देश की खबरें
उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम, देश से जुड़ी हर जरुरी खबर।
राजस्थान के भीलवाड़ा में नरेंद्र मोदी का मुखौटा पहनकर आया चोर, मोबाइल शोरूम का माल साफ
राजस्थान के भीलवाड़ा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक चोर ने अपनी पहचान छिपाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शोरूम पर हाथ साफ कर दिया।
हरियाणा: अंबाला में 4 साल का बच्चा 220 फीट गहरे बोरवेल में गिरा, बचाव अभियान जारी
हरियाणा के अंबाला जिले में मंगलवार को एक 4 साल का बच्चा खुले बोरवेल में गिर गया, जिसकी गहराई 220 फीट बताई जा रही है।
प्रधानमंत्री दिसंबर में जा सकते हैं अमेरिका, G-20 सम्मेलन में शामिल होंगे; कनाडा भी जाने की चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी साल दिसंबर में अमेरिका और कनाडा की यात्रा कर सकते हैं। अमेरिका में वे G-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। अमेरिका 2009 के बाद पहली बार इस शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है।
आसाराम को 2013 के बलात्कार मामले में तत्काल नहीं मिली जमानत, स्वास्थ्य बिगड़ने पर होगा विचार
जोधपुर में नाबालिग लड़की से बलात्कार के मामले में सजा काट रहे आसाराम बापू को मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली।
असम में बाढ़ से 45,000 लोग प्रभावित, 257 गांव डूबे; अरुणाचल के 12 जिले चपेट में
अरुणाचल प्रदेश और असम में लगातार बारिश ने बाढ़ जैसे हालात कर दिए हैं। अरुणाचल प्रदेश के 12 जिले बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित हैं। यहां वायुसेना राहत और बचाव कार्य में जुटी है। वहीं, असम के 5 जिलों में लगभग 45,000 लोग प्रभावित हुए हैं।
केतन अग्रवाल हत्याकांड में सिया गोयल के 2 वकील आमने-सामने, 10 करोड़ का मानहानि नोटिस भेजा
महाराष्ट्र के पुणे में 26 वर्षीय व्यवसायी केतन विशाल अग्रवाल हत्याकांड में अब एक नया विवाद शुरू हो गया है, मुख्य आरोपी सिया गोयल का वकील कौन?
...जब सुबह 6 बजे मोदी को कॉल करना चाहते थे ट्रंप, बोले- वह सोते नहीं
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मित्रता का एक वाकया बताया है, जिसकी चर्चा हो रही है।
कौन हैं जनरल धीरज सेठ, जो बने भारत के नए सेना प्रमुख?
भारतीय सेना के प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी का कार्यकाल समाप्त होने के बाद मंगलवार को लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ने 31वें चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला है।
#NewsBytesExplainer: चीन-बांग्लादेश में तीस्ता नदी परियोजना को लेकर समझौता, भारत के लिए कितनी चिंता की बात?
बांग्लादेश और चीन के बीच तीस्ता नदी के प्रबंधन में सहयोग मजबूत करने पर सहमति बनी है।
राजस्थान: झुंझुनूं में बच्चों से भरी स्कूल वैन में आग लगी, ड्राइवर की चालाकी से बचे
राजस्थान के झुंझुनूं में मंगलवार को बड़ा हादसा टल गया। यहां के सिंघाना क्षेत्र में बच्चों से भरी एक स्कूल वैन में अचानक आग लग गई। हालांकि, समय रहते बच्चों को निकाल लिया गया।
राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों के बीच विश्व हिंदू परिषद का चंपत राय से किनारा
अयोध्या के राम मंदिर में चंदा चोरी की घटना के बाद लोगों में आक्रोश को देखते हुए विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने बड़ा कदम उठाया है।
जल संधि को लेकर पाकिस्तान की भारत को धमकी, कहा- पानी रोका तो हाथ काट देंगे
पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मलिक ने सिंधु जल संधि (IWT) के निलंबन को लेकर भारत को नई धमकी दी है।
पश्चिम बंगाल: तेल रिफाइनरी की पाइपलाइन में लगी भीषण आग
पश्चिम बंगाल के हल्दिया जिले में मंगलवार को बड़ी दुर्घटना हुई है। यहां नेफ्था ले जाने वाली पाइपलाइन में भीषण आग लग गई , जिसमें कम से कम 20 लोग घायल हुए हैं।
