LOADING...
फ्रांसीसी पुलिस ने पेरिस में एक्स के कार्यालय पर मारा छापा, एलन मस्क को किया तलब
फ्रांस में एक्स के कार्यालय पर छापेमारी की गई है

फ्रांसीसी पुलिस ने पेरिस में एक्स के कार्यालय पर मारा छापा, एलन मस्क को किया तलब

Feb 04, 2026
10:27 am

क्या है खबर?

फ्रांसीसी पुलिस ने सोशल मीडिया नेटवर्क एक्स के कार्यालयों पर छापा मारा और अभियोजकों ने जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए एलन मस्क को तलब किया है। यह छापा 2025 में शुरू की गई एक जांच का हिस्सा है, जिसमें एक संगठित समूह की ओर से ऑटोमेटेड डाटा-प्रोसेसिंग सिस्टम से धोखाधड़ी से डाटा निकालने के आरोप लगाए गए हैं। इससे दिग्गज टेक और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर यूरोप और अमेरिका के बीच तनाव और बढ़ सकता है।

आरोप 

एक्स पर लगाए हैं ये आरोप 

अभियोजकों की साइबर अपराध यूनिट ने कहा कि जांच का दायरा अब अन्य कथित अपराधों तक बढ़ा दिया गया है। इनमें बाल यौन शोषण कंटेंट रखने और वितरित करने में मिलीभगत, निजता का उल्लंघन और होलोकॉस्ट से इनकार शामिल हैं। इसी बीच, ब्रिटेन की निजता निगरानी संस्था ने भी व्यक्तिगत डाटा की प्रोसेसिंग और हानिकारक अश्लील तस्वीरों और वीडियो कंटेंट जनरेशन की क्षमता को लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चैटबॉट ग्रोक के खिलाफ औपचारिक जांच शुरू कर दी है।

जवाब

छापेमारी की कार्रवाई पर मस्क ने क्या कहा?

एक्स ने कहा, "पेरिस लोक अभियोजक कार्यालय से हमारी फ्रांसीसी यूनिट और कर्मचारियों को निशाना बनाकर अमेरिका में उसके वरिष्ठ प्रबंधन पर दबाव डालने की कोशिश कर रहा है, जो इस जांच का केंद्र बिंदु नहीं हैं।" छापेमारी का जिक्र करते हुए एलन मस्क ने एक पोस्ट में कहा, "यह एक राजनीतिक हमला है।" यह जांच ऐसे समय हो रही है, जब ग्रोक लोगों की गैर-सहमति वाली अश्लील तस्वीरें बनाने को लेकर अलोचना का सामना कर रहा है।

Advertisement