दुनिया की खबरें
हर ऐसी खबर, जो दुनिया में हलचल मचाती है।
अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता होने पर लेबनान में जश्न, सड़कों पर उतरे लोग
अमेरिका और ईरान के बीच हुए शांति समझौते में लेबनान समेत सभी मोर्चों पर लड़ाई को समाप्त करना शामिल है, जिसकी घोषणा के बाद लेबनान में जश्न का माहौल छा गया।
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने युद्ध विराम पर जारी किया बयान, जानिए क्या कहा
अमेरिका के साथ समझौते पर सहमति बनने के बाद ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने अपना बयान जारी किया है।
अमेरिका और ईरान के बीच समझौते पर हस्ताक्षर 19 जून को स्विट्जरलैंड में होंगे
अमेरिका और ईरान के बीच पिछले 3 महीनों से चल रहा तनाव खत्म हो चुका है। दोनों देशों के बीच एक समझौते पर सहमति बन गई है।
अमेरिका-ईरान में हुआ शांति समझौता, 19 जून को स्विट्जरलैंड में होंगे हस्ताक्षर
अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म करने के लिए शांति समझौता हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है।
ओमान के नजदीक डूब रही नाव को अमेरिकी नौसेना ने बचाया, भारतीय थे सवार- रिपोर्ट
अमेरिकी नौसेना ने ओमान के नजदीक डूब रही एक नाव की मदद की है। इस नाव पर 14 भारतीय नागरिक सवार थे। रिपोर्ट के मुताबिक, 14 जून की सुबह ओमान के रास अल हद्द से 80 समुद्री मील पूर्व में एक नाव के संकट में होने की सूचना मिली थी।
ईरान में सड़कों पर उतरे कट्टरपंथी, अमेरिका के साथ समझौते का कर रहे विरोध
ईरान और अमेरिका के बीच प्रस्तावित शांति समझौते का ईरान में विरोध शुरू हो गया है। आज ईरान के कई शहरों में कट्टरपंथी प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए और विदेश मंत्री अब्बास अराघची और संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर गालिबाफ के खिलाफ नारेबाजी की।
लंदन में भारतीय युवक की चाकू मारकर हत्या
पश्चिमी लंदन में भारतीय मूल के एक 26 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। ये घटना पश्चिमी लंदन के साउथहॉल में डॉर्मर्स वेल्स लेन के जंक्शन के पास नॉर्थ रोड पर हुई। पीड़ित की पहचान गुरभेज सिंह के रूप में हुई है।
डोनाल्ड ट्रंप बोले- ईरान के साथ आज शांति समझौता होगा, ईरान ने कहा- तारीख तय नहीं
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ समझौते पर रविवार यानी 14 जून को हस्ताक्षर किए जाएंगे। उन्होंने कहा, 'समझौते पर कल (रविवार) हस्ताक्षर होने वाले हैं। ऐसा होते ही होर्मुज जलडमरूमध्य सभी के लिए खुल जाएगा।'
आयतुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार 9 जुलाई को होगा, मशहद में दफनाए जाएंगे
अमेरिकी हमले में मारे गए ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई का शव 9 जुलाई को दफनाया जाएगा। उन्हें मशहद में इमाम रजा दरगाह परिसर में दफनाया जाएगा।
अमेरिका-ईरान समझौते पर नेतन्याहू बोले- मेरे प्रधानमंत्री रहने तक ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होगा
अमेरिका और ईरान के बीच समझौते की सुगबुगाहट पर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपना बयान दिया है।
होर्मुज खुलेगा, प्रतिबंधों में राहत और सैनिकों की वापसी; अमेरिका-ईरान समझौते की बड़ी बातें
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने ईरान के साथ युद्ध खत्म कर दिया है। उन्होंने एक 'महान समझौते' की घोषणा की है, जिससे अमेरिका-ईरान संघर्ष का समाधान होगा और होर्मुज जलडमरूमध्य फिर से खुल जाएगा।
भारतीय नाविकों की मौत पर ईरान ने कहा- अमेरिका को गैर-कानूनी व्यवहार के लिए जवाबदेह ठहराएं
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ओमान के तट पर अमेरिकी हमले में मारे गए 3 भारतीय नाविकों की मौत पर ईरान ने दुख और गुस्सा जाहिर किया है।
डोनाल्ड ट्रंप ने किया समझौता होने का दावा, ईरान ने किया खंडन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को ईरान के साथ जारी तनाव को देखते हुए ऐलान किया था कि वह रात में बड़ा हमला करेंगे। हालांकि, ट्रंप ने उसे टाल दिया।
