा और राज्यसभा कल तक के लिए स्थगित
दिल्ली में सड़क से लेकर संसद तक हंगामा चल रहा है। सड़क पर प्रदर्शनकारी पेपर लीक मुद्दे पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे हैं, वही संसद में विपक्षी पार्टियां सरकार को घेर रही हैं।
जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के चलते संसद में हंगामा, नड्डा प्रदर्शनकारियों से मिलेंगे
दिल्ली के जंतर-मंतर से संसद की ओर कूच कर रहे प्रदर्शकारियों पर लाठीचार्ज का मुद्दा संसद में उठाया गया।
प्रधानमंत्री मोदी का मानसून सत्र शुरू होने से पहले संबोधन, राहुल गांधी पर निशाना साधा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को संसद का मानसून सत्र शुरू होने से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि जहां तथ्य और तर्क होते हैं, वहां तूफान के लिए जगह नहीं होती।
संसद मार्च के बीच CJP का दावा, जेपी नड्डा प्रदर्शकारियों से मुलाकात करेंगे
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोमवार को संसद तक प्रस्तावित मार्च के बीच बड़ा दावा किया है।
संसद का मानसून सत्र आज से शुरू, राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर हंगामे के आसार
संसद का मानसून सत्र सोमवार 20 जुलाई को सुबह 11 बजे से शुरू होगा, जिसमें कई मुद्दों को लेकर विपक्ष और सरकार आमने-सामने होंगे।
मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, TMC के बागी सांसदों को बुलाने पर हंगामा
कल यानी 20 जुलाई से संसद का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। इससे पहले आज संसद भवन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक हुई।
उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, 6 बागी सांसदों के शिंदे गुट में विलय को मिली मंजूरी
संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) को एक बड़ा राजनीतिक झटका लगा है।
NDA में शामिल कराने से पहले दोनों NCP गुटों को एक क्यों करना चाहती है भाजपा?
पिछले कुछ हफ्तों से शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल होने की अटकलें तेज हैं। हालांकि, अब खबर है कि कथित तौर पर भाजपा ने कहा है कि ऐसा तभी होगा, जब NCP के दोनों गुट- शरद और सुनेत्रा पवार एक होंगे।
संसद के मानसून-सत्र में 7 विधेयकों पर होगी चर्चा, परिसीमन और महिला आरक्षण का जिक्र नहीं
संसद का मानसून सत्र सोमवार 20 जुलाई से शुरू हो रहा है, जिसको लेकर केंद्र सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है।
देवेंद्र फडणवीस के साथ NCP नेताओं की बैठक से सुनेत्रा नाराज, बोलीं- मुझे क्यों नहीं बताया
महाराष्ट्र में शरद पवार और उनके दिवंगत भतीजे अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।
TMC सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा से इस्तीफा दिया, मार्च में बनी थी सांसद
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका लगा है।
क्या योगी आदित्यनाथ नहीं होंगे उत्तर प्रदेश चुनाव का चेहरा? भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने बड़ा दावा करके हड़कंप मचा दिया है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा स्पीकर सतीश महाना बोले- जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं किया उनका पैसा चोरी
उत्तर प्रदेश में विधानसभा के स्पीकर सतीश महाना ने अयोध्या के राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर एक बयान दिया है, जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है।
ED समन के बाद ममता के पुराने साथी मदन मित्रा TMC छोड़कर बागी गुट में शामिल
पश्चिम बंगाल में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बड़ा झटका लगा है। उनके पुराने साथी और विधायक मदन मित्रा बुधवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) छोड़कर ऋतब्रता बनर्जी के बागी गुट में शामिल हो गए।
मध्य प्रदेश: पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा दतिया में आशुतोष का प्रचार करते समय रो पड़े
मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का दुख कम नहीं हो रहा है। सोमवार को दतिया में चुनाव प्रचार के दौरान वह मंच पर ही रो पड़े।
उमर अब्दुल्ला का भाजपा पर पार्टी तोड़ने का आरोप, कहा- दिया 30 करोड़ रुपये का प्रस्ताव
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भाजपा पर उनकी पार्टी को तोड़ने का प्रयास करने का गंभीर आरोप लगाया है।
भूपेश बघेल और चरणजीत चन्नी के बीच 2 घंटे बैठक, क्या थमेगा पंजाब कांग्रेस में घमासान?
पंजाब में कांग्रेस के नेतृत्व में चल रही खींचतान के बीच पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल से मुलाकात की है। इसके बाद बघेल ने कहा है कि पार्टी नेतृत्व में कोई झगड़ा नहीं है।