Loading...
ग्रेटर नोएडा: 6 साल की बच्ची की हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिसकर्मी घायल
ग्रेटर नोएडा में 6 साल की मासूम की हत्या के आरोपी को पुलिस ने मार गिराया है (प्रतीकात्मक तस्वीर)

ग्रेटर नोएडा: 6 साल की बच्ची की हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिसकर्मी घायल

लेखन आबिद खान
Aug 30, 2026
11:22 am

क्या है खबर?

ग्रेटर नोएडा के हल्दौनी गांव में 6 साल की बच्ची से बलात्कार और हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। बताया जा रहा है कि हथियार बरामद करने के लिए पुलिस आरोपी को उसके द्वारा बताई गई जगह पर लेकर गई थी। इस दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की और पुलिसकर्मियों पर गोलियां भी चलाईं। जवाबी कार्रवाई में आरोपी को गोली लगी और अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

घटना

28 अगस्त को लापता हुई थी मासूम

दरअसल, ग्रेटर नोएडा के हल्दौनी में 28 अगस्त को 6 साल की एक मासूम बच्ची लापता हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने FIR दर्ज कराई थी। अगली सुबह बच्ची का शव गांव के ही एक तालाब से बोरी में बरामद किया गया था।

जांच के लिए पुलिस ने 5 टीमों का गठन किया था और पूरे इलाके के CCTV फुटेज खंगाले थे। इस आधार पर 2 संदिग्धों की पहचान की गई थी।

CCTV

CCTV फुटेज में कैद हुआ था आरोपी

घटना से जुड़ा एक CCTV फुटेज भी सामने आया था। इसमें आरोपी कथित तौर पर बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाता हुआ दिखाई दिया था।

कुछ देर बाद आरोपी घर से एक बोरी कंधे पर लादकर खेत की ओर जाता हुआ दिखाई दिया।

फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा था, जिसकी पहचान बलराज उर्फ बल्ला के रूप में हुई थी। वो तिलपता का रहने वाला था।

ADVERTISEMENT

मुठभेड़

आरोपी की पुलिस संग कैसे हुई मुठभेड़?

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपराध में इस्तेमाल किया गया हथियार D-पार्क पुलिस चौकी के पास झाड़ियों में छिपाने की बात कही थी।

जब उसे वहां ले जाया गया, तो उसने पुलिसकर्मियों को धक्का दिया और पहले से छिपाई हुई पिस्तौल से गोलियां चला दीं। इसमें हेड कांस्टेबल रवि कुमार घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने जवाबी गोलीबारी की, जिसमें आरोपी भी घायल हुआ और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

ADVERTISEMENT

अपराधी

पहले भी कई हत्याएं कर चुका है आरोपी

पुलिस के मुताबिक, बलराज पहले भी मासूम बच्चों और एक बुजुर्ग महिला की हत्या के गंभीर मामलों में आरोपी रहा है।

2017 में सूरजपुर पुलिस ने उसे 9 साल के बच्चे के साथ कुकर्म और 70 वर्षीय महिला की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया था।

2006 में उसने लोनी में एक युवक की हत्या कर दी थी। इस मामले में गाजियाबाद कोर्ट ने उसे 10 साल की सजा सुनाई थी।

ADVERTISEMENT