सुवेंदु अधिकारी: खबरें
कांग्रेस के नंदीग्राम उम्मीदवार को राहत, जमानत के खिलाफ याचिका पर विचार नहीं करेगा सुप्रीम कोर्ट
पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है।
पश्चिम बंगाल उपचुनाव: रेजीनगर से निर्दलीय प्रत्याशी गिरफ्तार, 5 साल पुराने मामले में कार्रवाई
पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनाव में सियासी हंगामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब पुलिस ने रेजीनगर सीट से निर्दलीय प्रत्याशी शफीउल इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि 5 साल पुराने मामले में शफीउल की गिरफ्तारी हुई है।
रेजीनगर से TMC उम्मीदवार रबीउल आलम ने पलटा नामांकन वापसी का फैसला, ममता बनर्जी ने मनाया
पश्चिम बंगाल में 6 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी तमाशा हो रहा है।
चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी और बागी गुट को नया पार्टी नाम और चुनाव चिन्ह दिया
चुनाव आयोग ने शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) और उसके चुनाव चिन्ह पर दावे को लेकर चल रहे खींचतान के बीच अस्थायी तौर पर व्यवस्था की है।
पश्चिम बंगाल उपचुनाव: भाजपा ने नंदीग्राम से सुवेंदु के दिवंगत PA की मां को बनाया उम्मीदवार
पश्चिम बंगाल की 2 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। नंदीग्राम से मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के दिवंगत निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ की मां हासीरानी रथ को प्रत्याशी बनाया गया है।
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की कोलाघाट में आपातकालीन लैंडिंग
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी मंगलवार को पूर्वी मेदिनीपुर के केशवपुर जा रहे थे, लेकिन अचानक उनके हेलीकॉप्टर को आपातकालीन परिस्थिति में कोलाघाट में उतारना पड़ा।
ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, गाड़ियों पर पत्थर-जूते फेंके
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिले पर हमले की खबर है। वे पुलिस हिरासत में मारे गए तृणमूल कांग्रेस (TMC) कार्यकर्ता के परिवार से मिलने कांचरापाड़ा पहुंची थीं। इस दौरान उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा।
मिथुन चक्रवर्ती अस्पताल में भर्ती, हुई सर्जरी; हाल-चाल जानने पहुंचे मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी
दिग्गज अभिनेता और राजनेता मिथुन चक्रवर्ती कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनके हाथ की एक छोटी सी सर्जरी हुई है। सर्जरी के बाद उनकी हालत में सुधार हो रहा है।
पश्चिम बांगाल के भाजपा अध्यक्ष का बड़ बयान, कहा- पार्टी जबरन वसूली रोकने में रही विफल
पश्चिम बंगाल में भाजपा के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने स्वीकार किया है कि उनकी पार्टी राज्य में जबरन वसूली को खत्म करने में विफल रही है।
पश्चिम बंगाल से पकड़ाया जैश का संदिग्ध आतंकी, मुख्यमंत्री और जंतर-मंतर पर हमले की थी योजना
पश्चिम बंगाल पुलिस की विशेष कार्यबल (STF) ने एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी हमीम मंडल को गिरफ्तार किया है।
पश्चिम बंगाल: बरुईपुर में 12 साल की बच्ची के बलात्कार-हत्या का आरोपी मुठभेड़ में ढेर
पश्चिम बंगाल के बरुईपुर में 12 साल की बच्ची से बलात्कार और हत्या करने वाले मुख्य आरोपी प्रभाष मंडल को पुलिस ने बुधवार तड़के मुठभेड़ में ढेर कर दिया।
पश्चिम बंगाल: किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या, भीड़ की पिटाई से संदिग्ध की भी मौत
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में 12 वर्षीय किशोरी के साथ बलात्कार और हत्या का मामला सामने आया है। किशोरी का शव तालाब से बरामद होने के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया है।
बंगाल में UCC लागू करने की तैयारी, भाजपा सरकार अगले हफ्ते विधानसभा में पेश करेगी विधेयक
पश्चिम बंगाल में सत्ता में आई भाजपा सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की तैयारी कर रही है।
पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार ने पूर्ण बजट पेश किया, नौकरियों में महिलाओं को मिलेगा आरक्षण
पश्चिम बंगाल में चुनाव जीतने के करीब 2 महीने बाद भाजपा सरकार ने सोमवार को राज्य विधानसभा में अपना पहला पूर्ण बजट पेश किया।
