LOADING...
तेलंगाना: पति को छत से धक्का दिया, बच गया तो टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर मारा
तेलंगाना में पति को मारने के लिए प्रेमी और दोस्त के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची

तेलंगाना: पति को छत से धक्का दिया, बच गया तो टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर मारा

लेखन गजेंद्र
Jul 07, 2026
11:14 am

क्या है खबर?

तेलंगाना के निजामाबाद में हैरान करने वाला मामला आया है। यहां एक महिला ने अपने पति को मारने के लिए पहले उसे छत से धक्का दिया, जब वह बच गया तो उसे टॉलेटर क्लीनर का इंजेक्शन देकर मार दिया। घटना 30 जून को मोपाल मंडल के न्यालकल गांव की है, जिसका खुलासा 1 जुलाई को हुआ। मृतक पति प्रशांत (35) है, जबकि आरोपी पत्नी संध्या (32) है। वह नर्स है। पुलिस ने महिला समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

खुलासा

क्या है मामला?

पुलिस ने बताया कि 1 जुलाई को प्रशांत की मां ने शिकायत दी कि उनका बेटा खाड़ी देश में काम करता था, जो हाल में निजामाबाद लौटा था। उनके बेटे की 30 जून को मौत हो गई, जबकि उनको पता ही नहीं था कि उनका बेटा विदेश से लौट आया है और उसकी मौत कैसे हुई। मां ने बहू संध्या पर हत्या का आरोप लगाया और उसकी भूमिका संदिग्ध बताई। इसके बाद पुलिस जांच में पूरी वारदात का खुलासा हुआ।

हत्या

संध्या के अवैध रिश्ते के बारे में पता चलने पर प्रशांत की हत्या

पुलिस ने जांच में पता किया कि संध्या का अनिल (35) से अवैध संबंध था। वह प्रशांत की गैर-हाजिरी में उसके साथ रहती थी। प्रशांत को संध्या और अनिल के रिश्ते में बारे में पता चला गया था, जिसको लेकर उसका झगड़ा हो रहा था। इसके बाद संध्या और अनिल ने मिलकर प्रशांत को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। इस काम में प्रशांत के दोस्त वेंकट साई की मदद ली गई थी।

Advertisement

जांच

संध्या ने कैसे दिया हत्या को अंजाम?

पुलिस ने बताया कि साई 29 जून को प्रशांत के घर गया, जहां दोनों ने मिलकर काफी शराब पी थी। प्रशांत को नशे में धुत करने के बाद संध्या के निर्देश पर साई उसे घर की छत पर ले गया और धक्का दे दिया। हालांकि, प्रशांत को गंभीर चोट आई और वह बच गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद प्रशांत घर आ गया, जिसके बाद उसे हटाने की दूसरी योजना को अंजाम दिया गया।

Advertisement

मौत

घर में लगाया टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन

पुलिस ने बताया कि प्रशांत के घर आने पर अनिल ने संध्या को काफी उकसाया और उसे रास्ते से हटाने के लिए मनाया। इसके बाद संध्या ने कैनुला के जरिए प्रशांत को बेहोशी की दवा दी और बाद में टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन भरकर उसे लगा दिया। संध्या ने घटना को हादसा बताने के लिए प्रशांत को पलंग से धकेल दिया। बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने संध्या, अनिल और साई को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement