दिल्ली के रोहिणी में बारिश के बीच इमारत ढही, 8 लोगों के दबने की आशंका
क्या है खबर?
दिल्ली में तेज बारिश के बीच रोहिणी के सेक्टर-16 में एक बहुमंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। मलबे में कम से कम 8 लोगों के दबे होने की आशंका है। दिल्ली पुलिस, दमकल विभाग और NDRF की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और राहत एवं बचाव अभियान जारी है। बताया जा रहा है कि इमारत काफी पुरानी थी और घटना के समय इसे दोबारा बनाने का काम चल रहा था।
रिपोर्ट
बारिश के चलते हुआ हादसा
दिल्ली अग्निशमन विभाग को शाम करीब 4:20 बजे रोहिणी में एक इमारत के गिरने की सूचना मिली थी। इसके बाद मौके पर 4 दमकल गाड़ियां भेजी गईं। कितने लोग मलबे में दबे हैं, अभी तक इसका कोई आधिकारिक आंकड़ा नहीं है। खबर है कि कुछ दबे लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। वहीं, बारिश के चलते सदर बाजार, नसीरपुर, ग्रेटर कैलाश, बदरपुर, तेलीवाड़ा और स्वरूप नगर समेत दिल्ली के कई इलाकों में पानी भर गया है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखा इमारत गिरने के बाद फैला मलबा
Delhi: A building collapsed in Sector 16 under the K.N. Katju police station area in Rohini district. More details are awaited. pic.twitter.com/pvnU8OfXQw
— IANS (@ians_india) July 8, 2026
पुणे
पुणे में भी इमारत गिरी, 15 लोग दबे
महाराष्ट्र के पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड़ में भी एक इमारत गिर गई है। अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में कम से कम 15 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। मौके पर राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। यह इमारत नगर निगम की ओर से कचरा प्रबंधन करने वाली एक कपंनी की थी। हादसे के वक्त इमारत में कंपनी के 15 कर्मचारी थे। इमारत के ठीक पीछे कचरे का पहाड़ धंसने से ये हादसा हुआ है।