दिल्ली में नामी स्कूल के कैब चालक ने नर्सरी की बच्ची का यौन उत्पीड़न किया, गिरफ्तार
क्या है खबर?
दिल्ली में बवाना इलाके के एक नामी स्कूल में 3 साल की बच्ची के यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में स्कूल के कैब चालक को गिरफ्तार किया है। बच्ची नर्सरी कक्षा की छात्रा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर नाबालिग लड़की को चॉकलेट का लालच देकर फुसलाया और कई मौकों पर उसे गलत तरीके से छुआ। बच्ची नर्सरी कक्षा की छात्रा है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
घटना
कैसे सामने आया मामला?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 19 अगस्त को बच्ची की मां ने बेटी के व्यवहार में कुछ बदलाव देखा, जिसके बाद उससे पूछताछ की।
बच्ची ने मां को स्कूल के एक 'बुरे अंकल' के बारे में बताया। बच्ची ने बताया कि अंकल ने उसे चॉकलेट दिया, फिर उसके साथ बुरी हरकत की। बच्ची उसको पहचानती नहीं थी।इसके बाद बच्ची के माता-पिता ने स्कूल में शिकायत की। 24 अगस्त को बच्ची ने CCTV में आरोपी चालक को पहचान लिया।
जांच
बच्ची का किया 4 बार यौन उत्पीड़न
पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान विकास के तौर पर की गई है, जो 8 महीने से स्कूल में कैब चला रहा है।
उसे CCTV फुटेज में अपनी जेब में चॉकलेट ले जाते, बच्ची का बाथरूम तक पीछा करते और चॉकलेट देते देखा गया था। उसने सीढ़ियों के नीचे बच्ची का यौन उत्पीड़न किया है।
पुलिस ने आरोपी को बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम (POCSO) के तहत गिरफ्तार कर लिया है। उसने बच्ची का 4 बार उत्पीड़न किया है।
जांच
आरोपी के मोबाइल से बच्ची को चॉकलेट देने के कई वीडियो मिले
पुलिस ने बताया कि आरोपी विकास का मोबाइल फोन जब्त किया गया है, जिसमें से छोटे बच्चों को चॉकलेट खिलाते हुए कई वीडियो मिले हैं।
पुलिस वीडियो में दिखे बच्चों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। आरोपी CCTV फुटेज में चॉकलेट लेकर घूमते देखा गया है। फुटेज भी जब्त कर ली गई है।
पीड़ित बच्ची की पुलिस विशेषज्ञों की देखरेख में काउंसिलिंग करा रही है। मामले की जांच जारी है।