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर बोले- बस 1-2 प्रतिशत हिस्से पर बात बाकी
भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने बताया कि पिछले काफी समय से लंबित भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौता अंतिम चरण में है।
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से टकराई स्लीपर वोल्वो बस, 4 यात्रियों की मौत
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में मंगलवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। यहां यमुना एक्सप्रेसवे पर यात्रियों से भरी स्लीपर वोल्वो बस एक ट्रेलर से टकरा गई।
उत्तर प्रदेश के कासगंज में प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, महिला पायलट घायल
उत्तर प्रदेश के कासगंज में सोमवार को एक प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवाल महिला पायलट घायल हुई है।
महाराष्ट्र के सभी स्कूलों में कक्षा 1 से कक्षा 10 तक मराठी भाषा अनिवार्य
महाराष्ट्र के सभी स्कूलों में मराठी भाषा अनिवार्य कर दी गई है। यह जानकारी स्कूल शिक्षा मंत्री दादा भूसे ने सोमवार को दी।
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सभी 8 आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में गए
अयोध्या के राम मंदिर में चंदा चोरी के मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फिलहाल, वे 13 जुलाई तक जेल में रहेंगे।
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया ने केतन से मांगकर प्रेमी चेतन को दिए थे 1 करोड़ रुपये
महाराष्ट्र के पुणे में 26 वर्षीय व्यवसायी केतन विशाल अग्रवाल की हत्या के मामले में एक नया खुलासा हुआ है।
अयातुल्लाह अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्य मंत्री
केंद्र सरकार ने ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए 2 नामों का चयन किया है।
पुणे कोर्ट ने बच्ची के बलात्कार-हत्या के 65 वर्षीय आरोपी को मौत की सजा सुनाई
महाराष्ट्र में पुणे की विशेष कोर्ट ने सोमवार को एक 3 वर्षीय बच्ची के बलात्कार और हत्या के मामले में 65 वर्षीय आरोपी को मौत की सजा सुनाई है।
जयपुर के अरावली पैलेस में निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरी, 6 मजदूरों की दबकर मौत
राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां के आमेर इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिर गई, जिसमें दबकर 6 मजदूरों की मौत हुई है।
अयोध्या बार एसोसिएशन राम मंदिर चंदा चोरी आरोपियों का नहीं लड़ेगा मुकदमा, CBI जांच की मांग
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है।
सुप्रीम कोर्ट का राम मंदिर मामले में तत्काल सुनवाई से इनकार, कहा- आसमान नहीं गिर पड़ेगा
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को अयोध्या के राम मंदिर में हुई करोड़ों रुपये की चंदा चोरी के मामले में तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया।
सोनम वांगचुक ने शिक्षा और पर्यावरण के लिए एक दिवसीय भूख हड़ताल का आह्वान किया
जलवायु कार्यकर्ता और पेपर लीक मामले में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का समर्थन कर रहे सोनम वांगचुक ने लोगों से एक जरूरी अपील की है।
केतन अग्रवाल हत्याकांड में खुलासा; सगाई से पहले उदयपुर गए थे सिया-चेतन, पीड़ित पिता की अपील
महाराष्ट्र के पुणे में 26 वर्षीय व्यवसायी केतन विशाल अग्रवाल की हत्या के मामले में कई नई जानकारी सामने आई है।
नोएडा की बहुमंजिल रिहायशी इमारत में AC फटा, भीषण आग लगी
दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में सोमवार को एक बहुमंजिला रिहायशी अपार्टमेंट में आग लग गई। आग लगने के कारण AC फटना बताया जा रहा है।
दिल्ली में राजस्व अधिकारियों मिलेगी कार्यकारी मजिस्ट्रेट की शक्तियां, उपराज्यपाल ने दी मंजूरी
दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और कानून व्यवस्था तंत्र को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।