पश्चिम बंगाल में कैसी है TMC की वित्तीय स्थिति? ऑडिट रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा से मिली करारी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) इस समय अपनी बगावत से जूझ रही है।
TMC में बगावत, 20 सांसदों ने NDA में जाने के लिए लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखा
दिल्ली में विपक्षी INDIA गठबंधन की बैठक के बीच तृणमूल कांग्रेस (TMC) में बड़ी बगावत हो गई है।
TMC में चल रहा उथल-पुथल का दौर, जानिए किस तरह से बिखर रही है पार्टी
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में मिली करारी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) में उथल-पुथल शुरू हो गई।
BSF और BGB के बीच खत्म हुआ गतिरोध, वापस लौटे सभी 40 बांग्लादेशी
पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश सीमा पर 4 बिंदुओं पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) और बांग्लादेश सीमा रक्षक बल (BGB) के बीच तनावपूर्ण गतिरोध अचानक समाप्त हो गया।
पश्चिम बंगाल: क्या है कथित फर्जी हस्ताक्षर मामला, जिसमें घिरीं ममता बनर्जी?
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव हारने के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब उनकी पार्टी कथित फर्जी हस्ताक्षर घोटाले में घिर गई है।
पश्चिम बंगाल में मंत्रिमंडल विस्तार, 35 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
पश्चिम बंगाल की नई भाजपा सरकार का आज पहला मंत्रिमंडल विस्तार हुआ है। लोकभवन में हुए शपथ ग्रहण समारोह में 35 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। अब राज्य के मंत्रिमंडल में कुल 41 मंत्री हो गए हैं।
पश्चिम बंगाल में अवैध प्रवासियों को निकालने के लिए शुरू की गई '3D' नीति क्या है?
पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में पहली बार भाजपा की सरकार बनने के साथ ही वहां रहने वाले अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों में हड़कंप मच गया है।
पश्चिम बंगाल सरकार ने 386 बांग्लादेशी घुसपैठियों को हिरासत केंद्र में रखा, बसीरहाट में सबसे अधिक
पश्चिम बंगाल में सत्ता में आते ही भाजपा सरकार ने बांग्लादेश से आए अवैध प्रवासियों पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
भारत-बांग्लादेश सीमा पर 142.79 एकड़ जमीन BSF को सौंपी गई, पूरे इलाके में लगेगी बाड़
पश्चिम बंगाल की नवनिर्वाचित भाजपा सरकार ने बांग्लादेश से घुसपैठ रोकने के लिए पड़ोसी देश से लगने वाली सीमा पर सख्ती बढ़ाने का काम शुरू कर दिया है।
तृणमूल कांग्रेस की सांसद काकोली घोष ने पार्टी में सभी पदों से इस्तीफा दिया
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव हारने के बाद ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) बड़े राजनीतिक संकट से गुजर रही है।
पश्चिम बंगाल में 5 रुपये में मिलेगा मछली-भात, स्कूल-धार्मिक स्थलों के पास नहीं खुलेंगी शराब दुकानें
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कई अहम फैसलों को मंजूरी दी है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार 27 मई से अन्नपूर्णा योजना के लिए फॉर्म जारी करना शुरू कर देगी, जिसके तहत महिलाओं को प्रति माह 3,000 रुपये दिए जाएंगे।
पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशी घुसपैठियों में डर का माहौल, हाकिमपुर चेक पोस्ट पर जमा हुई भीड़
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार जाने के बाद बांग्लादेशी घुसपैठियों में पुलिस कार्रवाई का डर सता रहा है, जिसे देखते हुए वे वापस अपने देश लौट रहे हैं।
पश्चिम बंगाल सरकार का बड़ा फैसला, अवैध प्रवासियों के लिए बनेंगे हिरासत केंद्र
पश्चिम बंगाल सरकार ने अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों को वापस भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। राज्य सरकार हर जिले में हिरासत केंद्र बनाने जा रही है। इसके लिए सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी किए गए हैं।
पश्चिम बंगाल के सभी मदरसों में अब 'वंदे मातरम' अनिवार्य, प्रार्थना सभा में गाना होगा
पश्चिम बंगाल की नवनिर्वाचित भाजपा सरकार ने राज्य के सभी मदरसों में राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' का गायन तत्काल प्रभाव से अनिवार्य कर दिया है।
सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या करने वाला आरोपी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के निजी सचिव (PA) चंद्रनाथ रथ की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सुवेंदु अधिकारी ने धर्म आधारित योजनाएं बंद की, भ्रष्टाचार और महिला अपराध की जांच करेगी समिति
पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने सोमवार को अपनी दूसरी कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले लिए हैं।
ममता बनर्जी वकील की पोशाक में कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचीं, चुनाव बाद हिंसा पर करेंगी बहस
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख ममता बनर्जी गुरुवार को वकील की सफेद-काली पोशाक में कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंची हैं।
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी भबानीपुर से रहेंगे विधायक, नंदीग्राम सीट छोड़ेंगे
पश्चिम बंगाल के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने बुधवार को ऐलान किया कि वह कोलकाता जिले की भबानीपुर विधानसभा सीट नहीं छोड़ेंगे और यहीं से विधायक रहेंगे।
पश्चिम बंगाल में सीमा बाड़ के आदेश पर बांग्लादेश बोला- हम कटीलें तारों से नहीं डरते
पश्चिम बंगाल के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में सीमा पर बाड़ लगाने के लिए सीमा सुरक्षा बल (BSF) को भूमि हस्तांतरित का आदेश दिया है, जिस पर बांग्लादेश का बयान आया है।
CBI करेगी सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या की जांच, 7 सदस्यीय SIT का गठन
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ की हत्या की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दी गई है।
पश्चिम बंगाल में कैबिनेट मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा, जानिए किसको क्या मिला
पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार ने सोमवार को अपने 5 कैबिनेट मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया और पहली कैबिनेट बैठक ली।
मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के बड़े फैसले; भारत-बांग्लादेश सीमा पर लगेगी बाड़, महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा
पश्चिम बंगाल के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने पदभार ग्रहण करने के बाद सोमवार को पहली कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले लिए हैं।
सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या के आरोप में उत्तर प्रदेश और बिहार से 3 गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) रहे चंद्रनाथ रथ की हत्या के आरोप में विशेष जांच दल (SIT) ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।
सुवेंदु, हिमंत और बीरेन सिंह; कांग्रेस से भाजपा में आकर मुख्यमंत्री बने नेताओं की कहानी
सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बन गए हैं। कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
सुवेंदु अधिकारी बने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री, 5 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ
पश्चिम बंगाल को भाजपा का पहला मुख्यमंत्री मिल गया है। सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। कोलकाता के परेड ग्राउंड में हुए आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्री और NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे।
सुवेंदु अधिकारी कौन हैं, जो होंगे पश्चिम बंगाल में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री?
सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। आज कोलकाता में हुई विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया है। बैठक की अध्यक्षता कर रहे गृह मंत्री अमित शाह ने खुद सुवेंदु के नाम का ऐलान किया है।
सुवेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, अमित शाह ने किया ऐलान
सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। कोलकाता में कन्वेंशन सेंटर में आयोजित विधायक दल की बैठक में उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया। ये बैठक गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई। सुवेंदु कल कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की मां बोलीं- ममता की हार का बदला लिया गया
पश्चिम बंगाल में चुनाव खत्म होते ही भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात को हत्या के बाद तनाव और बढ़ गया है।