राजनीति की खबरें
हर पल रंग बदलती राजनीति की नब्ज पर पकड़।
दिल्ली से लेकर दक्षिण तक ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कई नेता हिरासत में
चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस ने बड़ा प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
रिपोर्ट में दावा- मतदाता सूची में नहीं जोड़े जा रहे युवा वोटर; कांग्रेस ने साधा निशाना
चुनाव आयोग में कथित मतभेदों की खबर के बीच एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मतदाता सूची के विशेष सालाना रिविजन (SSR) की प्रक्रिया अटक गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह प्रक्रिया 2024 से रुकी हुई है।
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने विधानसभा में पेश किया पूर्ण राज्य के दर्जे की बहाली का प्रस्ताव
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को केंद्र शासित प्रदेश की विधानसभा में पूर्ण राज्य के दर्जे की बहाली के लिए एक औपचारिक प्रस्ताव पेश किया है।
राहुल गांधी बोले- प्रधानमंत्री ज्ञानेश कुमार को बचा रहे, आज नहीं तो कल गुनाहगारों को सजा होगी
मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार से जुड़ी रिपोर्टों को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता की है। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार ने देश के लोकतांत्रित ताने-बाने को छिन्न-भिन्न करने का काम किया है और इसके लिए उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बोले- एक खून माफ होता तो ज्ञानेश को गोली मारता
बिहार के पूर्व मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने के बाद काफी गुस्से में दिखे।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाएगा विपक्ष- रिपोर्ट
विपक्षी गठबंधन INDIA मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव ला सकता है। समाचार एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है।
भाजपा ने 5 राज्यों में चुनाव पर 529 करोड़ रुपये खर्च किए, पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा
भाजपा ने असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरलम और पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनावों पर 529.38 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इसमें से आधी से भी ज्यादा राशि अकेले पश्चिम बंगाल में खर्च की गई।
कॉकरोच जनता पार्टी बोली- मुख्य चुनाव आयुक्त 48 घंटे में इस्तीफा दें, वरना देशभर में आंदोलन
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। पार्टी ने कहा कि अगर 48 घंटे में ज्ञानेश इस्तीफा नहीं देते हैं, तो पार्टी देशभर में आंदोलन करेगी।
ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में दोबारा चुनाव और ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग की
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को लेकर इंडियन एक्सप्रेस के खुलासे के बाद कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
केजरीवाल बोले- ज्ञानेश कुमार को गिरफ्तार किया जाए; कांग्रेस ने भी मांगा इस्तीफा
चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर एक रिपोर्ट में किए गए सनसनीखेज दावों के बाद कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) ने सरकार पर सवाल उठाए हैं।
उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट पर चुनाव का ऐलान
चुनाव आयोग ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है।
सोनिया गांधी को मतदाता सूची मामले में झटका, जांच से इनकार करने वाला आदेश रद्द
दिल्ली की एक कोर्ट ने सोमवार को मजिस्ट्रेट कोर्ट के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ मतदाता सूची मामले में आपराधिक कार्यवाही की मांग वाली याचिका खारिज की गई थी।
ममता बनर्जी की चुनाव आयोग के खिलाफ याचिका पर तत्काल सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग की ओर से विधानसभा उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नाम और चुनाव चिन्ह 'फूल और घास' के इस्तेमाल पर रोक लगाने के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।
चुनाव आयोग ने केजरीवाल, जयशंकर और आडवाणी को नोटिस मिलने पर स्पष्टीकरण दिया
चुनाव आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान कुछ मतदाताओं को जारी नोटिस को लेकर अपनी सफाई दी है।
राहुल गांधी के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी की मिमिक्री, भाजपा ने जताया कड़ा विरोध
मध्य प्रदेश के इंदौर में कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री (आवाज की नकल) किए जाने को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच एक नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है।
पश्चिम बंगाल उपचुनाव: रेजीनगर से निर्दलीय प्रत्याशी गिरफ्तार, 5 साल पुराने मामले में कार्रवाई
पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनाव में सियासी हंगामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब पुलिस ने रेजीनगर सीट से निर्दलीय प्रत्याशी शफीउल इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि 5 साल पुराने मामले में शफीउल की गिरफ्तारी हुई है।
अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार को मिले SIR नोटिस, AAP ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार को चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभ्यास के तहत नोटिस जारी किए गए हैं।
DUSU चुनाव 2026: कौन हैं दीपांशु शौकीन, जिन्होंने उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज कर रचा इतिहास?
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 में निर्दलीय प्रत्याशी दीपांशु शौकीन ने उपाध्यक्ष पद पर 30,615 वोट हासिल कर एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।
DUSU चुनाव 2026: ABVP ने बरकरार रखा अध्यक्ष पद, उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय की ऐतिहासिक जीत
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 के परिणामों की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।
रेजीनगर से TMC उम्मीदवार रबीउल आलम ने पलटा नामांकन वापसी का फैसला, ममता बनर्जी ने मनाया
पश्चिम बंगाल में 6 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी तमाशा हो रहा है।
नंदीग्राम उपचुनाव में ममता के समर्थन के बाद कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान पुराने मामले में गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल में अगले महीने होने वाले नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव की लड़ाई दिलचस्प होती जा रही है।
ममता बनर्जी के उम्मीदवार ने नंदीग्राम उपचुनाव से नाम वापस लिया, दीदी कांग्रेस को समर्थन देंगी
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को शुक्रवार को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है।
चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी और बागी गुट को नया पार्टी नाम और चुनाव चिन्ह दिया
चुनाव आयोग ने शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) और उसके चुनाव चिन्ह पर दावे को लेकर चल रहे खींचतान के बीच अस्थायी तौर पर व्यवस्था की है।
पंजाब में पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे और टमाटर फेंके गए
भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने शुक्रवार को दावा किया कि उनके काफिले पर पंजाब के बटाला में हमला हुआ है।
राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना, कहा- पहले वोट चोरी और अब पार्टी चोरी
चुनाव आयोग द्वारा पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनाव से ठीक पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) का नाम और उसका चुनाव चिह्न 'फूल और घास' फ्रीज किए जाने के फैसले के बाद देश की सियासत गरमा गई है।
क्या 5 कांग्रेस सांसदों ने किया था UPI भुगतान पर शुल्क का समर्थन?
