Loading...
पंजाब के संगरूर में भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला
पंजाब के संगरूर में भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला

पंजाब के संगरूर में भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला

लेखन गजेंद्र
Jul 27, 2026
01:52 pm

क्या है खबर?

पंजाब के संगरूर जिले में भाजपा के जिला कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला हुआ है। हमले से इमारत की चारदिवारी का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। हमला सोमवार तड़के 3 बजे हुआ है। विस्फोटक कार्यालय के बगल वाली सड़क से फेंका गया था। घटना की सूचना पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गई हैं। इलाके में CCTV फुटेज की जांच की जा रही है। इलाके को घेर लिया गया है।

जांच

बीयर की बोतल में पेट्रोल भरकर हमला

संगरूर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भाजपा कार्यालय में बीयर की बोतल में पेट्रोल भरकर फेंका गया था, अपराधियों उससे पेट्रोल बम बनाया था।

भाजपा कार्यालय के रखरखाव करने वाले ने सोमवार सुबह एक स्थानीय भाजपा नेता को आग लगने की सूचना दी थी, जिसके बाद पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों और पुलिस मौके पर पहुंची।

भाजपा ने अभी तक किसी के ऊपर आरोप नहीं लगाया है। पुलिस भी मामले में पड़ताल कर रही है।

बयान

रवनीत सिंह बिट्टू का आया बयान

भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने संगरूर हमले को लेकर एक्स पर बयान दिा है।

उन्होंने लिखा, 'मुख्यमंत्री के अपने गृह जिले संगरूर में भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम से हुआ हमला पंजाब की कानून-व्यवस्था की असली तस्वीर है। भगवंत मान जी, क्या यही है आपका 'रंगला पंजाब'? भाजपा कार्यकर्ता इन कायरतापूर्ण हरकतों से डरने वाले नहीं हैं। पंजाब की शांति के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।'

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची

ADVERTISEMENT