Loading...
अमित शाह से जवाबदेही की मांग पर संसद में विपक्ष का हंगामा, दोनों सदन स्थगित
लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया है

अमित शाह से जवाबदेही की मांग पर संसद में विपक्ष का हंगामा, दोनों सदन स्थगित

Aug 03, 2026
11:58 am

क्या है खबर?

संसद के मानसून सत्र में सोमवार (3 अगस्त) को संसद परिसर में भारी हंगामा देखने को मिला। कांग्रेस समेत समूचे विपक्ष के सांसदों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सदन से अनुपस्थिति और हालिया मुद्दों पर उनकी जवाबदेही को लेकर संसद भवन के प्रवेश द्वार (मकर द्वार) पर जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद लोकसभा और राज्यसभा में भी हंगामा किया गया। ऐसे में लोकसभा को 12 बजे और राज्यसभा को 2 बजे तक स्थगित करना पड़ा।

विरोध

विपक्ष ने जमकर की नारेबाजी

प्रदर्शन के दौरान विपक्षी नेताओं ने हाथों में बड़े बैनर थामे, जिन पर 'अमित शाह संसद से गायब क्यों?' 'अमित शाह जवाब दो, जवाब दो' 'लाठी-गोली की सरकार नहीं चलेगी' और 'भाजपा का गोरखधंधा, राम मंदिर का खा गया चंदा' जैसे स्लोगन लिखे थे।

इसी तरह उन्होंने जमकर नारे भी लगाए।

प्रदर्शन करने वालों में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और राज्यसभा में विपक्ष नेता मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल रहे।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें वीडियो

ADVERTISEMENT

स्थगन

विरोध के बीच लोकसभा और राज्यसभा स्थगित

संसद परिसर के बाहर हुए इस हंगामे का सीधा असर सदन की कार्यवाही पर भी पड़ा।

जैसे ही सोमवार सुबह लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई, विपक्षी सांसदों ने 'अमित शाह सदन में आओ' और 'अमित शाह जवाब दो' के नारे लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

भारी शोर-शराबे और गतिरोध को देखते हुए स्पीकर ने कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दिया।

इसी तरह राज्यसभा की कार्यवाही को 2 बजे तक के लिए स्थगित किया गया है।

ADVERTISEMENT