LOADING...
दिल्ली-NCR में भारी बारिश से सड़कें बनीं तालाब, हजारों वाहन फंसे; 3 लोगों की मौत
पूरे दिल्ली-NCR में भारी बारिश से सड़के लबालब हो गई हैं

दिल्ली-NCR में भारी बारिश से सड़कें बनीं तालाब, हजारों वाहन फंसे; 3 लोगों की मौत

लेखन आबिद खान
Jul 09, 2026
12:38 pm

क्या है खबर?

दिल्ली-NCR में इस मानसून की पहली तेज बारिश ने ही जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगभग पूरे दिल्ली-NCR में सड़कों पर पानी भरने से वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई हैं। दोपहिया वाहन चालकों को घुटनों तक भरे पानी से निकलता हुआ देखा जा रहा है। पूरे दिल्ली से जलभराव की भयावहता के वीडियो सामने आ रहे हैं। तेज बारिश के बीच रोहिणी में कल एक निर्माणाधीन इमारत गिर गई, जिसमें 3 लोगों की दबकर मौत हो गई।

ट्रैफिक जाम

पूरे दिल्ली-NCR में थमी वाहनों की रफ्तार

गाजियाबाद के इंदिरापुरम समेत कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया है। अक्षरधाम मंदिर के पास NH-24 पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया है। रिंग रोड, आउटर रिंग रोड, दिल्ली-नोएडा एक्सप्रेसवे और धौला कुआं, महिपालपुर और राजोकरी के पास NH-48 सहित कई सड़कों पर जाम लगा हुआ है। सदर बाजार, ग्रेटर कैलाश, बदरपुर, महावीर बाजार, स्वरूप नगर, कुशक रोड, मुनीरका, द्वारका, पूर्वी दिल्ली और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन क्षेत्र सहित शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया है।

ट्विटर पोस्ट

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर रेंगता ट्रैफिक

Advertisement

पेड़

कई जगहों पर पेड़ गिरने की खबर

लगातार हो रही भारी बारिश के कारण राजधानी के कई हिस्सों में पेड़ गिर गए हैं, जिसके चलते सड़क यातायात और प्रभावित हुआ है। ईस्ट ऑफ कैलाश में 2 पेड़ उखड़ गए। एक इस्कॉन मंदिर के पास और दूसरा नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट के बाहर, जिससे कुछ समय के लिए सड़कों पर जाम लग गया। हालांकि, दोनों ही घटनाओं में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने तुरंत पेड़ों को हटवाया।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

सदर बाजार क्षेत्र में घुटनों-घुटनों तक पानी

रोहिणी

रोहिणी में इमारत गिरने से 3 लोगों की मौत

कल रोहिणी के सेक्टर-16 में एक बहुमंजिला इमारत अचानक गिर गई। मलबे में कई लोग दब गए थे, जिनमें से 2 को बाहर निकाला गया है। वहीं, 3 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि इमारत काफी पुरानी थी और घटना के समय इसे दोबारा बनाने का काम चल रहा था। सूचना मिलते ही मौके पर 4 दमकल गाड़ियां भेजी गईं और देर रात तक बचाव अभियान जारी रहा।

मौसम

मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली में बारिश, गरज और बिजली गिरने की चेतावनी देते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। कई हिस्सों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का पूर्वानुमान है। दिल्ली के सफदरजंग स्थित मुख्य मौसम केंद्र के मुताबिक, सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटों में 72.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की। इस दौरान दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'संतोषजनक' श्रेणी में बनी रही। आज सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 61 दर्ज किया गया।

Advertisement