उत्तर प्रदेश: प्रयागराज वायुसेना अड्डे के पास पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 8 की मौत
क्या है खबर?
उत्तर प्रदेश में सोमवार को प्रयागराज और कौशांबी जिले की सीमा पर स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया, जिसकी चपेट में आकर 8 लोगों की मौत हुई है। हादसा दोपहर 12 बजे के करीब कौशांबी जिले के मोहम्मदपुर गांव में हुआ है, जो गांव प्रयागराज सीमा पर है और यहां यहां से मनौरी वायुसेना अड्डा करीब 2 किलोमीटर दूर है। घटना के समय फैक्ट्री में कई मजदूर काम कर रहे थे।
धमाका
कैसे हुआ धमाका?
हादसे की सूचना पर अग्निशमन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। मृतकों में 2 बच्चे प्रवीण (13) और प्रियांशी (5) भी शामिल हैं।
पुलिस का कहना है कि घटना के समय कम से कम 15 लोग फैक्ट्री में काम कर रहे थे। धमाके के कारणों की जानकारी नहीं मिली है, लेकिन लापरवाही बड़ा कारण बताया जा रहा है।
पुलिस ने मजदूर समेत आसपास के 7 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया है, जिनमें कुछ गंभीर हैं।
भयावह
2 किलोमीटर तक सुनी गई आवाज, 70 मीटर दूर बने घर क्षतिग्रस्त
स्थानीय लोगों का कहना है कि धमाका इतना भीषण था कि उसकी आवाज 2 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी और काला धुएं का गुबार आसमान में छा गया।
विस्फोट से पटाखे की पूरी फैक्ट्री ही जमींदोज हो गई और 50 से 70 मीटर के दायरे में बने आसपास के 5 से 7 मकान भी टूट गए हैं।
फैक्ट्री मालिक का नाम आदिल है, जिससे पुलिस संपर्क कर रही है। कई शव अभी भी मलबे में दबे हुए हैं।
ट्विटर पोस्ट
भीषण धमाके के बाद भी घटनास्थल पर छोटे-मोटे धमाके होते रहे
कौशांबी में घर में पटाखा बनाते समय बड़ा विस्फोट हुआ है
— Gaurav Kumar (@gaurav1307kumar) August 31, 2026
धमाके में कई लोग घायल हुए
पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद pic.twitter.com/6GWTyV3YOr