LOADING...
शेखर सुमन के सहयोगी कारोबारी धर्मेश संगानी के ठिकानों पर ED का छापा
शेखर सुमन के सहयोगी कारोबारी धर्मेश संगानी के ठिकानों पर ED का छापा

शेखर सुमन के सहयोगी कारोबारी धर्मेश संगानी के ठिकानों पर ED का छापा

लेखन गजेंद्र
Jul 10, 2026
01:38 pm

क्या है खबर?

प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार को शेखर सुमन के सहयोगी फिल्म निर्माता और कारोबारी धर्मेश नरेंद्र संगानी और उनकी कंपनी कलानी इम्पेक्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के तहत उनके मुंबई स्थित परिसरों की तलाशी ली और कई जरूरी दस्तावेज और डिजिटल सामग्री जब्त की है। ED ने कार्रवाई अघोषित विदेशी संपत्तियों, विदेशी बैंक खातों और निर्यात आय से संबंधित उल्लंघनों के आरोपों के संबंध में की है।

छापा

क्या है आरोप?

ED अधिकारियों का दावा है कि संगानी और उनकी कंपनी के दस्तावेजों से संदिग्ध सीमा-पार वित्तीय लेनदेन की जानकारी सामने आई है। आरोप है कि कनाडा, अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में अघोषित बैंक खाते हैं। साथ ही, कनाडा की एक अज्ञात कंपनी में उनकी बड़ी हिस्सेदारी हैं। जांच में पता चला कि विदेशी खरीदारों से मिलने वाली राशि भारत नहीं आई और अधिकृत डीलर बैंक से समयसीमा बढ़ाने का अनुरोध नहीं किया, जो FEMA नियमों का उल्लंघन है।

जानकारी

संगानी ने मोबाइल नष्ट करने की कोशिश की

बताया जा रहा है कि जांच के दौरान संगानी ने कथित तौर पर अपना मोबाइल फोन इमारत की 13वीं मंजिल से नीचे फेंक दिया था, ताकि सबूत नष्ट हो जाए। हालांकि, इसे बरामद कर लिया गया। ED ने मामले में FIR दर्ज कराई है।

Advertisement

पहचान

कौन हैं धर्मेश संगानी?

संगानी ने शेखर सुमन के साथ मिलकर शेखर सुमन फिल्म अकादमी शुरू की है, जिसके वे सह-संस्थापक हैं। वे GBM स्टूडियो के जरिए फिल्म-टेलीविजन प्रशिक्षण, प्रोडक्शन गतिविधियों से जुड़े हैं। सितंबर 2016 में, ब्रिटेन बॉर्डर फोर्स के अधिकारियों ने संगानी द्वारा ब्रिटेन में लाए जा रहे लगभग 7.4 किलोग्राम सोने के आभूषणों को जब्त कर लिया था, क्योंकि उन्होंने इसकी मात्रा कम बताई थी। वे लेन-देन के मामले में अमेरिकी सीमा शुल्क अधिकारियों की जांच के दायरे में भी है।

Advertisement

शो

इस समय चर्चा में हैं शेखर सुमन

शेखर सुमन इस समय अपने शो 'शेखर टू-नाइट' (यूट्यूब लेट-नाइट टॉक शो) को लेकर चर्चा में हैं, जो उनके पुराने शो 'मूवर्स एंड शेखर्स' का नया अवतार है। शो में शेखर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर जमकर हमला करते नजर आ रहे हैं, जिसकी तारीफ हो रही है। शो राजनीतिक तंज के लिए जाना जाता है। शो का निर्माण संग ब्रदर्स (संगानी ब्रदर्स मोशन पिक्चर्स) के बैनर तले किया गया है, जिसके निर्माता धर्मेश संगानी हैं।

Advertisement