Loading...
ग्रेटर नोएडा में स्लीपर बस के अंदर 16 वर्षीय छात्रा से गैंगरेप, चालक और कंडक्टर गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा में स्लीपर बस के अंदर 16 वर्षीय छात्रा से गैंगरेप

ग्रेटर नोएडा में स्लीपर बस के अंदर 16 वर्षीय छात्रा से गैंगरेप, चालक और कंडक्टर गिरफ्तार

लेखन गजेंद्र
Aug 31, 2026
12:22 pm

क्या है खबर?

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में निर्भया बलात्कार की याद ताजा हो गई। यहां एक 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा का स्लीपर बस में गैंगरेप किया गया है। घटना 4 अगस्त की बताई जा रही है। छात्रा की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी बस चालक और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी पहचान कुलदीप और संदीप के रूप में हुई है। पुलिस ने स्लीपर बस को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।

बलात्कार

क्या है मामला?

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी निवासी पीड़िता 11वीं की छात्रा है। उसने 4 अगस्त को परिवार के साथ झगड़ा किया और बिना बताए नोएडा में अपनी चचेरी बहन से मिलने निकल गई।

भारी बारिश के कारण वह गलती से परी चौक उतर गई। तभी उधर से गुजर रही बस को छात्रा ने रुकने का इशारा किया।

बस कंडक्टर ने छात्रा को बताया कि वह नोएडा सेक्टर-63 जा रहे हैं, जहां उसे छोड़ सकते हैं। इसके बाद छात्रा बस में बैठ गई।

जांच

लड़की का गैंगरेप कर उसे आधे रास्ते पर छोड़ा

छात्रा ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा कि बस चलने के कुछ देर बाद कंडक्टर ने अश्लील इशारे शुरू कर दिए। इसके बाद दोनों ने जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।

बस पूरी तरह खाली थी और खिड़कियों पर पर्दे लगे थे। आरोपी ने उसी रात छात्रा को कश्मीरी गेट ISBT के पास रिंग रोड पर छोड़ दिया और फरार हो गए।

छात्रा ने कश्मीरी गेट थाने में घटना की जानकारी दी।

ADVERTISEMENT

जांच

बस की मरम्मत करा कर लौट रहे थे दोनों आरोपी

पुलिस ने बताया कि घटना से पहले बस ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर इलाके में वर्कशॉप में थी। मरम्मत के बाद दोनों उसे तिमारपुर ला रहे थे, तभी परी चौक पर छात्रा से उनकी मुलाकात हो गई।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने परी चौक से कश्मीरी गेट तक लगभग 47 किलोमीटर का सफर तय किया और इसी बीच छात्रा का बलात्कार किया।

छात्रा को बाल कल्याण समिति ने पूछताछ के बाद उसके माता-पिता को सौंप दिया। आरोपी जेल में हैं।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

जिस बस में छात्रा का हुआ गैंगरेप

ADVERTISEMENT