भारत ने कराची हमले को लेकर पाकिस्तानी रिपोर्टें खारिज कीं, कहा- पहले अपने गिरेबान में झांके
पाकिस्तान के कराची में हुए हमले में भारत की भूमिका को लेकर सामने आई रिपोर्टों पर भारत ने प्रतिक्रिया दी है। भारत ने इस रिपोर्टों को बेबुनियाद बताते हुए खारिज कर दिया है।
DGS ने होर्मुज जलडमरूमध्य में भारतीय जहाजों की आवाजाही पर लगी पाबंदी हटाई
जहाजरानी महानिदेशालय (DGS) ने खाड़ी क्षेत्र में स्थित होर्मुज जलडमरूमध्य में भारतीय जहाजों की आवाजाही पर लगाई गई पाबंदी को हटा दिया है।
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन को लोहगढ़ किले पर ले गई पुलिस, सीन रिक्रिएट किया
पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस कड़ियों को जोड़ने की कोशिश कर रही है। इसी घटनाक्रम में आज पुलिस दोनों आरोपियों- सिया गोयल और चेतन चौधरी को लोहगढ़ किले पर लेकर गई।
कर्नाटक: युवक ने प्रेमिका का अपहरण कर कार में किया विस्फोट, युवती ने कूदकर बचाई जान
कर्नाटक के तुमकुरु जिले में बड़ा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है।
मुंबई: मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटता शख्स गिरफ्तार, 14,000 कैप्सूल बरामद
मुंबई से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां मुहर्रम जुलूस के दौरान जहरीले कैप्सूल बांटता हुआ एक शख्स गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि युवक ने इस कैप्सूल में जिंक फॉस्फाइड नामक जहरीला पदार्थ भर रखा था और लोगों को दर्द दूर करने की दवा बताकर बांट रहा था।
राम मंदिर दान विवाद: सभी आरोपियों के घर पर पुलिस ने मारा छापा
अयोध्या के राम मंदिर दान विवाद में आज सुबह-सुबह पुलिस ने सभी आरोपियों के घर छापा मारा है। पुलिस की कई टीमों ने एक साथ अयोध्या में आरोपियों के घरों पर दबिश दी है।
'ऑपरेशन सिंदूर' में जवानों की शहादत पर विवाद, विपक्ष के आरोपों पर सरकार ने क्या कहा?
'ऑपरेशन सिंदूर' में शहीद हुए 6 जवानों के नाम सार्वजनिक करने के बाद विवाद हो गया है। कांग्रेस ने सरकार पर जानकारी छिपाने और शहीदों का सम्मान नहीं करने का आरोप लगाया है।
अफगानिस्तान में आया 6.2 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली से जम्मू-कश्मीर तक महसूस हुए झटके
अफगानिस्तान के हिंदूकुश में शाम 7 बजे के करीब 6.2 तीव्रता का भूकंप आया है। इसका असर भारत में भी देखने को मिला है। दिल्ली-NCR से लेकर जम्मू-कश्मीर तक भूकंप के झटके महसूस किए गए।
लगभग पूरे देश में छाया मानसून लेकिन क्यों नहीं हो रही बारिश, कब बरसेंगे बदरा?
मानसून धीरे-धीरे लगभग पूरे देश में छा चुका है, लेकिन अभी तक ज्यादातर राज्य बारिश को तरस रहे हैं। खासतौर पर मध्य और उत्तर भारत के राज्यों में मानसून की बेरुखी देखने को मिल रही है। कई राज्यों में तो आज तापमान 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया है।
पुणे हत्याकांड: बचावकर्मी बोला- केतन का सिर कुचला हुआ था; पूछताछ में भी हुए कई खुलासे
पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए-नए दावे सामने आए हैं। अब केतन के शव को खाई से बाहर निकालने वाले बचावकर्मी ने बताया कि केतन के सिर पर गंभीर चोटें थीं और खोपड़ी कुचली हुई थी। बचावकर्मी का दावा है कि हाथ-पैर पर भी कई जगह चोट थीं।
महाराष्ट्र के ठाणे में परीक्षा से पहले लीक हुआ TET का पेपर, स्थगित हुई परीक्षा
महाराष्ट्र में रविवार को होने वाली महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (MAHA TET 2026) का पेपर एक दिन पहले ठाणे के भिवंडी में लीक हो गया।
राम मंदिर दान विवाद: SIT ने चंपत राय को लेकर क्या-क्या खुलासे किए?
अयोध्या के राम मंदिर दान विवाद में विशेष जांच दल (SIT) ने ट्रस्ट के महासचिव रहे चंपत राय की भूमिका पर कई सवाल उठाए हैं। इस मामले में राय की करीबी समेत 8 लोगों की गिरफ्तारी के बाद बीते दिन राय ने ट्रस्ट से इस्तीफा दे दिया है।