मुख्यमंत्री विजय और तृषा को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद उदयनिधि स्टालिन पुलिस हिरासत में
क्या है खबर?
तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे और नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन को मंगलवार को चेन्नई स्थित उनके घर से पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के नेता उदयनिधि ने मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। चेन्नई पुलिस मंगलवार को जब उनको हिरासत में लेने पहुंची, तो काफी हंगामा हआ और पार्टी नेताओं ने पुलिस को घेरकर नारेबाजी भी की।
ट्विटर पोस्ट
उदयनिधि पुलिस हिरासत में
#WATCH | DMK leader and LoP Udhayanidhi Stalin detained by Police from his Chennai residence, following an FIR against him over his alleged defamatory remarks against CM Vijay. Slogans directed at actor Trisha were raised at his rally yesterday. pic.twitter.com/wTM6rABo85
— ANI (@ANI) August 4, 2026
घटना
क्या बोले थे उदयनिधि?
उदयनिधि ने 3 अगस्त को कावेरी जल विवाद पर तंजावुर में DMK के प्रदर्शन के दौरान कहा कि राज्य को कावेरी का एक बूंद पानी नहीं मिला और मुख्यमंत्री विजय चुप हैं।
उदयनिधि ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री पानी नहीं बल्कि DMK पर झूठे केस लगाने में व्यस्त हैं।
तभी भीड़ से तृषा-तृषा के नारे लगने पर उदयनिधि बोले "चाहे हमारा पानी आए न आए, वहां पानी पहुंचना चाहिए। बाद में स्पष्ट किया, "मैं कावेरी की बात कर रहा था।"
विवाद
मामला राष्ट्रीय महिला आयोग तक पहुंचा
उदयनिधि के बयान के बाद तमिलगा वेट्री कड़गम (TVK) की शिकायत पर तंजावुर पुलिस ने उदयनिधि के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विवाद राष्ट्रीय महिला आयोग पहुंच गया, जहां TVK ने शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि उदयनिधि ने 'अश्लील', 'वस्तुनिष्ठ' और 'यौन उत्तेजक' टिप्पणियां कीं हैं।
TVK के राष्ट्रीय प्रवक्ता पाझा सेल्वकुमार ने आयोग से भाषण का संज्ञान लेने, स्पष्टीकरण, बिना शर्त सार्वजनिक माफी मांगने और पुलिस को कानूनी कार्यवाही करने का निर्देश देने का आग्रह किया है।
विरोध
भाजपा ने भी किया उदयनिधि की टिप्पणी का विरोध
उदयनिधि के भाषण की भाजपा ने भी आलोचना की है।
राज्य उपाध्यक्ष नारायणन तिरुपति ने आरोप लगाया है कि यह टिप्पणी अभिनेत्री तृषा पर लक्षित एक आपत्तिजनक दोहरे अर्थ वाली टिप्पणी के समान है।
नारायणन भाषण को घृणित, अश्लील, भद्दा और शर्मनाक बताते हुए कहा, "मां, पत्नी और बेटी वाला बदमाश भी इस तरह की घटिया भाषा का प्रयोग नहीं करेगा।
उन्होंने DMK अध्यक्ष एमके स्टालिन की इस घटना पर चुप्पी साधने की आलोचना की।