Loading...
प्रधानमंत्री मोदी ने जारी किया वीडियो, कहा- मुझे गाली देने वाले बच्चों को माफ करना चाहता हूं

प्रधानमंत्री मोदी ने जारी किया वीडियो, कहा- मुझे गाली देने वाले बच्चों को माफ करना चाहता हूं

लेखन गजेंद्र
Jul 31, 2026
11:49 pm

क्या है खबर?

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान गालियों से भरे वीडियो पर पुलिस कार्रवाई शुरू होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सामने आए हैं। उन्होंने शुक्रवार को रात 11 बजे एक बार फिर इंस्टाग्राम पर लोगों को सम्बोधित किया और गाली देने वाले छात्रों को माफ करने की बात कही। मोदी ने गाली देने वाले छात्रों को गुमराह बताया और कहा कि इनको सही रास्ते पर लाना सभी का काम है।

संदेश

क्या बोले मोदी?

मोदी ने कहा, "हाय फ्रेंड्स! आज तो मन करता है, बस आपसे ही बात करूं। जंतर-मंतर पर जो कुछ भी हुआ, उसे देश-दुनिया ने देखा है। कुछ शरारती बच्चों ने भद्दी-भद्दी गालियां दी। किसी भी सभ्य समाज को शोभा न दे, ऐसे शब्दों का प्रयोग किया है। मुझे तो गालियां दी, मेरी स्वर्गीय माता जी को भी गालियां दीं। न जाने कितना भद्दा स्वरूप था, लेकिन मैं आज बात करना चाहता हूं कि बचपन में गलतियां होती हैं।"

बयान

बच्चों को सजा दिलाकर परिस्थितियां नहीं बदल सकते- मोदी

मोदी ने आगे कहा, "बचपन में गलतियों से सुधरने का अवसर भी होता है और यही बचपना है। एक कल्चरल शौक है कि हमारी बेटियां इस प्रकार की भाषा कैसे बोल सकती हैं, लेकिन समय बच्चों को गले लगाकर राह दिखाने का। ये गुमराह बच्चे हैं। इनको राह दिखाना हमारा काम है।"

मोदी ने कहा कि बच्चों को सजा दिलाकर, कोर्ट के चक्कर लगाकर और समाज में प्रताड़ित करके परिस्थितियां नहीं बदल सकते हैं, इसलिए उनको माफ करना चाहता हूं।

ADVERTISEMENT

बयान

दांत भी हमारा और जीभ भी हमारा- मोदी

मोदी ने उदाहरण दिया कि कभी-कभी दांत तले जीभ आ जाती है, लेकिन दांत तोड़ नहीं सकते क्योंकि दांत-जीभ दोनों हमारे हैं।

मोदी ने कहा कि बच्चे हमारे हैं, इसलिए उनको राह दिखाना भी हमारा काम है, हालांकि गुमराह को राह दिखाना कठिन होता है।

उन्होंने बच्चों को देश के लिए आगे आने का आह्वान किया और कहा कि वह उनके लिए जी और खप रहे हैं।

मोदी ने बच्चों को गलतियों से सबकर लेकर आगे बढ़ने की बात कही।

ADVERTISEMENT

घटना

गाली देने वाले छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई बढ़ी

प्रधानमंत्री मोदी ने यह वीडियो ऐसे समय पर बनाया है, जब जंतर-मंतर पर गाली देने वाले प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ पुलिस में मामले दर्ज हो रहे हैं और उनकी तलाश हो रही है।

नोएडा में रहने वाली एक छात्रा और उसका परिवार प्रताड़ना से तंग आकर गायब हो गया। हालांकि, देर शाम छात्रा ने वीडियो डालकर माफी मांगी है।

हिंदुवादी संगठन और सोशल मीडिया से जुड़े लोग भी ऐसे वीडियो को चिन्हित करके छात्रों को ट्रोल कर रहे हैं।

ट्विटर पोस्ट

मोदी ने साझा किया वीडियो संदेश

ADVERTISEMENT