LOADING...
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में प्रमुख लश्कर कमांडर जाकिर गनी ढेर, पहलगाम हमले से जुड़ा थे तार
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में प्रमुख लश्कर कमांडर जाकिर गनी ढेर (प्रतीकात्मक तस्वीर)

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में प्रमुख लश्कर कमांडर जाकिर गनी ढेर, पहलगाम हमले से जुड़ा थे तार

लेखन गजेंद्र
Jul 08, 2026
10:08 am

क्या है खबर?

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। पिछले 3 दिन से इलाके के घने जंगलों में छिपे लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के 2 आतंकियों में से एक को ढेर कर दिया गया है। आतंकी की पहचान जाकिर अहमद गनी के रूप में हुई है, जो लश्कर का प्रमुख कमांडर था। उसे लतीफ भट के साथ 3 जुलाई को जंगल में लगे निगरानी कैमरों ने देखा गया था। सुरक्षा बलों ने गनी का शव बरामद कर लिया है।

तलाश

लतीफ भट की तलाश जारी

मीमंदर क्षेत्र में 7 गांवों के एक बाग में 3 जुलाई को निगरानी कैमरों में 2 आतंकवादी दिखे थे, जिनकी पहचान लश्कर के गनी और भट के रूप में हुई थी। भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की संयुक्त टीम ने दोनों को ढूंढने के लिए इलाके में कड़ी घेराबंदी करके 4 गांवों को खाली कराया था। इस बीच, सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की गई। बुधवार तड़के गनी मारा गया, जबकि भट की तलाश जारी है।

आतंकी

पहलगाम हमले से जुड़ा था गनी का नाम

सुरक्षा बलों के अधिकारियों ने बताया कि दोनों आतंकवादी कुलगाम जिले के निवासी हैं। जाकिर 2024 में और लतीफ 2025 में लश्कर में शामिल हुआ था। जाकिर के खिलाफ अक्टूबर 2025 में, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की एक अदालत ने नोटिस जारी किया था। उसका नाम पिछले साल अप्रैल में हुए पहलगाम आतंकी हमले की जांच से जुड़ा है। पहलगाम हमले के बाद, सुरक्षा एजेंसियों ने कश्मीर में सक्रिय 14 आतंकवादियों की सूची जारी की थी, जिसमें उसका नाम था।

Advertisement