Loading...
सज्जन कुमार की श्रद्धांजलि सभा में जाने पर भाजपा सांसदों को नितिन नवीन ने लगाई फटकार
भाजपा अध्यक्ष ने दिल्ली के 3 सांसदों को फटकार लगाई है

सज्जन कुमार की श्रद्धांजलि सभा में जाने पर भाजपा सांसदों को नितिन नवीन ने लगाई फटकार

लेखन आबिद खान
Aug 29, 2026
05:32 pm

क्या है खबर?

1984 के सिख विरोधी दंगों के सजायाफ्ता दोषी और पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार के निधन पर उनके घर जाकर शोक व्यक्त करना 3 भाजपा सांसदों को भारी पड़ गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने तीनों सांसदों को फटकार लगाई है। दरअसल, भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत, रामवीर सिंह बिधुड़ी और योगेंद्र चंदौलिया बीते दिन सज्जन की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए थे। इस पर पार्टी में ही विरोध की आवाजें उठी थीं।

दोषी

सिख विरोधी दंगों में भूमिका के लिए सज्जन को हुई थी सजा

सज्जन का 20 अगस्त को जेल में निधन हो गया था। वे सिख विरोधी दंगों के दौरान सिखों की हत्याओं के लिए आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे।

दक्षिण दिल्ली से सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, उत्तर पश्चिम दिल्ली से सांसद योगेंद्र चंदोलिया और पश्चिम दिल्ली से सांसद कमलजीत सहरावत बीते दिन सज्जन के आवास पर पहुंचे थे।

वहीं, भाजपा प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा कि तीनों सांसद सज्जन के घर व्यक्तिगत तौर पर गए थे।

विरोध

भाजपा नेता ने जताई थी आपत्ति

भाजपा नेता और सिख विरोधी दंगा पीड़ितों के लिए कानूनी लड़ाई लड़ चुके HS फुल्का ने कहा था, 'सांसदों के सामूहिक हत्यारे सज्जन कुमार की मृत्यु पर शोक व्यक्त करने के लिए उनके आवास पर जाने की कड़ी निंदा करते हैं। पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति सहानुभूति रखी जानी चाहिए, जिनमें से कई लोग आज भी उन दिनों के खौफ को जी रहे हैं। मैं इन 3 सांसदों के बहिष्कार का आह्वान करता हूं।'

ADVERTISEMENT