Loading...
दिल्ली में मॉडल की घर में घुसकर हत्या करने वाले जिम ट्रेनर को गोली मारकर पकड़ा
दिल्ली में मॉडल की घर में घुसकर हत्या करने वाले जिम ट्रेनर को गोली मारकर पकड़ा

दिल्ली में मॉडल की घर में घुसकर हत्या करने वाले जिम ट्रेनर को गोली मारकर पकड़ा

लेखन गजेंद्र
Aug 28, 2026
04:18 pm

क्या है खबर?

दिल्ली में 21 वर्षीय मॉडल मुस्कान की उसके घर में घुसकर हत्या करने वाले जिम ट्रेनर आकिब उर्फ इमरान (26) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को गुरुवार आधी रात के बाद राजौरी गार्डन इलाके से पकड़ा गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पहले पिस्तौल से गोलियां चलाई थी, जिसके बाद उसके पैर में गोली मारकर उसे घायल किया गया। आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है। वह अस्पताल में भर्ती है।

जांच

पुलिस ने 15 टीम बनाकर आरोपी को खोजा

पुलिस ने बताया कि आरोपी को खोजने के लिए 15 टीम बनाई गई थी और CCTV फुटेज के जरिए उसकी तलाश की जा रही थी। जगह-जगह नाकेबंदी की गई थी।

गुरुवार रात को उसके राजौरी गार्डन इलाके में होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने आरोपी से आत्मसमर्पण को कहा था, लेकिन उसने 4 गोलियां चला दी। पुलिस ने जवाब में 7 गोलियां चलाई, जिसमें 3 गोली उसके पैर में लगी।

घटना

क्या है हत्या का मामला?

मुस्कान तिलक नगर में अपने परिवार के साथ रहती थी। वह दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में दूसरे वर्ष की छात्रा था।

बुधवार 21 अगस्त को शाम साढ़े 5 बजे मुस्कान के घर पहुंचा और चाकू घोंपकर हत्या कर दी। वह CCTV फुटेज में इमारत से निकलता दिखा।

पुलिस का कहना है कि मुस्कान और इमरान दोनों एक दूसरे को डेढ़ साल से जानते थे। मुस्कान जिस जिम में जाती थी, वहां इमरान ट्रेनर था।

ADVERTISEMENT

हत्या

इमरान ने क्यों की हत्या?

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इमरान पिछले 2 महीने से मुस्कान से नाराज चल रहा था। बताया जा रहा है कि वह मुस्कान के किसी अन्य युवक से बात करने के कारण नाराज था।

दोनों ने घटना से एक दिन पहले 20 अगस्त को एक होटल में मुलाकात की थी। हालांकि, पुलिस को अभी तक मुलाकात का कारण नहीं पता चला है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी बुधवार को मुस्कान की हत्या के इरादे से उसके घर पहुंचा था।

ADVERTISEMENT