LOADING...
'वाराणसी' के लिए प्रियंका चोपड़ा ने राजामौली के सामने रखी थी ये शर्त, खुद किया खुलासा
प्रियंका चोपड़ा ने किया दिलचस्प खुलासा

'वाराणसी' के लिए प्रियंका चोपड़ा ने राजामौली के सामने रखी थी ये शर्त, खुद किया खुलासा

Feb 04, 2026
10:37 am

क्या है खबर?

प्रियंका चोपड़ा को उनके फैंस 'वाराणसी' में देखेंगे जिसका निर्माण एसएस राजामौली कर रहे हैं। महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी फिल्म का हिस्सा हैं, जो 7 अप्रैल, 2027 को दुनियाभर में रिलीज होगी। प्रियंका इस फिल्म में मंदाकिनी का किरदार निभा रही हैं। उन्होंने इस परियोजना का हिस्सा बनने के लिए निर्माताओं के सामने एक दिलचस्प शर्त रखी थी। नतीजन इस शर्त का भार महेश को उठाना पड़ा था जिसका खुलासा अभिनेत्री ने हालिया बातचीत में किया।

बयान

'वाराणसी' में काम करने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने दिलचस्प मांग की थी

सिनेमा ब्लेंड के साथ बातचीत में, प्रियंका ने बताया कि वह पिछले 6 साल से भारतीय फिल्मों से दूर थीं। उन्होंने कहा, "जब उन्होंने (राजामाैली) मुझे फोन किया और कहा, 'अरे, ये महिला किरदार बहुत अच्छा है, और तुम्हें ये करना ही होगा,' तो मैंने कहा, 'मेरी एक गुजारिश है: क्या आप मुझे डांस करवाएंगे? प्लीज, क्योंकि मैंने बहुत दिनों से डांस नहीं किया है।" अभिनेत्री ने बताया कि डांस करने के उनके फैसले का खामियाजा महेश को भुगतना पड़ा।

खुलासा

महेश बाबू ने डांस परफॉर्मेंस को लेकर खुलासा किया 

महेश भी इंटरव्यू का हिस्सा थे, और उन्होंने गाने को "सनसनीखेज" बताया। तेलुगु सुपरस्टार ने बताया कि उन्होंने गाने की शूटिंग पहले ही कर ली और "यह यह गाना हमारे दिमाग में बार-बार बजता रहता है।" उन्होंने आगे बताया कि प्रियंका हमेशा यही गाना गाती रहती हैं। उन्होंने स्पष्ट किया, "यह गाना इसलिए था, क्योंकि प्रियंका डांस करना चाहती थीं, उन्होंने, उन्हें भी डांस करवाया।" बता दें, 'वाराणसी' में महेश रुद्र की भूमिका में हैं, जबकि पृथ्वीराज विलेन बने हैं।

Advertisement