ब्रिटेन के रक्षा मंंत्री जॉन हीली ने रक्षा खर्च विवाद में स्टार्मर सरकार से इस्तीफा दिया
ब्रिटेन के रक्षा मंत्री जॉन हीली ने रक्षा खर्च से जुड़े विवाद को लेकर गुरुवार को प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की सरकार से इस्तीफा दे दिया है।
डोनाल्ड ट्रंप की धमकी, कहा- आज रात ईरान पर बड़ा हमला, खार्ग द्वीप पर कब्जा होगा
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ बढ़ते तनाव को देखते हुए गुरुवार को बड़ी धमकी दी है।
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास तेल टैंकर पर हुए अमेरिकी हमले में लापता 3 भारतीयों की मौत
ईरान के नियंत्रण वाले होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ओमान के तट पर अमेरिकी हमले में जिस एमटी सेट्टेबेलो तेल टैंकर में आग लगी थी, उसमें 3 भारतीयों की मौत हो गई है।
ट्रंप ने होर्मुज में गुप्त रास्ते से तेल ढुलाई का खुलासा किया, कहा- ईरान अनजान था
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ तनाव के बीच एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।
अमेरिका ने ईरान पर भीषण बमबारी की, ईरान ने खाड़ी देशों को निशाना बनाया
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरानी नियंत्रण और अमेरिकी नाकाबंदी से हालात बिगड़ रहे हैं।
पाकिस्तान सेना का Mi-17 हेलीकॉप्टर PoK में मुजफ्फराबाद के पास दुर्घटनाग्रस्त, सवार सभी सैनिकों की मौत
पाकिस्तान की सेना का एक Mi-17 हेलिकॉप्टर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के मुजफ्फराबाद में उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे का कारण तकनीकी खराबी बताया जा रहा है।
जापान के बाद नेपाल ने भी भारतीय आमों पर लगाया प्रतिबंध, क्या है वजह?
नेपाल ने भारतीय आमों के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके पीछे की वजह बताते हुए कहा गया कि भारतीय आमों में कथित तौर पर अधिक मात्रा में कीटनाशक पाए जाते हैं। इसके साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों में क्वारेंटाइन सुविधाओं की भी कमी है।
एयर कनाडा के पायलट ने फर्जी लाइसेंस के सहारे 17 साल उड़ाया यात्री विमान, अब गिरफ्तार
कनाडा में एयर कनाडा के एक पूर्व पायलट को फर्जी लाइसेंस लेकर यात्री विमान उड़ाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसकी पहचान 59 वर्षीय जेफ्री वॉल के रूप में हुई है।
दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में गोलीबारी; 10 बंदूकधारियों ने घूम-घूमकर लोगों को भूना, 12 की मौत
दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में सामूहिक गोलीबारी की घटना सामने आई है, जिसमें कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई है।
PoK में हिंसा में 30 मौतें, भारत-पाकिस्तान में क्यों छिड़ी जुबानी जंग?
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) हालिया सालों के सबसे भीषण हिंसा के दौर से गुजर रहा है। इस हिंसा में अब तक 30 लोगों की मौत हो गई है और 200 से ज्यादा घायल हुए हैं। मृतकों में 4 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।
अमेरिकी हमले के बाद भारतीय चालक दल ने लगाई थी आपातकालीन गुहार, तुरंत पहुंची थी मदद
ईरान के नियंत्रण वाले होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ओमान के तट पर सोमवार को अमेरिकी नौसेना ने एक तेल टैंकर पर हमला किया था, जिस पर 24 भारतीय चालक दल के सदस्य सवार थे।
पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान सीमा के पास बम बरसाए, 11 बच्चों समेत 13 की मौत
अफगानिस्तान की तालिबान प्रशासन ने बुधवार को पाकिस्तान की सेना पर युद्ध विराम का उल्लंघन करने और 3 प्रांतों पर बमबारी करने का आरोप लगाया है।
अमेरिका ने अपाचे हेलीकॉप्टर पर हमले के बाद ईरान पर मिसाइल दागी, ईरान का जवाबी हमला
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ गया है। ईरान ने मंगलवार को होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी अपाचे हेलीकॉप्टर पर हमला किया था, जिसका जवाब देते हुए अमेरिकी सेना ने कई ईरानी ठिकानों को निशाने पर लिया।