2,000 रुपये से ज्यादा के UPI लेनदेन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) आधारित शुल्क व्यवस्था को लेकर खूब सियासी घमासान हो रहा है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ने अमेरिका के दबाव में आकर ये कदम उठाया है।
TMC सांसद महुआ मोइत्रा पर फिर हमला, नारेबाजी के बीच फेंके गए अंडे
तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा पर एक बार फिर हमला हुआ है। नादिया जिले में महुआ को कुछ लोगों ने घेर लिया और उनके खिलाफ नारेबाजी की। वे वहां एक बैठक में शामिल होने गई थीं।
राहुल गांधी बोले- सरकार अमेरिका के आगे झुकी, चुपचाप UPI पर शुल्क लगाने का रास्ता खोला
UPI के जरिए 2,000 रुपये से ज्यादा के भुगतान पर संभावित शुल्क लगाने को लेकर सियासत गरमा गई है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधा है।
पश्चिम बंगाल उपचुनाव: भाजपा ने नंदीग्राम से सुवेंदु के दिवंगत PA की मां को बनाया उम्मीदवार
पश्चिम बंगाल की 2 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। नंदीग्राम से मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के दिवंगत निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ की मां हासीरानी रथ को प्रत्याशी बनाया गया है।
UCC को लेकर NDA में मतभेद? शिवसेना और TDP का समर्थन, लेकिन विरोध में ये पार्टियां
हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि 2029 के लोकसभा चुनावों से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) शासित सभी 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू किया जाएगा।
TMC से निकले 17 बागी सांसद भाजपा में शामिल होंगे, 3 बाहर से करेंगे NDA का समर्थन
ममता बनर्जी से अलग हुए तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 20 बागी सांसदों में से 17 भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। TMC के बागी नेता और कूच बिहार सांसद जगदीश चंद्र बर्मा बसुनिया ने ये दावा किया है।
गोवा विधानसभा चुनाव: AAP और गोवा फॉरवर्ड पार्टी में हुआ गठबंधन, केजरीवाल बोले- मिलकर लड़ेंगे
आम आदमी पार्टी (AAP) ने गोवा में गोवा फॉरवर्ड पार्टी (GFP) के साथ गठबंधन का ऐलान किया है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर इसका ऐलान किया है।
अभिजीत दिपके ने 'मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पद' से इस्तीफा दिया, इंफ्लुएंसर्स ने पूछे थे सवाल
बीते कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के बालाघाट में 30 से ज्यादा आदिवासी बच्चों की मौत हो गई है। इस मुद्दे पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के अभिजीत दिपके शनिवार को बालाघाट पहुंचे थे।
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, क्या है वजह?
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। यह फैसला उनके PA और करीबी सहयोगी चंदन सिंह जीना के ठिकाने पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी के एक दिन बाद आया है।
वंदे मातरम विवाद: उमर उब्दुल्ला का कांग्रेस पर हमला, कहा- कश्मीरियों को जेल में देखना चाहते?
जम्मू-कश्मीर में सत्तारूढ़ गठबंधन दल नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के बीच 'वंदे मातरम' के पूरे गायन को लेकर छिड़ा सियासी विवाद अब तीखा हो गया है।
भाजपा नेता राघव चड्ढा दिल्ली मतदाता सूची विवाद पर भड़के, AAP पर बोला तीखा हमला
आम आदमी पार्टी (AAP) से नाता तोड़कर भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और उनकी पूर्व पार्टी के बीच का सियासी विवाद अब व्यक्तिगत मोड़ पर आ गया।
तमिलनाडु में TVK-कांग्रेस गठबंधन को मिला नाम, अब 'धर्मनिरपेक्ष सामाजिक न्याय विजय गठबंधन' कहलाएगा
तमिलनाडु में तमिलगा वैत्री कड़गम (TVK) और कांग्रेस के गठबंधन को नाम मिल गया है। ये गठबंधन अब धर्मनिरपेक्ष सामाजिक न्याय विजय गठबंधन कहलाएगा। इसमें TVK और कांग्रेस के अलावा VCK, MDMK और IUML भी शामिल है।
राहुल गांधी ने युवक की आत्महत्या को लेकर पंजाब सरकार को घेरा, भगवंत मान का पलटवार
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पंजाब में 50 वर्षीय व्यक्ति की आत्महत्या को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) की आलोचना की है।
थलापति विजय बोले- DMK ठेकेदारों से EMI की तरह रिश्वत लेती थी; तृषा विवाद पर भी भड़के
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय ने विधानसभा में विपक्ष के आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी ठेकेदारों को कर्ज की किश्त की तरह रिश्वत देने पर मजबूर करती थी।
कांग्रेस ने भूपेश बघेल की जगह सचिन पायलट को क्यों दी पंजाब प्रभारी पद की जिम्मेदारी?
पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। कांग्रेस ने पंजाब में महासचिव प्रभारी के रूप में भूपेश बघेल की जगह सचिन पायलट को नियुक्त किया है। बघेल दिसंबर, 2023 में कांग्रेस के पंजाब प्रभारी बनाए गए थे।