राहुल गांधी ने शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी को 'बलात्कारियों को संरक्षण देने वाला घिनौना आदमी' कहा
क्या है खबर?
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को नए कार्यवाहक केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें 'सबसे घिनौना आदमी' बताया। कांग्रेस सांसद ने संसद परिसर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जोशी को शिक्षा मंत्री नियुक्त करने के फैसले पर सवाल उठाया। राहुल ने कहा कि जो व्यक्ति बलात्कारियों को संरक्षण देने की बात कहता है, उससे घिनौना व्यक्ति कोई नहीं हो सकता।
बयान
राहुल गांधी ने क्या कहा?
राहुल ने पत्रकारों से कहा, "भाजपा ने भारत के शिक्षा मंत्री के तौर पर एक ऐसे व्यक्ति को चुना है, जो बलात्कारियों का बचाव करता है। वह बेहद घिनौना किस्म का इंसान है। जो व्यक्ति यह कहे कि बलात्कारियों को सुरक्षा की जरूरत है, उससे ज़्यादा घिनौना इंसान कोई नहीं हो सकता। आज भारत के शिक्षा मंत्री वही व्यक्ति हैं। प्रधानमंत्री कैबिनेट में किसी को भी चुन सकते थे। लेकिन उन्होंने ऐसे व्यक्ति को चुना जो बलात्कारियों को बचाता है।"
ट्विटर पोस्ट
राहुल गांधी का बयान
As the Education Minister of India, the BJP puts a man who is a defender of rapists. That is the filthiest type of man. There can be no filthier man than somebody who says that rapists need protection. That is the Education Minister of India today.
— Congress (@INCIndia) July 28, 2026
It's a strange reaction from… pic.twitter.com/XZmMJgVcWW
संसद
संसद में प्रियंका गांधी के बयान को लेकर बवाल
दरअसल, प्रियंका गांधी ने लोकसभा में पेपर लीक विरोधी बिल पर बोलते हुए प्रल्हाद जोशी को निशाने पर लिया और कहा कि केंद्र सरकार ने एक ऐसे व्यक्ति को शिक्षा मंत्री बनाया है, जो एक गर्भवती महिला के बलात्कारियों की रिहाई पर सहमति जताते हैं।
इस बयान पर लोकसभा में खूब हंगामा हुआ। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मामले पर प्रियंका से माफी मांगने की मांग की।
इसके बाद राहुल गांधी ने पत्रकारों से यह बात कही।
ट्विटर पोस्ट
प्रियंका गांधी का संसद में बयान
कुछ दिन पहले शर्मनाक परिस्थितियों में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया। लेकिन कल जब वे संसद पहुंचे तो BJP सांसदों ने उनका ऐसा स्वागत किया, मानों कोई सुपरस्टार आया हो।
— Congress (@INCIndia) July 28, 2026
जब ये सब हो रहा था, तो महाराष्ट्र में एक परिवार पेपर लीक पीड़ित बेटी की आत्महत्या का शोक मना रहा… pic.twitter.com/ygWJzTj88U