देशों के बीच संघर्ष बढ़ा, द्वितीय विश्व युद्ध के बाद उच्चतम स्तर पर पहुंचा- अध्ययन
दुनिया में देशों के बीच आपसी उलझन और तनाव बढ़ता जा रहा है, जो द्वितीय विश्व युद्ध के बाद उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है।
डोनाल्ड ट्रंप ने 37 बार किया दावा, कहा- ईरान के साथ होने वाला है समझौता
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत-पाकिस्तान युद्ध रुकवाने का दावा रटने के बाद एक बार फिर अपने नए दावे को लेकर चर्चा में हैं।
डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान के साथ समझौता होते ही 2-3 दिन में खुलेगा होर्मुज जलडमरूमध्य
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान के साथ शांति समझौते को लेकर आशा प्रकट की है और कहा कि वह अंतिम चरण में है।
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिका का अपाचे हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, दोनों पायलट सुरक्षित
अमेरिकी सेना का एक अपाचे हेलीकॉप्टर ईरान नियंत्रित होर्मुज जलडमरूमध्य के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि, हेलीकॉप्टर में सवार चालक दल के दोनों सदस्य सुरक्षित हैं।
अमेरिकी कोर्ट से फिर लगा ट्रंप को झटका, H-1B वीजा शुल्क को गैरकानूनी बताया
अमेरिका की एक संघटी कोर्ट ने सोमवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कुशल विदेशी कामगारों के लिए H-1B वीजा शुल्क पर लगाए गए 1 लाख डॉलर (करीब 90 लाख रुपये) के शुल्क को रद्द कर दिया है।
ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर नेतन्याहू को चेतावनी दी, कहा- तुम अकेले पड़ जाओगे
ईरान और इजरायल के बीच शुरू हुए हमलों ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को काफी असहज कर दिया है।
फिलीपींस में भूकंप से ढही इमारतों में दबकर और भूस्खलन से 32 की मौत, 24 लापता
फिलीपींस के मिंडानाओ द्वीप तट पर सोमवार को आए 7.8 तीव्रता के भूकंप में कम से कम 32 लोगों की जान चली गई और 24 से अधिक लोग लापता हैं।
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास तेल टैंकर में आग लगी, 24 भारतीय नाविकों को बचाया गया
ईरान और इजरायल के बीच शुरू हुए संघर्ष के बीच सोमवार को होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक तेल टैंकर में आग लग गई, जिसमें 24 भारतीय नाविक सवार थे।
ट्रंप की चेतावनी के बाद ईरान ने इजरायल पर हमले रोके, पेजेश्कियन बोले- बातचीत-मैदान नहीं छोड़ा
ईरान ने सोमवार इजरायल पर कई हमलों के बाद हमले रोकने की घोषणा कर दी है। ईरान की ओर से यह घोषणा संयुक्त कमान की ओर से की गई है।
ईरान-इजरायल के बीच दोबारा क्यों शुरू हुए हमले और इसका शांति वार्ता पर क्या होगा असर?
इजरायल और ईरान एक बार फिर एक-दूसरे पर हमले कर रहे हैं, जो पश्चिम एशिया युद्ध में 8 अप्रैल को हुए युद्धविराम के बाद से सबसे भीषण तनाव है। इससे पूर्ण युद्ध का खतरा बढ़ गया है।
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में तनाव, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प में 7 लोग मारे गए
पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoK) में तनाव का माहौल है। यहां के रावलकोट शहर में प्रतिबंधित प्रदर्शनकारी समूह और पुलिस के बीच झड़प हो रही है, जो हिंसा में बदल गई है।
ईरान-इजरायल के बीच तनाव बढ़ा, भारत ने नागरिकों को यात्रा से बचने की सलाह दी
ईरान और इजरायल के बीच तनाव बढ़ता देख तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों को सावधान किया है।
डोमिनिकन गणराज्य के हवाई अड्डे पर उतरते समय निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त, धमाके के साथ आग लगी
कैरेबियाई देश डोमिनिकन गणराज्य में सोमवार को एक निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान सवार एक पायलट और एक सह-पायलट की मौत हो गई।
कैलिफोर्निया में चुनाव धांधली के सवाल पर भड़के ट्रंप, साक्षात्कार बीच में छोड़कर निकले
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रविवार को NBC के 'मीट द प्रेस' कार्यक्रम में सवालों से नाराज हो गए और अचानक साक्षात्कार को बीच में छोड़कर चले गए।